नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर बुधवार को बीकानेर जिला उद्योग संघ में सभागार में समारोह आयोजित किया गया। एपीथ्रीआई द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कहा कि फोटोग्राफी के डिजिटल होने के बाद इस क्षेत्र की छुपी हुई प्रतिभाएं भी अपने काम के साथ आगे आने लगी हैं।

समारोह की अध्यक्षता, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पचीसिया ने की। संस्था अध्यक्ष अज़ीज़ भुट्टा ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में संस्था संरक्षक अशोक अग्रवाल, सचिव मनीष पारीक, प्रदीप सिंह चौहान, बी जी बिस्सा, विक्रम जागरवाल, दिनेश गुप्ता, नौशाद अली, राकेश शर्मा, यादवेन्द्र व्यास, अजीम भुट्टा, अमित अग्रवाल, नमन, लक्की जैन, हीरालाल वाजिद, आलम सिंधी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ने एपीथ्रीआई द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं कियांश खत्री, सुरेश सोलंकी, हेमलता झांब कटारिया, गज़ल पारीक, युनाय/सानवी सोनी, ज्योति पारीक, रूद्र आचार्य, हिमांशी/भागश्री पारीक, अश्लेषा सिंह, जियांशी बिस्सा, हेमांश बोहरा, कियांश खत्री, प्रदीप चारण, संगीता शेट्टी, नवीन वर्मा, जगदीश प्रसाद सैनी, विनोद सोनी, आरती कुमारी गहलोत को पुरस्कार प्रदान किए।


