Home BIKANER ADMINISTRATION जरूरतमंद/बेसहारा हो तो जल्‍द करवा लो पंजीकरण

जरूरतमंद/बेसहारा हो तो जल्‍द करवा लो पंजीकरण

-संस्‍कार पुरोहित

बीकानेर(samacharseva.in)। जरूरतमंद/बेसहारा हो तो जल्‍द करवा लो पंजीकरण, बेसहारा और जरूरतमंद परिवारो का होगा सर्वे, राज्‍य सरकार द्वारा बेसहारा और जरूरतमंद लोगो का सर्वे जल्‍द करवाया जाएगा। बेसहारा व जरूरतमंद व्‍यक्ति/परिवार मोबाईल एप्‍प/ई-मित्र पर जाकर स्‍वयं भी अपना पंजीयन करवा सकते है।

नगर निगम आयुक्‍त ने सभी वार्ड सुपरवाइजरो को अपने परिसिमन क्षेत्र में आने वाले समस्‍त बीएलओ से सर्वे का काम तीन दिन में संपादित करने को कहा है। जानकारी में रहे कि बीकानेर जिले की शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले बेसहारा और जरूरतमंद परिवारो का सर्वे पहले भी हो चुका है। लेकिन राज्‍य सरकार के ध्‍यान में आया है कि अब भी कुछ बेसहारा व जरूरतमंद व्‍यक्ति है जिन्‍हें खाद्य सुरक्षा की आवश्‍यकता है।

इसलिए सरकार पुन: सर्वे करवा रही है। सर्वे के दौरान पंजीयन से वंचित परिवारो की सूची बनाई जाएगी। यह सूचना ऑनलाईन दी जाएगी। बेसहारा व जरूरतमंद परिवारों का सर्वे पूर्वानुसार जन-आधार के डेटाबेस में उपलब्‍ध सूचना के आधार पर किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में यह कार्य नगरीय निकायों एवं बीएलओ के माध्‍यम से करवाया जाएगा।