Loading Now

updates

डॉ. बिनानी की “युवा उड़ान” का विमोचन 5 सितंबर को

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। डॉ. नरसिंह बिनानी की मोटिवेशनल आर्टिकल्स की पुस्तक “युवा उड़ान” का विमोचन शनिवार 5 सितंबर को बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज व्‍यास कॉलोनी परिसर में किया जाएगा।

रामपुरिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज जैन ने बताया कि पूर्व कॉलेज प्रिंसिपल, चिंतक व लेखक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी की पुस्‍तक “युवा उड़ान” युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

Share this content:

You May Have Missed