बीकानेर, (समाचार सेवा)। चिकित्सकों ने टटोली यातायात पुलिसकर्मियों की नब्ज, श्रीराम हॉस्पिटल की ओर से रविवार को यातायात शाखा परिसर में यातायात पुलिसकर्मियों तथा उनके परिजनों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई।
यातायात शाखा बीकानेर के सीआई प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर व अन्य जांचे आवश्यकतानुसार की गई।
शिविर में पुलिस कर्मियों को राजस्थान सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई आरएचजीएस योजना के बारे में भी बताया गया।
निःशुल्क शिविर हेतु डॉ. बलवान सिंह के नेतृत्व में भेजी गई टीम में डॉ. रमेश पुनिया, मालम सिंह, मो. शेख नावेद, सुलोचना, वीरेन्द्र शामिल रहे।
शिविर में एसआई कासम अली, एएसआई बलवन्तराम, हैड कांस्टेबल औंकारसिंह, कांस्टेबल अरविन्द, नरेन्द्र, भवानीसिंह, सन्दीप, मन्जू यादव, अभय कमाण्ड के एएसआई मधुसुदन, हैड कांस्टेबल बलराम, कांस्टेबल सुनिल, सुरेन्द्र, सुमन आदि मौजूद रहे।


