Loading Now

updates

गंभीर, वफादार,कर्मठ और उसी वार्ड के निवासी को मिलेगा टिकट – कल्ला

A serious, loyal, and hardworking resident of the same ward will get the ticket – Kalla.

बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा की निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की कार्यशाला

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) बीकानेर नगर निगम चुनाव को लेकर पूर्व और पश्चिम विधानसभा के प्रमुख कांग्रेसजनों के साथ एक दिवसीय विशेष कार्यशाला रंगोलाई मंदिर परिसर सम्पन्न हुई कार्यशाला में राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ.बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि राज्य और बीकानेर का चौमुखी विकास करवाने की क्षमता अगर किसी में है तो कांग्रेस पार्टी में है। उन्‍हांने कहा कि कांग्रेस ने ही बीकानेर में विकास के नए नए सौंपान दिए

निगम चुनाव को लेकर कल्ला ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का बोर्ड बन रहा है और इसे देखते हुए आप सभी से गुजारिश है कि पार्टी जिसको भी अधिकृत प्रत्याशी घोषित करे उसे जिताने में कोई कसर नहीं रखनी है। शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, बीकानेर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पीसीसी सदस्य यशपाल गहलोत, प्रदेश महासचिव हाजी जिया उर रहमान ने भी विचार रखे। संगठन महासचिव रमजान अली कच्छावा ने कांग्रेस के फॉर्मेट की जानकारी देते हुए बताया कि जिन जिन व्यक्तियों को चुनाव  लड़ना है उनको वो फॉर्मेट भरकर जिला कांग्रेस कार्यालय में जमा करवाना होगा।

कार्यशाला में शहर कांग्रेस के पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस, पूर्व उपमहापौर हारून राठौड़,  प्रदेश सचिव गजेंद्र सिंह सांखला, प्रदेश प्रवक्ता साजिद सुलेमानी, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, सेवादल अध्यक्ष अनिल व्यास, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अकबर खादी, एससी अध्यक्ष प्रफुल्ल हटीला स्थानीय निकाय अध्यक्ष हसन अली गौरी, ओबीसी जिला अध्यक्ष उमा करल,

राजीव गांधी पंचायती राज अध्यक्ष नंदलाल जावा, पर्यावरण प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुजाहिद हुसैन कुरेशी, वरिष्ठ कांग्रेसी सोहन चौधरी, उपाध्यक्ष अरविंद मिड्ढा, हजारीमल देवड़ा, दिलीप बांठिया, कमल कल्ला, सुखदेव नाथ,ओमप्रकाश लोहिया सुनीता गौड़, आशा देवी स्वामी, मुमताज शेख, पार्षद जुलेखा बानो, पार्षद दुर्गादास छगाणी, जावेद पडिहार आदि मौजूद रहे।

Share this content:

You May Have Missed