Loading Now

updates

बीकानेर में आज 2 दिसंबर 2019 सोमवार

siksha nideshalay bikaner

सरप्‍लस तृतीय श्रेणी पीटीआई के पदस्‍थापन आज

बीकानेर, (समाचार सेवा)बीकानेर में आज  2 दिसंबर 2019 सोमवार, जिले की प्राथमिक स्‍कूलों से सरप्‍लस हुए तृतीय श्रेणी पीटीआई के पदस्‍थापन सोमवार 2 दिसंबर को किए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी माध्‍यमिक ने बताया कि परामर्श शिविर में पीटीआई से विकल्‍प मांगे जाएंगे। उसके बाद उनके पदस्‍थापन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

जैन पीजी कॉलेज में खेलों का आयोजन आज से

बीकानेर, (समाचार सेवा)जैन पीजी कॉलेज गंगाशहर रोड में खेलों का आयोजन आज सोमवार 2 दिसंबर से शुरू होंगे। यह खेल आयोजन 4 दिसंबर तक चलेगा। यहां कब्‍बडी, शतरंज, टेबल टेनिस खेल आयोजित होंगे। प्राचार्य अशोक शर्मा व खेल प्रशिक्षक अनिल तंवर ने कहा कि स्‍वस्‍थ्‍य रहने के लिये खेलना भी जरूरी है।

Share this content:

You May Have Missed