Loading Now

updates

वार्ड 73 में भाजपा के दीपक पारीक को मिला बसपा प्रत्‍याशी का समर्थन

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) वार्ड संख्या 73 में बसपा प्रत्याशी रविन्द्र कुमार सारस्वत ने इसी वार्ड में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी दीपक पारीक को अपना समर्थन देने की घोषणा की।  सारस्वत ने कहा कि वार्ड के विकास और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने दीपक पारीक के समर्थन का निर्णय लिया है।

भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने रविन्द्र कुमार सारस्वत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका समर्थन हमारे लिए महत्वपूर्ण है। भाजपा प्रत्‍याशी पारीक ने कहा कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समाधान, स्वच्छता, सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया जाएगा।

Share this content:

You May Have Missed