Loading Now

updates

पुष्‍करणा दिवस पर पुष्‍करणा स्‍टेडियम में होगा पुष्‍करणा मेले का आयोजन

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) पुष्करणा दिवस पर पुष्‍करणा स्‍टेडियम में पुष्करणा प्रन्यास की ओर से पुष्‍करणा मेले का आयोजन किया जाएगा। पुष्‍करणा दिवस के पांच दिवसीय कार्यक्रम का आगाज शनिवार 22 अगस्त से होगा। आयोजन से जुड़े अनिल पुरोहित ने बताया कि पुष्करणा स्टेडियम में शनिवार दोपहर 1:00 बजे पुष्करणा मेले का आयोजन किया जाएगा।

मेले में समाज की महिलाओं द्वारा निर्मित व्यावसायिक वस्तुओं की 53 स्टॉल्स लगाई जाएगी। मेले के संबंध में आज धरणीधर ऑडिटोरियम में बैठक रखी गई। बैठक में रासबिहारी जोशी, एडवोकेट सोमदत्त पुरोहित, राजीव हर्ष, जयनारायण बिस्सा, बद्री दास जोशी, महेंद्र व्यास, वीरेंद्र किराडू, राजकुमारी व्यास, आरती आचार्य, शिवराज व्यास, सेनूका हर्ष, सुमन ओझा, प्रेम शंकर रंगा, नवरत्न व्यास, शशि व्यास, विजय भादाणी, विजय पुरोहित मौजूद रहे।

बैठक में पुरोहित ने बताया कि 22 अगस्‍त की शाम को पारंपरिक गीतों का आयोजन और समाज की शैक्षणिक संस्थाओं का सम्मान किया जाएगा। रविवार 23 अगस्त को रंगोली प्रतियोगिता और हास्य कवि सम्मेलन होगा। सोमवार 24 अगस्त को मेहंदी मांडना प्रतियोगिता तथा साहित्यकारों व पत्रकारों का सम्मान होगा।

मंगलवार 25 अगस्त को महिलाओं की पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता होगी। अधिवक्ताओं का सम्मान होगा। पुष्करणा दिवस पर बुधवार 26 अगस्त को पहले मां उष्टवाहिनी का पूजन होगा।

Share this content:

You May Have Missed