×

पेरिस रवाना हुए बीकानेर के तीरंदाज श्याम सुंदर

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)बीकानेर के तीरंदाज श्याम सुंदर स्वामी पेरिस में आयोजित होने वाले पैरा ओलंपिक खेलों में भारत के प्रतिनिधित्व करने के लिए सोमवार प्रातः नई दिल्ली हवाई अड्डे से पेरिस के लिये रवाना हुए। पेरिस में 28 अगस्त से 5 सितंबर तक पैरा ओलंपिक आयोजित होगा। तीरंदाजी में भारत की तरफ से श्याम सुंदर टीम में प्रतिनिधित्व करेंगे।

NNNNNNNN-300x275 पेरिस रवाना हुए बीकानेर के तीरंदाज श्याम सुंदर

पैरालंपिक से पूर्व 15 दिन का फ्रांस में कैंप आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने श्याम सुंदर को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। बीकानेर की संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने भी स्वामी को फोन कर शुभकामनाएं दी।

स्वामी के कोच अनिल जोशी ने बताया कि भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, महासचिव वीरेंद्र सचदेवा, बांसवाड़ा के संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन, राजस्थान तीरंदाजी संघ के महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर व जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीश शर्मा ने भी स्‍वामी को शुभकामनाएं दी।

ADS-267x300 पेरिस रवाना हुए बीकानेर के तीरंदाज श्याम सुंदर

Share this content:

You May Have Missed

error: Content is protected by SITInovations!!