Loading Now

updates

बीकानेर में ‘स्वराभिषेक 2026’ शास्त्रीय संगीत की सुरमयी शाम 22 को

‘Swarabhishek 2026’, a melodious evening of classical music, to be held in Bikaner on the 22nd.

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा, गुरु-शिष्य संस्कृति और सुर-ताल की साधना को समर्पित स्वराभिषेक 2026का आयोजन शनिवार 22 अगस्त शाम 6:30 बजे से धरणीधर महादेव ऑडिटोरियम, सिटी सेंटर बीकानेर में किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान गीता देवी, पं. शिव-बद्री सुथार व पं. सांवरलाल रंगा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्डसे सम्मानित किया जाएगा।

सृजिका फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह वार्षिक संगीत समारोह इस वर्ष तबला वादक स्वर्गीय पं. नारायण दास रंगा तथा गोपाल शंकर आचार्य की स्मृति को समर्पित है। समारोह की शुरुआत अश्मित व्यास, कोलकाता के शास्त्रीय गायन से होगी। उनके साथ मुरारी शर्मा तबले पर तथा डॉ. अनुपराज पुरोहित हारमोनियम पर संगत करेंगे। हुल्लास पुरोहित शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगे, जिनके साथ कपिल वैष्णव तबले पर तथा डॉ. अनुपराज पुरोहित हारमोनियम पर संगत करेंगे।

समारोह में बनारस घराने के वरिष्ठ तबला वादक पं. किशन रामदोहकर का भव्य तबला एकल वादन होगा। उनके साथ हारमोनियम पर डॉ. अनुपराज पुरोहित संगत करेंगे। कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी नवल श्रीमाली ने बताया कि समारोह में पं. नथमल पुरोहित तथा पं. जुगल किशोर जी ‘पुजारी बाबा’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

बीकानेर में ‘‘सेल्फी विद रोहिड़ा’’ अभियान शुरू

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) राज्य सरकार की पंच गौरवयोजना के तहत रोहिड़ा को बीकानेर जिले की एक जिला-एक वनस्पति प्रजातिके रूप में चयनित किया गया है। इसी कड़ी में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सेल्फी विद रोहिड़ाअभियान का शुभारंभ किया गया है।

उप वन संरक्षक जी. वेंकटेश ने बताया कि अभियान के तहत जिले का कोई भी नागरिक ऐसे रोहिड़ा वृक्ष के साथ सेल्फी लेकर इसमें भाग ले सकता है, जो विशेषताओं से युक्त हो। प्रतिभागी सेल्फी के साथ निर्धारित जानकारी को दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल सेल्फी प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से ‘रोहिड़ा को जानें, रोहिड़ा को पहचानें और रोहिड़ा को बचाएं’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान के दौरान प्राप्त प्रविष्टियों में से सर्वश्रेष्ठ पांच प्रतिभागियों को जिला स्तरीय वन महोत्सव के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने शिक्षा निदेशक को दिया ज्ञापन

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी की मण्डल स्तरीय वरिष्ठता जारी कराने के सम्बन्ध में मंगलवार को शिक्षा निदेशक प्रारंभिक एवं माध्‍यमिक व समस्त संयुक्त निदेशक को ईमेल के माध्यम से ज्ञापन दिया। निदेशक के नाम का ज्ञापन शैलेन्द्र देवड़ा अतिरिक्त निदेशक को देकर वार्ता की गई।

आचार्य ने ललित कुमार (आई.ए.एस.) शिक्षा निदेशक का शिक्षा निदेशालय प्रारम्भिक एवं माध्यमिक बीकानेर का कार्यभार संभालने पर शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ की तरफ से आभार प्रकट किया। उन्‍होंने निदेशक को निवेदन किया कि नवनियुक्त सहायक कर्मचारी एवं स्थानांतरण और पदोन्नति से कार्यग्रहण कर शिक्षा निदेशालय में आए कार्मिकों का जो काफी समय से अनुभाग आवंटन नहीं हुआ है।

इस हेतु लिखा गया है, जिससे विभाग के कार्य में गति मिल सके। आचार्य ने बताया कि अतिरिक्त निदेशक द्वारा संघ ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए सकारात्मकता से तुरन्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है।

मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना अंतर्गत पेंशनर्स व बच्चों का होगा वार्षिक सत्यापन

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना के अंतर्गत लाभान्वित पेंशनर्स एवं बच्चों का वार्षिक सत्यापन किया जाएगा। योजना के तहत अनाथ बच्चों, विधवा महिलाओं एवं उनके बच्चों को नियमित पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिवर्ष जुलाई माह में सत्यापन आवश्यक है।

लाभार्थी ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से भी अपना वार्षिक सत्यापन करवा सकते हैं। लाभार्थी संबंधित ब्लॉक के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (पंचायत समिति) कार्यालयों-बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़, नोखा, कोलायत, खाजूवाला एवं लूणकरणसर तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला बीकानेर और संयुक्त निदेशक कार्यालय रानी बाजार में भी उपस्थित होकर सत्यापन करवा सकते हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल. डी. पंवार ने बताया कि वर्ष 2026-27 में सत्यापन पूर्ण होने पर ही लाभार्थियों को नियमित रूप से पेंशन का भुगतान किया जाएगा। वर्तमान में योजना के तहत 437 विधवा महिलाओं, उनके 256 बच्चों एवं 3 अनाथ बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है।

गोस्वामी तुलसीदास जयंती 101 मंदिरों में गुंजेगी चौपाइयां

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) संत शिरोमणि युगपुरुष गोस्वामी तुलसीदास जी जयंती पर 19 अगस्त बुधवार को लघु काशी बीकानेर के श्री रघुनाथ मंदिरों, मठों, धार्मिक स्थलों पर मनाई जाएगी संयोजक नरेश पुरोहित ने बताया कि बुधवार को एक ही समय शाम 7 बजे से 9 बजे तक 101 देवालयों में संगीतमय सुंदरकांड की चौपाइयों का गायन 101मंडलियों द्वारा किया जाएगा।

उन्‍होंने बताया कि इसके लिए एक समिति गठित की गई है। समिति में किरण गोयल, राजकुमारी आचार्य, किरण शर्मा, अलका बिश्नोई, सुनिता शर्मा, महेंद्र चूरा, मुलसा, शिव सेवग, कमल पंचारिया, महेन्द्र स्वामी, सत्यप्रकाश पारीक, जोगेन्द्र श्रीमाली, भंवर ओझा, गिरधारी कुकणा को शामिल किया गया है।

कार्यक्रम समन्वयक भंवर पुरोहित ने बताया कि बुधवार को सुबह 9 बजे राष्ट्रीय संत अखिल भारतीय महामंडलेश्वर सरजूदासजी महाराज के सानिध्य में तुलसीदास की मुर्ति तुलसीसकर्ल पर 5 पंडितो से विशेष मंत्रोचार से अभिषेक  पूजा अर्चना, दीपमाला, आरती व श्रीराम स्तुति की जाएगी।

Share this content:

You May Have Missed