Home samachar seva उमा सुथार महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव नियुक्‍त

उमा सुथार महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव नियुक्‍त

Uma Suthar appointed state secretary of Mahila Congress

बीकानेर, (समाचार सेवा)। उमा सुथार महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव नियुक्‍त, उमा सुथार को प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। आल इंडिया महिला कांग्रेस ने सुथार की यह नियुक्ति महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता देव के निर्देशानुसार की है।

उमा सुथार सामाजिक संस्‍था सुथार कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी की भी प्रदेश प्रभारी हैं तथा यूथ एवं महिला कांग्रेस तथा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों से नियमित रूप से जुड़ी रही हैं।

अपनी नियुक्ति पर उमा सुथार ने कहा कि वह महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रेहाना रियाज के नेतृत्व में कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहेंगी।