Home Bikaner News पंडित मक्खन व्यास का निधन बीकानेर के लिए अपूरणीय क्षति – भागवताचार्य...

पंडित मक्खन व्यास का निधन बीकानेर के लिए अपूरणीय क्षति – भागवताचार्य पं. गोपाल नारायण  व्यास

Pandit Makhan Vyas's death an irreparable loss to Bikaner - Bhagwatacharya Pt. Gopal Narayan Vyas

बीकानेर, (समाचार सेवा)। पंडित मक्खन व्यास का निधन बीकानेर के लिए अपूरणीय क्षति – भागवताचार्य पं. गोपाल नारायण  व्यास, रत्ताणी व्यास पंचायत समिति के अध्यक्ष पंडित मक्खन लाल व्यास ‘शास्त्री’ के असामयिक निधन के बाद सोमवार को पंडित व्‍यास की स्मृति में रत्ताणी व्यास पंचायत समिति की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

सभा में समिति के संरक्षक भागवताचार्य पंडित गोपाल नारायण  व्यास ने पंडित मक्खन लाल व्यास के निधन को बीकानेर के लिए अपूरणीय क्षति बताया। महासचिव रमेश व्यास ने पंडित व्‍यास के बताये मार्ग पर चलने का आहवान किया।

सचिव शिवकुमार व्यास उर्फ कम्मू महाराज ने पंडित व्‍यास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित महेंद्र व्यास ‘बिरजू महाराज’, कोषाध्यक्ष बालजी व्यास, आनंद व्यास, राजकुमार व्यास, शिव कुमार व्यास, ट्रस्टी शिवकांत व्यास, पंडित भगवान व्यास, अशोक व्यास, श्रीलाल व्यास, वासुदेव व्यास, उदय व्यास, सुरेंद्र व्यास, सुखदेव व्यास, विजय कुमार व्यास, पुजारी श्रीगोपाल स्वामी आदि ने उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान दो मिनट का मौन रखते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की गई। सभी ने स्व. श्री मक्खन व्यास के आवास पहुंचकर उनके शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया।