जनार्दन कल्ला ने चली चाल…आगे बढ़ाया मोहरा

25BKN PH-3

बीकानेर, (समाचार सेवा)। जनार्दन कल्ला ने चली चाल…आगे बढ़ाया मोहरा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जर्नादन कल्ला ने शतरंज का मोहरा आगे बढ़ाकर मंगलवार को रंगीला स्मृति तेरहवीं जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

कल्ला का साथ दिया राजस्थान शतरंज संघ के एस. एल. हर्ष ने। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता कल्ला ने कहा कि छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं से निकले खिलाड़ी एक दिन देश का नाम रोशन करते हैं।

समारोह को एस. एल. हर्ष, संस्था अध्यक्ष एडवोकेट बसंत आचार्य, प्रतियोगिता संयोजक एडवोकेट जुगल किशोर व्यास, हरि शंकर आचार्य ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर साढे चार साल के विश्वेन्द्र रंगा, छह साल की कृति व्यास से लेकर 67 वर्षीय रामकिसन चैधरी सहित लगभग 110 शातिरों ने मोहरे चलाए।

मुख्य आर्बिटर रामकुमार ने बताया कि बुधवार को भी विभिन्न वर्गों खेले जाएंगे। संरक्षक दुर्गाशंकर आचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को 3 जनवरी को रंगीला की पुण्यतिथि के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

इस दौरान आर्बिटर डी. पी. छीपा, एस. एन. करनाणी, राजेश रंगा, एडवोकेट भैरूरतन व्यास, गिरिराज व्यास, हिम्मत पुरोहित, शैलेन्द्र रंगा, रोहित व्यास, विनीत व्यास सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

7 शातिर रहे संयुक्त बढ़त पर

रंगीला स्मृति तेरहवीं जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के पहले दिन सबजूनियर तथा जूनियर वर्ग में दो-दो तथा सीनियर वर्ग में 3 शातिर संयुक्त बढ़त पर रहे।

नत्थूसर गेट के बाहर स्थित नालंदा सीनियर सैकण्डरी स्कूल में खेली जा रही प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में केशव रंगा और आदित्य जैन 4-4 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त पर रहे।

राघव आचार्य, आदित्य शर्मा और हर्षवर्धन स्वामी ने 3.5-3.5 अंक हासिल किए। जूनियर वर्ग में राहुल व्यास और आदित्य पुरोहित ने 4-4 अंक के साथ संयुक्त बढ़त बनाई तथा मधुसूदन व्यास, कार्तिक नारायण और सुरेश पुरोहित को 3-3 प्राप्त हुए।

वहीं सीनियर वर्ग में बजरंग प्रजापत, शेर सिंह तथा कपिल पंवार ने अपने दोनों मैच जीतकर दो-दो अंक हासिल किए तथा पहले दिन के खेल की समाप्ति तक संयुक्त बढ़त बनाए रखी।   

रेजीडेन्ट्स चिकित्सकों ने वार्डों में किया कार्य बहिष्कार

बीकानेर, (समाचार सेवा)पीबीएम अस्पताल ट्रोमा सेंटर में मरीज के परिजनों और रेजिडेन्ट्स डॉक्टर्स के बीच मारपीट का मामला अब गहराने लगा है।

रेजिडेंट डॉक्टर्स ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर से अस्पताल के वार्डो में कार्य बहिष्कार शुरू किया।

रेजिडेन्ट्स डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. विजय पूनिया ने कहा कि रविवार को ट्रोमा सेंटर में कार्यरत सर्जरी रेजिडेंट डॉक्टर के साथ देर रात कुछ लोगों ने मारपीट की है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन और पुलिस प्रशासन को इससे अवगत करा दिया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसी के विरोध में मंगलवार दोपहर से अस्पताल के वार्डों में कार्य बहिष्कार किया गया। उन्होंने कहा कि यदि बुधवार सुबह 8 बजे तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो सभी रेजिडेंट इमरजेंसी और आईसीयू वार्ड में भी कार्य का बहिष्कार कर देंगे।

वहीं इस मामले में सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक पीबीएम के सुरक्षा अधिकारी प्रभुसिंह शेखावत पुत्र जगमाल सिंह शेखावत ने इस बारे में रिपोर्ट पेश की है।

रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में फिरोज खां, शौकत खां व 10-15 अन्य जनों को नामजद किया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

जानकारी में रहे कि रविवार रात करीब सवा दो बजे कुछ लोग घायलवस्था में तीन जनों को लेकर आए थे।

चिकित्सकों ने उनका इलाज करना शुरू कर दिया, इस दरम्यान एक घायल को भर्ती करने की बात को लेकर उन लोगों का रेजीडेंट चिकित्सकों से झगड़ा हो गया और मारपीट शुरू हो गई।

इस घटना के विरोध में रेजीडेंट चिकित्सकों व नर्सिंग कर्मचारियों ने काम छोड़ दिया। रात करीबन सवा दो बजे हुए विवाद की सूचना मिलने पर पीबीएम अधीक्षक डॉ. पी. के. बैरवाल मौके पर पहुंचे और समझाकर मामला शांत करवाया।

अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती पर लगाई फोटो प्रदर्शनी

बीकानेर, (समाचार सेवा)भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वावजेयी की 94वीं जयंती पर मंगलवार को जूनागढ़ के सामने एक दिवसीय फोटो प्रदर्शनी आयोजित की गई।

यह प्रदर्शनी अटल बिहारी वाजपेयी वाचनालय एवं संग्रहण केन्द्र सुजानदेसर द्वारा लगाई गई।

संग्रहण केन्द्र के निदेशक राजेश गहलोत ने बताया कि प्रदर्शनी में 50 से अधिक समाचार पत्रों व मेगजीन आदि में स्व. वाजपेयी के प्रकाशित फोटो व कविताओं को प्रदर्शित किया गया है।

बीकानेर पश्चिम के पूर्व विधायक डॉ. गोपालकृष्ण जोशी, शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, नगर विकास न्यास के अध्यक्ष महावीर रांका, नगर निगम महापौर नारायण चौपड़ा, भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी ने प्रदर्शनी के चित्रों को सराहा।

कार्यक्रम में केन्द्र अध्यक्ष शंकरलाल गहलोत, किशोर पंवार, केसरी चंद मेघवाल, मोहनलाल कड़ेला, अमित ढींगरा, गणेश भाटी, दीपक भाटी, गुमान सिंह, रामलाल डागा दिन उपस्थित रहे।

वाजपेयीजी से 11 बार मिल चुके हैं गहलोत

राजेश गहलोत अटल बिहारी वाजपेयी के ऐसे प्रशंसक हैं जिसके पास वाजपेयीजी की जीवन यात्रा का सचित्र संग्रह है।

गहलोत एक कुशल भवन निर्माता हैं। वह अटलजी से बहुत प्रभावित रहे हैं। गहलोत बीकानेर में संभवतया ऐसे अकेले शख्स हैं जो बिना राजनीतिक कारण के वाजपेयी से 11 बार मिल चुके हैं। 

अटलजी के पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद गहलोत ने उनके अखबारों में छपने वाले  फोटो, समाचार और कार्टून एकत्र करना शुरू किया था।

अटल जी ने भाजपा को शिखर तक पहुंचाया : डॉ. आचार्य

??

बीकानेर, (समाचार सेवा)भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पार्टी को शिखर तक पहुंचाया है।

डॉ. आचार्य मंगलवार को वाजपेयी की जयंअी पर धोबीधोरा स्थित शहर भाजपा कार्यालय में आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा कि अटल जी को भारत और पाकिस्तान के कटु संबंधों को दूर कर आपसी सौहार्द का वातावरण बनाने के लिए सदैव याद किया जाता रहेगा।

जिला महामंत्री पाबूदान सिंह राठौड़ ने कहा कि शहीदों के शव को उचित सम्मान देने आदि कार्य अटल जी के नेतृत्व में हुए अनुकरणीय कार्य हैं।

संगोष्ठी को जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुरिमा सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुन्दन सोनी ने भी विचार रखे। 

कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों भूपेंद्र शर्मा, रामकुमार व्यास, दीपक पारीक, चाँदरतन सांखला, अनिल पाहुजा, सलीम जोइया, अर्जुन सिंह, हुकमचंद सोनी,

मधुरिमा सिंह,सुमन जैन, रमेश सैनी, चंद्रमोहन जोशी, देवरूप सिंह मौजास, सतनाम कोर, विमल पारीक, गोपाल सिंह भाटी, मनीष आचार्य इत्यादि  ने अटलजी को पुष्पाजंलि दी।

अमर कीर्ति शिखर सम्मान शंकरलाल हर्ष को अर्पित

बीकानेर 25 दिसम्बर। शतरंज के अंतरराष्‍ट्रीय खिलाडी एवं निर्णायक एडवोकेट शंकरलाल हर्ष को अमर कीर्ति शिखर सम्मान अर्पित कियागया।

समारोह में हर्ष के व्यक्तित्व-कृतित्व पर खेल समीक्षक आत्माराम भाटी ने पत्र वाचन किया। सम्मान पत्र का वाचन कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने किया।

बहुमान पत्र का वाचन विप्लव व्यास ने किया। अतिथियों द्वारा एडवोकेट शंकरलाल हर्ष को माल्यार्पण, अभिनन्दन पत्र, बहुमान पत्र, शॉल, श्रीफल एवं साहित्य प्रदान किया गया।

वरिष्ठ साहित्यकार भवानीशंकर व्यास, प्रेमनारायण व्यास, विप्लव व्यास, ओमप्रकाश बोडा, जुगलकिशोर पुरोहित ने अमरकीर्ति शिखर सम्मान के तहत नकद राशि एडवोकेट हर्ष को अर्पित की।

इस अवसर पर कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने एडवोकेट हर्ष को अपनी राजस्थानी काव्य कृति गमुळकतो मूनºखणकता सबदग भेंट की।

प्रेरणा प्रतिष्ठान आचार्यों का चौक द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मीनारायण रंगा ने की। मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन कल्ला ने कहा कि स्व. अमरदत्तजी व्यास अपने कार्य के प्रति पूर्ण वफादार रहते हुए निर्भिकता से कार्य सम्पन्न करते थे। 

विशिष्ठ अतिथि डॉ.सत्यप्रकाश आचार्य रहे। समारोह को एडवोकेट भंवर व्यास ने भी संबोधित किया।

अतिथियों ने स्व.अमरदत्तजी व्यास और मां सरस्वती के चित्रों पर फूल अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। दीपक व्यास ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की।

संस्था संरक्षक सेवानिवृत अपर पुलिस अधीक्षक लालचन्द जोशी ने स्वागत उद्बोधन दिया। पूर्व अध्यक्ष डॉ.राजनारायण व्यास को स्मरण किया।

संस्थान अध्यक्ष प्रेमनारायण व्यास ने संस्थान की गत 14 वर्षों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में वरिष्ठ रंगकर्मी बी. एल. नवीन, राजेन्द्र जोशी, एस.पी.पुरोहित,

मनमोहन व्यास, डॉ.एन.के.रंगा, डॉ.मुरारी शर्मा, एन.डी.रंगा, डॉ.एम.एल.व्यास, चन्द्रशेखर जोशी, जन्मेजय व्यास, कृष्णकुमार बिस्सा, पवन सोनी, भगवती सोनी, अशोक सोनी, के.सी.चांवरिया, अनवर उस्ता, गिरिराज पारीक, बाबुलाल छंगाणी,

कमल रंगा, रामेश्वर बाडमेरा, तुलसीराम मोदी, सुनील मोदी, अविनाश व्यास, मधुसुदन आचार्य, संजय श्रीमाली, दुर्गाशंकर आचार्य, दुर्गादास छंगाणी, राजेन्द्र आचार्य, एल.एन.व्यास, विजयशंकर आचार्य, शिवशंकर •ाादाणी, आदि की साक्षी रही।

संचालन कवि-कथाकार संजय आचार्य ‘वरुण ने किया। सभी के प्रति आभार एडवोकेट विप्लव व्यास ने माना। कार्यक्रम के अंत में सभी ने इंजीनियर गोवर्धन चौमाल के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धान्जली अर्पित की। 

जैन पीजी एल्यूमनी मीट के लिए पहुंचने लगे प्रवासी छात्र

बीकानेर, 25 दिसम्बर। जैन कॉलेज के पुराने प्रवासी छात्र बीकानेर पहुंचने शुरू हो गए है। बीते सुनहरे कॉलेज के दिनों की याद ताजा करने के लिए जैन पीजी कॉलेज के पुराने सहपाठी अपनीएल्यूमनी मीट में 27 व 28 दिसम्बर के दो दिवसीय कार्यक्रम में 25 साल बाद एक साथ होंगे।

इसके तहत देश के अलावा विदेश में बीकॉम विषय के अध्ययरत विद्यार्थी रहने वाले एलुमिनी स्टूडेंट्स फैमिली सहित कार्यक्रम में शिरकत करने बीकानेर पहुंचने शुरू हो गए है।

आयोजन से जुड़े किशोर बांठिया व सुनिता झाबक ने बताया कि कार्यक्रम में इंडोनेशिया, जर्काता, दुबई, आस्ट्रेलिया जैसे देशों से 25 एलुमिनी पहुंचेंगे।

पूर्व छात्र शशिमोहन दरगड़ ने बताया कि एलुमिनाई मीट आयोजित करने वाली कमेटी ने पूराने सहपाठियों से फेसबुक और वाट्सएप के जरिए सम्पर्क किया।

इसके तहत इस वर्ष सौ से ज्यादा विद्यार्थियों को जोड़ा। कार्यक्रम के पहले दिन सभी विद्यार्थी सुबह 9 बजे स्कूल कॉलेज कैम्पस में एक-दूसरे से मिलेंगे।

वहां से आयोजन स्थल एक साथ वाहनों के माध्यम से पहुंचने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान वे खेल, म्यूजिकल कार्यक्रम सहित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 

बच्चों के लिए भी कई प्रतियोगिताएं रखी गई है। पूर्व छात्र मुकेश पुरोहित व अंजु सोनावत ने बताया कि बीकानेर की जैन कॉलेज में इस प्रकर का कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया जा रहा है।

इस दौरान एक सम्मान समारोह में शिक्षकों का सम्मान भी किया जायेगा।

छात्रों को जूते व जुराब भेंट किए

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर की तीनों लायंस क्लब द्वारा सामूहिक रूप से स्थानीय इंदिरा गांधी नहर परियोजना की आवासीय कॉलोनी में स्थित

राजकीय माध्यमिक विद्यालय के जरूरतमंद छात्रों को जूते व जुराब की आवश्यकता को देखते हुए 125 विद्यार्थियों के लिए जूते और जुराबों को शाला प्राचार्य  दीपक खत्री को भेंट किए।

उड़ान सचिव डॉ दीपा व्यास  ने बताया कि इस कार्य में तीनों क्लब अध्यक्षों के साथ पूर्व प्रान्तपाल सुमेर चंद जैन उपस्थित थे।