×

आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता कदम है नई राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति-2020-बिजारनिया

New National Education Policy-2020 is a step towards self-reliant India – Bijarnia

 

NEERAJ JOSHI (समाचार सेवा) बीकानेर।  आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता कदम है नई राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति-2020-बिजारनिया, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-3 नाल बीकानेर के प्राचार्य नरसी लाल बिजारनिया ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 (एनईपी) 21 वीं सदी के आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता कदम हैं।

बिजारनिया शुक्रवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020  के तीसरी वर्षगाँठ पर केन्‍द्रीय विद्यालय-3 में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से बात कर रहे थे। भारत सरकार के शिक्षा विभाग एवं केन्द्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर से प्राप्त निर्देशानुसार आयोजित इस प्रेस वार्ता में प्राचार्य बिजारनिया ने  नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को अमल में लाने एवं केन्द्रीय विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्‍होंने कहा कि देश में बदलती जीवन शैली के आधार पर शिक्षा नीति में भी बदलाव करते हुए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू किया गया। प्राचार्य ने कहा कि इस नीति का उद्देश्‍य एक ऐसी शिक्षा प्रणाली को तैयार करना हैं जो भारत के सभी बच्चों को लाभान्वित कर सकें। उन्‍होंने बताया कि इस नीति के तहत कक्षा 3 से कक्षा 6 के बच्चों में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता का ज्ञान प्रदान करने हेतु निपुण भारत कार्यान्वयन प्रक्रिया पर जोर दिया जा रहा हैं।

मजबूत हो  रही है बच्चों की बुनियादी शिक्षा

इससे बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत हो  रही है। प्राचार्य ने बताया कि केन्‍द्रीय विद्यालय संगठन ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में प्रवेश के लिए नई आयु  सीमा निर्धारित की हैं। उन्‍होंने बताया कि 450 केन्द्रीय विद्यालयों में बालवाटिका का आरम्भ किया जा रहा हैं। बीकानेर में वर्तमान में केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2, बीकानेर में बालवाटिका आरम्भ की जा चुकी है।

निपुण भारत कार्यक्रम

बिजारनिया ने बताया कि निपुण भारत कार्यक्रम के तहत कौशल विषयों को लागू कर बच्चों में नए-नए कौश्‍लों का विकास किया जा रहा हैं। विद्याजंली पोर्टल पर बच्चों के समस्त विकास चरणों को अपलोड किया जा रहा हैं। उन्‍होंने बताया कि केन्द्रीय विद्यालयों में नई राष्ट्रीय षिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत सीखने का बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा हैं। शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का प्रबंध भी कर रहा हैं।

डिजिटल बुनियादी ढ़ांचा तैयार 

पीएम ई-विद्या के तहत ज्ञान साझा करने के लिए डिजिटल बुनियादी ढ़ांचा तैयार  करने हेतु दीक्षा पोर्टल पर सामग्री उपलब्ध करवाई गई हैं। प्राचार्य नरसी लाल बिंजारनिया ने बताया कि विद्यालय की कक्षा 12 वीं विज्ञान की छात्रा अमृता सुथार द्वारा सकुरा साइंस एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत शैक्षिक भ्रमण हेतु 09 जुलाई से 15 जुलाई तक जापान की यात्रा की गई।

शैक्षिक भ्रमण के दौरान जापान यात्रा

शैक्षिक भ्रमण के दौरान जापान के विभिन्न विद्यालयों एवं विश्‍वविद्यालयों का भ्रमण कर वहां की शिक्षा व्यवस्था  एवं तकनीक  के बारे में मिडिया को अवगत करवाया। सम्मेलन में उम्मेदसिंह प्राचार्य के.वी.क्रमांक-2, बीकानेर, एम.एल वर्मा प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, गजनेर, अनिल कुमार उप-प्राचार्य के.वी.क्रमांक-1 बीकानेर उपस्थित हुए।

Share this content:

You May Have Missed

error: Content is protected by SITInovations!!