Home samachar seva जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने किया रंगोलाई महादेव मंदिर में...

जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने किया रंगोलाई महादेव मंदिर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का लोकार्पण

Water Resources Minister Dr. B. D. Kalla inaugurated the newly constructed tube well at Rangolai Mahadev Temple

बीकानेर, (समाचार सेवा)। जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने किया रंगोलाई महादेव मंदिर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का लोकार्पण, जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने मंगलवार को रंगोलाई महादेव मंदिर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का लोकार्पण स्विच ऑन कर किया।

डॉ. कल्ला ने सबसे पहले भगवान शिव को जल अर्पित किया। उन्होंने कहा कि यहां ट्यूबेल बनने से आसपास के निवासियों के लिए पेयजल की समस्या नहीं रहेगी।

जलदाय मंत्री ने  मंदिर परिसर में अधिक से अधिक पौधे लगाने का भी आव्हान किया। उन्होंने कहा कि परंपरागत जल स्त्रोतों के संरक्षण के साथ नए ट्यूबवेल बनाने की दिशा में भी तेजी से कार्य हो रहा है।

प्रत्येक व्यक्ति तक गुणवत्ता युक्त पेयजल पहुंचे, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सरकार इसके लिए पूर्ण प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध पानी का न्यायसंगत उपयोग करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

इसे समझते हुए बूंद-बूंद पानी बचाने के प्रयास किए जाएं। समारोह में जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय शर्मा, अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल, विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता ए. के. गोयल आदि मौजूद रहे।

बीकानेर में होंगे 600 करोड़ रु. के काम

जलदाय मंत्री डॉ. कल्ला ने बताया कि बीकानेर की वर्ष 2052 की पेयजल आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए विभाग द्वारा लगभग 600 करोड रुपए के कार्य करवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह कार्य शीघ्र प्रारंभ होंगे। डॉ. कल्ला ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत अब तक प्रदेश के बीस लाख से अधिक घरों में पेयजल कनेक्शन कर दिया गया हैं।

वर्ष 2024 तक सभी वंचित घरों तक पहुंचने का लक्ष्य है।