शनिवार 8-12- 2018 की अपडेट खबरें

bikaneri bhujia-2


बीकानेर, (समाचार सेवा)। शनिवार 8 दिसंबर 2018 की ताजा खबरें, बीकानेर जिले की आज के दिन की ताजा खबरें इस पेज पर मिलेंगी।

यह पेज दिनभर निरंतर अपडेट कियाजाता रहेगा। इसमें सबसे ऊपर आपको आज की ताजा खबर मिल सकेगी। आप इन खबरों को दिन मेंकभी भी वेबसाइट खोल कर देख सकेंगे।

बीकानेर में 11 लाख 79 हजार 680 वोट पडे

बीकानेर, (समाचार सेवा)। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एन.के.गुप्ता ने बताया कि जिले के सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार को हुए मतदान में 11 लाख 79 हजार 680 मतदाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इनमें 6 लाख 34 हजार 804 पुरूष तथा 5 लाख 44 हजार 873 महिला मतदाता शामिल है।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सात विधान सभा क्षेत्र में 18 से 19 वर्ष आयु के 45 हजार 969 युवा मतदाताओं ने मतदान किया।

इनमें सर्वाधिक नोखा के 8 हजार 115 और सबसे कम लूणकरनसर के 5 हजार 29 मतदाता शामिल है। उन्होंने बताया कि कोलायत में 7 हजार 67,बीकानेर पश्चिम में  6 हजार 810,श्रीडूंगरगढ़ में 6 हजार 766,बीकानेर पूर्व में 6 हजार 188 और खाजूवाला में 5 हजार 994 मतदाता शामिल है। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सात विधानसभा क्षेत्रों में 20 से 25 वर्ष आयुवर्ग के 1 लाख 74 हजार 460 युवाओं ने मतदान किया। इसमें श्रीडूंगरगढ में सर्वाधिक 28 हजार 659 मतदाता और सबसे कम बीकानेर पूर्व के 19 हजार 199 मतदाता शामिल है।

उन्होंने बताया कि कोलायत में 28 हजार 536, नोखा में 28 हजार 158,लूणकरनसर में 24 हजार 947 और खाजूवाला में 23 हजार 538 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा जिले में हुए चुनाव में 68 टेण्डर वोट भी डाले गए। 

खाजूवाला विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 

खाजूवाला में 1 लाख 52 हजार 914 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 83 हजार 326 पुरूष एवं 69 हजार 588 महिला मतदाता शामिल है।

बीकानेर पश्चिम विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 

बीकानेर पश्चिम में 1 लाख 56 हजार 640 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 83 हजार 799 पुरूष व 72 हजार 838 महिला मतदाता शामिल है। 

बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में 

बीकानेर पूर्व में  1 लाख 51 हजार 144 ने वोट डाले। जिसमें 79 हजार 829 पुरूष और 71 हजार 315 महिला मतदाता शामिल है।

कोलायत विधानसभा क्षेत्र 

कोलायत में 1 लाख 78 हजार 018 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 96 हजार 998 पुरूष और 81 हजार 20 महिला मतदाता शामिल है। 

लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र 

लूणकरनसर में 1 लाख 71 हजार 995 मतदाताओं ने वोट डाले। जिसमें 93 हजार 252 पुरूष व 78 हजार 743 महिलाएं शामिल है। 

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र 

श्रीडूंगरगढ़  में 1 लाख 78 हजार 179 वोट डाले गए। जिसमें 95 हजार 181 पुरूष और 82 हजार 998 महिलाएं शामिल है। 

नोखा विधानसभा क्षेत्र 

नोखा में 1 लाख 90 हजार 790 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 1 लाख 2 हजार 419 पुरूष व 88 हजार 371 महिलाएं शामिल है। 

तैस्सितोरी की जयंती  तीन  दिवसीय कार्यक्रम 12 से

बीकानेर, (समाचार सेवा)।शादूल राजस्थानी रिसर्च इन्स्टीट्यूट, बीकानेर के तत्वावधान में इटली मूल के राजस्थानी भाषा विद्वान डॉ एल पी तैस्सितोरी की जयंती  के अवसर पर तीन  दिवसीय कार्यक्रम 12, 13 और 14 दिसम्बर  को आयोजित किया जाएगा। 

संस्था के मानद सचिव डॉ मुरारी शर्मा ने बताया कि 12 दिसम्बर  को वरिष्ठ नागरिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में  राजस्थानी काव्य गोष्ठी का आयोजन होगा, काव्य गोष्ठी के संयोजक कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार होंगे।  

उन्होंने बताया कि 13 दिसम्बर को दोपहर  1:15 बजे म्यूजियम परिसर में स्थित तैस्सितोरी की मूर्ति पर पुष्पांजली एवं उनके व्यक्तित्व – कृतित्व पर बातचीत की जाएगी। 

डॉ शर्मा ने बताया कि 14 दिसम्बर  को   सुबह वरिष्ठ नागरिक समिति, बीकानेर लेबोरेट्री, अम्बेडकर  सर्किल पर 10:30 बजे  तैस्सितोरी अवार्ड अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

डॉ शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीयकार्यक्रम के मुख्य समन्वयक  कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी को बनायागया है ।

राजस्थान  स्कूली फुटबॉल टीम जम्मू रवाना  

बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजस्थान स्कूली फुटबॉल टीम 64 वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शनिवार को जम्मू रवाना हुई है।

शिविर संयोजक एंव लूणकरणसर प्रिंसिपल ने शशि वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया।उन्होंने बताया कि चीफ डे मिशन सुभाषचंद्र यादव लूणकरणसर ,कोच प्रवीण विजय कोटा ,टीम मनेजर वीरेन्द्र सिंह झुन्झुनू के नेतृत्व में टीम 10 से 15 दिसम्बर तक जम्मू में  राष्ट्रीय टूर्नामेंट खेलेगी।

स्थानीय भीमसेन चौधरी फुटबॉल स्टेडियम में शनिवार को राजस्थान टीम के खिलाड़ियों को फुटबॉल किट व ट्रेक सूट वितरण किये गए। खिलाड़ियों सहित दल के सदस्यों के तिलक लगाकर व मुंह मिठा करवा कर विजय श्री की शुभकामनाओं के साथ विदा किया। राजस्थान फुटबॉल टीम में कप्‍तान राकेश गोदारा  (हनुमानगढ़), उप कप्‍तान दुर्गसिंह पंवार (झुन्झुनू ) पवन गोदारा  (बीकानेर), पूनमचन्द निर्मल (बीकानेर)

युवराज सिंह ढिल्लो (श्रीगंगानगर), मोनू  (श्रीगंगानगर) मोहित विश्नोई  (हनुमानगढ़), मोहित यादव (अलवर), हमजान कुरेशी  (हनुमानगढ़), पलाश बारबर (उदयपुर), पंकज कुमार  (सीकर)

पराक्रम सिंह शेखावत  (सीकर), अमन खान (उदयपुर), सोमवीर  (चुरू), जयकिशन मेघवाल  (कोटा), मयंक चिडावा (झुन्झुनू), केदार जाट (भीलवाड़ा)  के नाम शामिल हैं।

प्रशिक्षण के अभाव में धीमी रही ईवीएम की गति:- मार्शल

बीकानेर, (समाचार सेवा)। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मार्शल प्रहलाद सिंह ने प्रदेश में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का आभार जताया। उन्‍होंने कांग्रेस जनों को राज्य में पार्टी की सरकार बनने की अग्रिम बधाई भी दी।

मार्शल ने आरोप लगाया कि, प्रदेश के  विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अनेक बूथों पर  चुनाव में प्रयुक्त ईवीएम और वीवीपेट मशीनों में वोट प्रक्रिया में लगने वाले समय के कारण मतदाताओं को घंटों कतारों में खड़े रहना पड़ा, जिससे बड़ी संख्या में मतदाता समयाभाव के कारण मतदान से वंचित रहने को मजबूर हुए तथा काफी मतदाता मतदान किए बगैर ही वापिस लौट गए।

उन्होंने कहा कि अनेकों जगहों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मशीन और मतदान कर्मियों में प्रशिक्षण के अभाव में तालमेल नहीं दिखा तथा जिससे वोटिंग मशीनें समय पर शुरू नहीं हुई।

बीच बीच में व्यवधान उत्पन्न होने से मतदान की गति धीमी रही। अनेकों स्थानों पर मतदान केंद्र के भीतर प्रर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं थी,

जिस वजह से वरिष्ठ मतदाताओं और दिव्यांगो को मतदान में समय भी लगा और असुविधा हुई।

दु:खों से मुक्ति का रास्ता है ईश्वर अराधना

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथाशुरू

बीकानेर, (समाचार सेवा)। श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति के तत्वाधान में अग्रसेन भवन में श्रीमद्भागवत  कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ।

