Loading Now

updates

न्यू डाली सेवा समिति फोटोग्राफर संघ लगाएगा सेवा शिविर

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) न्यू डाली सेवा समिति फोटोग्राफर संघ रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए 9 से 14 सितंबर तक दियातारा से करीब 3 किलोमीटर पहले सेवा शिविर लगायेगा। शिविर में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सेवा व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

सेवा शिविर की तैयारियों को लेकर समिति के कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को पुरानी गजनेर रोड स्थित बाल गोविंद स्कूल के सामने किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता रवि शेखर, शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष मदन मेघवाल, अशोक अग्रवाल, प्रीतम सुथार एवं रामरतन धारणिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर रामसापीर की आरती एवं पूजा-अर्चना की गई।

Share this content:

You May Have Missed