Loading Now

updates

नोहर में प्राकृतिक खेती की मॉडल इकाई का उद्घाटन

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केन्द्र नोहर परिसर में बुधवार को प्राकृतिक खेती की मॉडल इकाई का उद्घाटन भी किया गया। यहां आयोजित खुदरा उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र हेतु अनिवार्य 15 दिवसीय प्रमाणपत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह भी बुधवार को सम्पन्न हुआ।  05 से 19 अगस्त  तक आयोजित इस प्रशिक्षण में विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास रहे। विशिष्ट अतिथि एवं निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, सहायक निदेशक कृषि (विस्तार), रामप्रताप गोदारा, कृषि विज्ञान केन्द्र नोहर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद कांटवा, प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. अशोक चौधरी, डॉ. विक्रमजीत सिंह ने भी विचार रखे।  समापन अवसर पर सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

Share this content:

You May Have Missed