त्रयम्बकेश्वर चैतन्य महाराज के शिष्य किशोरीलाल जी  महाराज ने भागवत कथा के महत्ता पर श्रद्धालुओं को प्रवचन करते हुए कहा कि संसार दु:खों  का सागर है तथा प्रत्येक प्राणी किसी न किसी तरह से दु:खी व परेशान है।

उन्होंने कहा कि कोई  स्वास्थ्य से दु:खी है, कोई परिवार, कोई धन, तो कोई संतान को लेकर परेशान है।

सभी  परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए ईश्वर की आराधना ही एकमात्र मार्ग है। इसलिए व्यक्ति को  अपने जीवन का कुछ समय हरिभजन में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भागवत कथा वह  अमृत है।

जिसके पान से भय, भूख, रोग व संताप सब कुछ स्वत: ही नष्ट हो जाता है। उन्होंने क हा कि व्यक्ति को मन, बुद्धि, चित एकाग्र कर अपने आप को ईश्वर के चरणों में समर्पित करते  हुए भागवत कथा को ध्यानपूर्वक सुनना चाहिए।

कथा के पहले दिन शुक पूजन, व्यास पूजन के  साथ कथा का शुभारंभ किया गया। आयोजन से जुड़े ताराचंद अग्रवाल ने बताया कि कथा प्रारंभ  होने से पूर्व हुलाशचंद अग्रवाल, राजेन्द,नरेन्द्र व  अरूण अग्रवाल ने पूजा अर्चना करवाई।

कथा के दौरान सचेतन झांकिया,नंदोत्सव,कृष्ण की लीलाओं का मंचन किया जायेगा। 15 दिसम्बर को महाप्रसादी के साथ कथा का समापन होगा। 

मंगल कलश शोभायात्रा का हुआ आयोजन

श्रीमद् भागवत कथा आयोजन से पूर्व मंगल कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें  कलश धारण करने वाली 108 महिलाओं के अतिरिक्त अनेक मनमोहक आकर्षित झांकियां  शामिल थी।

बैंड-बाजों व भजन कीर्तन मंडली के साथनिकाली गई उक्त मंगल कलश यात्रा  लक्ष्मीनाथमंदिर से मुख्य मार्गो के बाद अग्रसेन भवन पहुंची।       

समणी आदित्यप्रज्ञा के जन्म दिवस पर की समायिक 

बीकानेर, (समाचार सेवा)। समणी आदित्यप्रज्ञा के समणी दीक्षा के बाद प्रथम जन्म दिवस आने पर उनके परिजनों ने नाल से नैतिकता का शक्तिपीठ पहुंचकर सामूहिक समायिक की।

नाल के गुलगुलिया परिवार की कन्या मुमुक्षु आरती की दीक्षा गत माह 11 नवम्बर को आचार्यश्री महाश्रमणजी के कर कमलों से चैन्नई में सम्पन्न हुई थी।

इस दीक्षा के बाद इनका नामकरण समणी आदित्यप्रज्ञा हो गया।

नाल निवासी विमल गुलगुलिया एवं मंजू देवी गुलगुलिया के परिजन आचार्य तुलसी समाधी स्थल पहुंचकर संयम एवं समता की साधना की तथा नैतिकता का शक्तिपीठ पर विराजित शासनश्री मुनिश्री मणीलालजी के दर्शन कर मंगल पाठ सुना।   

   

31 जनवरी तक करा सकेंगे टीडीएस कटौती रिटर्न

बीकानेर, (समाचार सेवा)। टीडीएस कटौती रिटर्न दाखिल नहीं करने वाले व्यापारी अक्टूबर से दिसम्बर तक टीडीएस कटौती की रिटर्न 31 जनवरी तक दाखिल कर सकेंगे।

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि जीएसटी में टीडीएस कटौती व जमा के नए नियम 1 अक्टूबर से लागू हुए थे।

इसमें टीडीएस कटौती व जमा करने की अक्टूबर महीने की रिटर्न 10 नवंबर तक, नवंबर की रिटर्न 10 दिसम्बर तक व दिसम्बर की 10 जनवरी तक दाखिल करणी थी। यह जानकारी जीएसटीआर-7 में देनी थी।

अब सरकार ने इन तीन महीनों कीरिटर्न दाखिल करने के लिए 31 जनवरी 2019 तक का समय दे दिया है।

नागरिक सुरक्षा दिवस पर रेलवे क्‍लब में हुआ ´सांस्‍क़ृतिक कार्यक्रम

बीकानेर, (समाचार सेवा)। नागरिक सुरक्षा दिवस के अवसर पर रेलवे क्‍लब में सांस्‍कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

समारोह के मुख्‍य अति‍थि मंडल रेल प्रबंधक अनिल कुमार दूबे रहे। समारोह में सुनील जोशी मंडल नागरिक सुरक्षा अधिकारी व वरिष्‍ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, सुरेश चंद्र अपर मंडल रेल प्रबंधक, एम.एम.उपाध्‍याय, वरिष्‍ठ मंडल इंजीनियर/ समन्‍वय,

हर्षवर्धन नांगल वरि.मंडल कार्मिक अधिकारी, जे.पी.शर्मा वरि.मंडल यांत्रिक इंजीनियर/ कैएवंवै शामिल हुए। कार्यक्रम में रेलकर्मी संजय हर्ष के बच्‍चों कुमारी कृति हर्ष, लक्षिता हर्ष ने हारमोनियम पर सरस्‍वती वंदना की। मा.आशानंद हर्ष ने नगाडे़ पर संगत की।

देपालसर के स्‍टेशन मास्‍टर नेमीचंद ने बांसुरी पर लोकगीत व भजन सुनाए। तबले पर संगत रवि जोशी ने की। नोखा से आए इंडियन आईडल के प्रतिभागी कलाकार मुश्‍ताक, रेलकर्मचारी शुभेन्‍दु अग्निहोत्री व दीपिका प्रजापत ने गाने पेश किये।

कुमारी मिनानी ने डांस प्रस्‍तुत किया।  समारोह में यशपाल सिरोही, आनंद सिंह, गोर्वधन लाल, जेश मार्कर, मनोज कुमार, राजकुमार, जाकिर अली, संजय हर्ष मौजूद रहे। संचालन सुनील जोशी ने किया।

राष्ट्रीय सेमीनार में डॉ. श्रीमाली का पत्रवाचन

बीकानेर, (समाचार सेवा)। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् नई दिल्ली एवं बियानी शिक्षा समूह जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं की उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता और क्षमता विषय पर राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया।

सेमीनार में श्री जैन आदर्श कन्या शिक्षक-प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य शिक्षाविद् डॉ. राजेन्द्र श्रीमाली सेमीनार के तकनीकी सत्र की अध्यक्षता करते हुए महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में चुनौतियाँ एवं संभावना उपविषय पर प्रकाश डाला।

बियानी शिक्षा समूह के निदेशक डॉ. संजय बियानी और सेमीनार संयोजक डॉ. एकता पारीक ने प्रशस्ति पत्र देकर डॉ. श्रीमाली को सम्मानित किया।

रवि पुरोहित को मारवाड़ी सम्मेलन का रूंगटा सम्मान

बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजस्थानी-हिन्दी के कवि-कथाकार रवि पुरोहित को इस साल का प्रतिष्ठित ‘सीताराम रूंगटा राजस्थानी भाषा साहित्य सम्मान’ दिया जाएगा।

अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन, कोलकाता के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सर्राफ ने बताया कि  राजस्थानी भाषा, साहित्य व संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय अवदान के लिए राष्ट्रीय स्तर दिए जाने वाला यह सम्मान इस बार कविता, कहानी, व्यंग्य, आलोचना, अनुवाद, लघुकथा व सम्पादन  के लिए बीकानेर के साहित्यसेवी पुरोहित को दिया जा रहा है।

उन्‍होंने बताया कि निर्णायक मण्डल के सर्व सम्मत निर्णय के तहत सम्मेलन के 84 वें स्थापना दिवस के अवसर पर 19 जनवरी, 2019 को आयोज्य भव्य समारोह में रवि पुरोहित को यह सम्‍मान दिया जाएगा।

सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री संजय हरलालका ने बताया कि  श्री पुरोहित को 21 हजार रुपये की नगद राशि, सम्मान-पत्र अर्पित कर अभिनन्दन किया जाएगा।

कार्यालय प्रबंधक अभिलाष दुबे ने बताया कि समारोह 19 जनवरी को सायं 4 बजे से कोलकाता में होगा।

इस साल सम्मान समारोह का आयोजन स्थापना दिवस समारोह के अलावा पृथक से किया जा रहा है।