नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में डॉ. करणी सिंह स्टेडियम के मल्टीपरपज हॉल में आयोजित 52वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को बेहद रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। गुरुवार के बालिका वर्ग के मैचों में चूरू ने भरतपुर को 33 अंकों से हराया।
वहीं करौली ने उदयपुर को 25 अंकों से पराजित किया। एक मुकाबले में राजसमंद ने अजमेर को 6 अंकों से हराया। टोंक ने धौलपुर को 32 अंकों से, सीकर ने बूंदी को 28 अंकों से तथा श्रीगंगानगर ने जोधपुर को 28 अंकों से पराजित किया। भीलवाड़ा ने चित्तौड़गढ़ को 38 अंकों से, बीकानेर ने हनुमानगढ़ को 29 अंकों से तथा करौली ने दौसा को 18 अंकों से हराकर जीत दर्ज की। एक अन्य नजदीकी मुकाबले में झुंझुनूं ने राजसमंद को 7 अंकों से पराजित किया। वहीं टोंक ने कोटा को 27 अंकों से तथा चूरू ने बाड़मेर को 7 अंकों से हराकर जीत हासिल की।
बूंदी ने बारां को 19 अंकों से हराया
बालक वर्ग के मैचों में बूंदी ने बारां को 19 अंकों से हराया। दौसा ने सिरोही को 35 अंकों से पराजित किया। जालौर ने भीलवाड़ा को 25 अंकों से हराया, जबकि टोंक ने जोधपुर को 17 अंकों से शिकस्त दी। बीकानेर ने करौली को 43 अंकों के बड़े अंतर से हराया। अजमेर ने बाड़मेर को 9 अंकों से, नागौर ने धौलपुर को 22 अंकों से तथा चूरू ने जैसलमेर को 37 अंकों से पराजित किया। वहीं चित्तौड़गढ़ ने राजसमंद को 14 अंकों से, अलवर ने श्रीगंगानगर को 8 अंकों से तथा सीकर ने सवाई माधोपुर को 40 अंकों से हराकर जीत दर्ज की।
एक अन्य मुकाबले में हनुमानगढ़ ने दौसा को 45 अंकों के बड़े अंतर से पराजित किया। बीकानेर कबड्डी संघ के चेयरमैन राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि बीकानेर पुलिस के एडिशनल एसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ रहे।


