×

बीकानेर समाचार 15 अप्रेल 2022 शुक्रवार

बीकानेर, (समाचारसेवा)।  बीकानेर समाचार 15 अप्रेल 2022 शुक्रवार, हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को शास्त्री नगर की वीर हनुमान वाटिका में पंचामृत अभिषेक किया गया।

यहां हनुमान जन्मोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत पंचामृत व तेल सिंदूर से विधि विधान मंत्रो उच्चार के साथ की गई।

पंडित आशीष व्यास, पूनम चंद ओझा, आशाराम ओझा, भागीरथ छंगाणी, अंकित ओझा के सानिध्य में पंचामृत अभिषेक सम्पन हुआ।

वीर हनुमान वाटिका की सचिव व पूर्व पार्षद छाया गुप्ता ने बताया हनुमान जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार 16 अप्रेल को  शाम 7.30 बजे महाआरती के साथ हनुमान जन्म उत्सव का आगाज होगा।

उसके पश्चात भक्ति संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ व सजीव झांकियों की प्रश्तुति होगी। उन्होंने बताया कि आयोजन में अभिषेक गुप्ता, दिव्या गुप्ता, निखिल गुप्ता, मितिशा गुप्ता को विभिन्न जिमेदारिया सौपी गयी है।

बड़ा हनुमान मंदिर में नवान्ह परायण पाठ की पूर्णाहूति

बीकानेर, (समाचारसेवा)।  रतनबिहारी पार्क के सामने स्थित संकट मोचन बड़ा हनुमानजी मंदिर में संगीतमय रामचरितमानस नवान्ह परायण पाठ की पूर्णाहूति हुई।

15BKN-PH-4-300x151 बीकानेर समाचार 15 अप्रेल 2022 शुक्रवार

मंदिर पूजारी बसंत महाराज ने बताया कि मंदिर में भक्तिमय माहौल में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालूओं ने पाठ में भाग लिया।

पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ आयोजित हुए धार्मिक कार्यकम में श्रद्धालू सहभागी बने। इस अवसर पर नवनीत महाराज, अरुण महाराज,

शिव जी सेवग, अजय मारु, ज्ञानेश्वर स्वामी, संजय स्वामी, प्रवीण खत्री सहित अनेक श्रद्धालूओं ने शिरकत की।

बजरंग धोरा धाम में आज भरेगा भव्य मेला

बीकानेर, (समाचारसेवा)।  श्री बजरंग धोरा धाम में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव का भव्य मेला भरेगा।

15BKN-PH-5-178x300 बीकानेर समाचार 15 अप्रेल 2022 शुक्रवार

बजरंग धोरा मंदिर के प्रधान पुजारी मनमोहन दाधीच ने बताया कि जन्मोत्सव पर दोपहर 12 बजे महाआरती होने के बाद बाबा को बूंदी के प्रसाद का भोग लगा कर भक्तों में वितरण किया जाएगा।

बजरंग धोरा विकास समिति के आशीष दाधीच ने बताया कि इस अवसर पर बृजमोहन द्वारा हनुमान प्रतिमा का विशेष श्रंगार किया गया है और भव्य दरबार सजाया गया है।

साथ ही मंदिर परिसर में ध्वज पताका लगाकर लाइटों से मंदिर की सजावट की गई है। दाधीच ने बताया कि मेले में बाबा के छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया जाएगा।

शाम आरती 7.45 बजे की जाएगी। मेले में लक्ष्मण पारीक एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि मेले पर भक्तों की सुविधा हेतु कार्यकर्ताओं की टीम तैनात रहेगी तथा दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु मंदिर व प्रशासन द्वारा व्यवस्था को सुचारू करने के लिए कार्यकर्ता व पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।

पुष्करणा स्टेडियम में हुई गणगौर की महाआरती

बीकानेर, (समाचारसेवा)।  पुष्करणा स्टेडियम में गुरुवार रात को आयोजित गणगौर महोत्सव में मां गवरता की महाआरती का आयोजन किया गया।

15BKN-PH-1-300x180 बीकानेर समाचार 15 अप्रेल 2022 शुक्रवार

इस अवसर पर गवरजा, ईसर और भाया की प्रतिमाओं के समक्ष प्रसाद चढ़ाया गया। राजस्थानी साफा, पाग, पगड़ी, कला एवं संस्कृति संस्थान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथियों ने बीकानेर की परंपराओं को देश भर के लिए मिसाल बताया और इन परंपराओं से युवा पीढ़ी को रूबरू करवाने का आह्वान किया।

समारोह में लोक कलाओं के संरक्षण के लिए कार्य करने वाली विभुतियों को  संस्कृति श्री सम्मान से विभूषित किया गया। संस्थान की मीनाक्षी पुरोहित ने बताया कि पुजारी बाबा भजन मंडली ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।

इसके बाद भजन मंदिर पूजण दो गणगौर, गढ़न कोटा सूं ऊतरी, इसर दस जी रा सुआ रे, टाबरिया तो दौड़्या दौड़्या थारी गोदी आवे जैसे भजन प्रस्तुत किए गए।

भजन मंडली में अशोक बोहरा, शिवदत्त ओझा, विजय कुमार ओझा, मगनेश्वर ओझा, अशोक भादानी, जूनी महाराज, कमल ओझा, नानू ओझा, शानू  ओझा आदि शामिल रहे।

संस्कृति कर्मी कृष्णचंद्र पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी कालूराम उपाध्याय, श्याम सुंदर किराडू, संजय स्वामी मौजूद रहे।

