Home samachar seva राजस्थानी साहित्य, भाषा की एकरूपता आन्दोलन के अग्रिम योद्धा थे मुरलीधरजी व्यास...

राजस्थानी साहित्य, भाषा की एकरूपता आन्दोलन के अग्रिम योद्धा थे मुरलीधरजी व्यास : योगेश

बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजस्थानी साहित्य, भाषा की एकरूपता आन्दोलन के अग्रिम योद्धा थे मुरलीधरजी व्यास : योगेश, स्व. मुरलीधर व्यास  राजस्थानी  स्मृति संस्थान के संयोजक व्यास योगेश राजस्थानी ने कहा कि मुरलीधरजी व्यास आधुनिक राजस्थानी साहित्य और राजस्थानी भाषा की एक रूपता के आन्दोलन के अग्रिम योद्धा थे।

योगश व्यास बुधवार को राजस्थानी साहित्यकार मुरलीधर व्यास राजस्थानी  की 37वीं पुण्यतिथि पर प्रोटोन प्लस कैरियर इंस्टीट्यूट में श्रद्धाजंलि सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्व. व्यास का राजस्थानी लिखने और बोलने  का संकल्प आज भी इतिहास के पन्नो में सुनहरे अक्षरों में चमका दिखाई देता है।

योगेश राजस्थानी ने कहा कि स्व. व्यास ने सच्चे अर्थो में मरु भारती का गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम में इंस्टिट्यूट के संस्थापक अविनाश सर ने कहा कि युवा पीढ़ी को आम बोलचाल में अधिकाधिक राजस्थानी भाषा का प्रयोग करना चाहिए। अनुराग सर ने कहा कि राजस्थानी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए घर-घर अलख जगानी होगी।

समारोह में मुकेश सर, गोपाल किराडू, कुलदीप व्यास, विनीता सारस्वत, विश्वास शांखला, ज्योति व्यास, प्रेम पुरोहित ने भी विचार रखे।