Samachar Seva

Mission Patrkarita

यूआईटी के काम समय पर व गुणवत्ता वाले हों : रांका

uit meeting

बीकानेर, (समाचार सेवा)। यूआईटी के काम समय पर व गुणवत्ता वाले हों : रांका। नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने सोमवार को विकास कार्यों के संबंध में न्यास परिसर में बैठक आयोजित की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को कार्य गुणवत्तापूर्ण और तय समयावधि में पूर्ण करने को कहा।

यूआईटी चैयरमेन रांका ने बताया कि न्यास के नए अम्बेडकर भवन निर्माण, रामपुरा बाईपास निर्माण, मुख्यमंत्री जन आवास योजना आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में न्यास सचिव व अधीक्षण अभियंता सुषमा रस्तोगी, न्यास अधिशासी अभियंता भंवरु खान, ओमप्रकाश गोदारा, नेमीचन्द भादाणी, संजय माथुर, अशोक चौहान, कल्पना सूत्रकार शिव कुमार, रामजस पूनिया, राजेन्द्र सहारण सहित अन्य कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।