Home Bikaner politics जनता को धोखा देने वाली भाजपा की करतूतों का पर्दफाश करे कार्यकर्ता...

जनता को धोखा देने वाली भाजपा की करतूतों का पर्दफाश करे कार्यकर्ता – डूडी

rameshwar dudi-1

बीकानेर, (समाचार सेवा) जनता को धोखा देने वाली भाजपा की करतूतों का पर्दफाश करे कार्यकर्ता – डूडी। राज्‍य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व नोखा के विधायक रामेश्‍वर डूडी ने युवक कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ताओं से आव्‍हान किया है कि वे भाजपा की जनता को धोखा देने वाली करतूतों का पर्दाफाश करें।

rameshwar dudi-3

डूडी मंगलवार को भीनासर स्थित छलाणी पैलेस में यूथ कांग्रेस की सोशल मीडिया पर आयोजित कार्यशाला को मुख्‍य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने कांग्रेस द़वारा बनाई गई जनहित की योजनाओं को सरकार ने नाम बदल कर शुरू किया मगर पात्र लोगों को लाभ नहीं पहुंचाया।

डूडी ने कहा कि भाजपा के नेता झूठी वाहवाही हासिल करने का कोई मौका छोडना नहीं चाहते हैं, ऐसे में युवक कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ताओं को चाहिये की वे सोशल मीडिया के माध्‍यम से भाजपा सरकार व भाजपा के नेताओं के झूठ को लोगों के सामने लाये। नेता प्रतिपक्ष डूडी ने कहा कि राज्‍य में चार महीनों विधानसभा चुनाव है।

इस चुनाव में कांग्रेस अपनी ताकत दिखानी है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को और मजबूती के साथ अपना महत्वपूर्ण योगदान पार्टी को देना है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार के चार वर्षों में के शासन में प्रदेश की जनता बे-हाल हो चुकी है। चुनाव से पहले भाजपा ने जो वादे जनता से किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया है।

प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ गई है। कानून व्यवस्था भी लचर हो गई है। महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। कांग्रेस की योजनाओं को भाजपा सरकार ने नाम बदल कर शुरू कर दिया है और वे झूठी वाहवाही हासिल करने में लगे हैं।

कार्यशाला में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को छलने का काम किया है। हर वर्ष दो लाख युवाओं को रोजगार देने के वादे आज खोखले साबित हो रहे हैं। प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है। नए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की बजाय सरकार युवाओं से रोजगार छीनने में लगी है।

उन्‍होंने कहा कि आज युवा वर्ग भाजपा सरकार से पूरी तरह से त्रस्त है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को भाजपा सरकार की असलियत बताएं। कांग्रेस की ओर से तैयार की गई योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं।

आने वाले महीने और ज्यादा मेहनत के हैं। सियाग ने कहा कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता इन चार महीनों की मेहनत से कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में विजय दिलवाएंगे। कार्यशाला में यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया के बीकानेर संभाग अध्यक्ष शरद आचार्य ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस के विचारों और नीतियों को आम आदमी तक पहुंचाने की बारीकियां बताई।

rameshwar dudi-2

उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से बड़ी स्क्रीन पर डिस्पले करके सोशल मीडिया पर पोस्ट करने सहित आदि प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर बीकानेर संभाग के सोशल मीडिया प्रभारी शरद आचार्य व बीकानेर नगर निगम चुनाव में 18 वार्ड से प्रत्याशी रहे निर्मल छलाणी का नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने मोमेंटो देकर अभिनंदन किया।

कार्यशाला में विशेषज्ञ ने प्रोजेक्टर के माध्यम से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर आमजन को जोडऩे, पार्टी की रीति-नीति, आगामी योजनाएं आदि की जानकारी देने के गुर सिखाए।

कार्यशाला में पीसीसी सदस्य गोपाल गहलोत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, मनोज सहारण, जिला प्रमुख प्रतिनिधि श्रीकृष्ण सींवर, यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष धनपत चायल, श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरिराम बाना, विक्की चढ्ढा, कार्यशाला में मुरली गोदारा, विक्रम स्वामी, सीताराम डूडी, इमरान कोहरी उपस्थित रहे।

तोलाराम सिहाग, रामरतन कड़वासरा, सुंदर बैरड़, ख्यालीराम, सुनील सारस्वत, राकेश कस्वां, ओमप्रकाश गोदारा, जितेन्द्र गोदारा, दिनेश बिश्नोई उपस्थित रहे।

कार्यशाला में राकेश भादू, मदनलाल नैण, रामेश्वर जाखड़, धनराज गोदारा, रितेश सेवग, मेहरचन्द झोरड़, गौरव यादव, मांगीलाल बिश्नोई, श्रीराम बिश्नोई, श्रीराम लेघा, रामदयाल बेनीवाल, हुकमाराम सियाग, रामप्रताप सियाग, नारायण मेघवाल, त्रिलोक मेघवाल सहित यूथ कांग्रेस और पार्टी के अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।