नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) ने मंगलवार को भवानली होटल छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी। इस होटल में दूसरी बार बिजली चोरी पकड़ी गई है। विद्युत अधिनियम के तहत बिजली चोरी करने व जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर तीन से पांच साल हो सकती है।
बीकेईएसएल की प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी की टीम ने मंगलवार को धोबी तलाई स्थित भवानी होटल में छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी, इसके बाद विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए होटल का कनेक्शन काट दिया साथ ही 16 किलोवॉट लोड मानते हुए एक लाख 13 हजार की वीसीआर भरी गई।
प्रवक्ता ने बताया कि धोबी तलाई स्थित भवानी होटल में बिजली चोरी होने की सूचना मिली थी। इस पर विजिलेंस टीम ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि इस होटल में गत 10 जून को भी बिजली मीटर टेम्पर्ड मिला था। उस समय 669536 रुपए की वीसीआर भरी गई थी।


