Loading Now

updates

बीटीयू में उभरती प्रौद्योगिकियों पर हुई एक दिवसीय कार्यशाला

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) राजस्थान सेंटर फॉर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (आरएसएटी) और बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (बीटीयू) के संयुक्त तत्वावधान में उभरती प्रौद्योगिकियों पर एक दिवसीय कार्यशालाआयोजित की गई। कार्यक्रम में बीटीयू के संगणक विज्ञान एवं अभियांत्रिकी तथा साइबर सिक्योरिटी विभाग के लगभग 150 विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई।

कुलगुरु प्रो.अखिल रंजन गर्ग ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के लिए उद्योगोन्मुखी शिक्षा और करियर-उन्मुख कौशल विकास की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया। कार्यशाला में कार्यशाला का शुभारम्भ आरकेट स्पोक इंचार्ज सत्येन्द्र सिंह राठौड़, डीन सुधीर भारद्वाज, डिप्टी डायरेक्टर गगन भाटिया, कार्यशाला संयोजक जय भास्कर,

मेंटर दीपेश रामावत आरकेट, लक्ष्मण सिंह, संदीप कुमार सहायक आचार्य, डॉ.गायत्री शर्मा, गगनदीप कौर, राकेश कुमार, संदीप भाखर, जयवीर ने किया। तकनीकी सत्रों में रणवीर सिंह (सेमीकंडक्टर, चिप टेक्नोलॉजी) तथा रवि स्वामी (पॉवर बी आई) ने विद्यार्थियों को उभरती प्रौद्योगिकियों की गहन जानकारी दी।

Share this content:

You May Have Missed