समारोह में कुलदीप व्यास, रामेश्वर स्वामी, किसन पुरोहित, सुमित कच्छवा, रोहित  सुथार, भुवनेश  पुरोहित, आदित्य  पुरोहित, मोहित पुरोहित, केशव आचार्य, हिम्मत पुरोहित, पवन  स्वामी, गिरधारी  सुथार, जगदीश पुरोहित, महेश पुरोहित,

उमेश  पुरोहित, महेंद्र आचार्य, अशोक उपाध्याय, मीनाक्षी पुरोहित, वीणा  व्यास, पुष्पा व्यास, अंजू पुरोहित, अरुण बोहरा, राजश्री आचार्य, सरोज व्यास, श्रेया हर्ष, राजकुमारी आचार्य, अनीता उपाध्याय, लाली ओझा, चीया भादानी, सरोज छंगाणी,

दिया स्वामी, स्वाति व्यास, सोनल  स्वामी, मुनिया सुथार, पिंकी सुथार, निरमा सुथार, रतन सुथार ने उपस्थिति दर्ज कराई।

बच्चों की मुस्कान का जरिया बना राष्‍ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम

बीकानेर, (समाचारसेवा)। राष्‍ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को जन्मजात कटे होठ और तालू से ग्रसित 4 बच्चों को जयपुर सर्जरी के लिए रवाना किया गया है।

15BKN-PH-3-300x167 बीकानेर समाचार 15 अप्रेल 2022 शुक्रवार

इनमे गोन्दूसर, नोखा का राहुल पुत्र मनोहर सिंह, मैनसर, नोखा की माना पुत्री धनाराम, रिडमलसर से अमायरा पुत्री वाजिद अहमद व सांवतसर का कृष्ण पुत्र जगदीश शामिल रहे।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी एवं जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को सर्जरी के लिए जयपुर रवाना किया।

डॉ. विवेक गोस्वामी, अतिरिक्त जिला नोडल अधिकारी आरबीएसके डॉ मनुश्री सिंह, डीईआईसी मैनेजर योगेश पंवार व गिरीश प्रभाकर मौजूद रहे।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि राष्‍ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल आंगनबाड़ी एवं मदरसा में पहुंचकर मोबाइल हैल्थ टीम 6 माह से 18 वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच करती है।

0 से 6 माह तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण डिलीवरी प्वाइंट पर चिकित्सक द्वारा किया जाता है।

मोबाइल हेल्थ टीम द्वारा जो भी बच्चा बीमार मिलता है उसको उच्च स्तर पर उपचार उपलब्ध कराया जाता है।

वर्ष 2016 से लेकर अब तक कुल 139 बच्चों की हार्ट सर्जरी निशुल्क करवाई जा चुकी है एवं 134 अन्य सर्जरी निशुल्क करवाई जा चुकी हैं जिसमें 65 कटे होंठ व तालु की सर्जरी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि गत वर्ष 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक कुल 1472 आंगनवाड़ी 1978 स्कूल एवं 67 मदरसा मोबाइल हेल्थ टीम द्वारा  2 लाख 80 हजार 099 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है।

जिले में कोई बीमारी से ग्रसित 19 हजार 525 बच्चों का उच्च स्तर संस्थानों पर रेफर किया। जिसमें से 18,034 बच्चों का उपचार  करवाया जा चुका है।

गत वर्ष कुल 10 हृदय रोग से ग्रसित बच्चों की सर्जरी, 8 कटे होंठ व तालु एवं 21 अन्य सर्जरी करवाई जा चुकी है।

गौरव अग्रवाल ने सम्हाला निदेशक माध्यमिक शिक्षा का पदभार

बीकानेर, (समाचारसेवा)। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गौरव अग्रवाल ने शुक्रवार को बीकानेर के शिक्षा निदेशालय में माध्यमिक शिक्षा निदेशक का पदभार संभाला।

15BKN-PH-6-197x300 बीकानेर समाचार 15 अप्रेल 2022 शुक्रवार

शिक्षा निदेशक का कार्यभार संभालने के बाद अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार द्वारा तय की गई प्राथमिकताओं के साथ ही रीट भर्ती की कट ऑफ लिस्ट जल्द जारी की जाएगी।

साथ ही चयनित अभ्‍यर्थियों को तय समयानुसार नियुक्ति दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा। अग्रवाल ने कहा कि वो खुद शिक्षा से जुड़े हुए हैं। जानते हैं कि शिक्षा का क्या महत्व है।

जानकारी में रहे कि राज्य सरकार ने 13 अप्रेल को जारी तबादला आदेश में गौरव अग्रवाल को बीकानेर में निदेशक माध्यमिक शिक्षा के पद पर पदस्थापित करने के आदेश जारी किए है।

चाइनीज मांझा बिकने की सूचना देने वाले को मिलेगा 2100 रुपए ईनाम

बीकानेर, (समाचारसेवा)।  यदि कोई व्यक्ति, किसी भी दुकानदार द्वारा चाइनीज मांझे के विक्रय और भंडारण की सूचना देता है और प्रशासनिक टीम द्वारा कार्यवाही के दौरान इस दुकान में चाइनीज मांझा पाया जाता है, तो सूचना देने वाले व्यक्ति को 21 सौ रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे।

यदि सूचना देने वाला व्यक्ति अपना नाम गोपनीय रखना चाहेगा, तो इसे पूर्णतया गोपनीय भी रखा जाएगा। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने बताया कि किसी भी स्थिति में चाइनीज मांझे का विक्रय और भंडारण सहन नहीं किया जाएगा तथा ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि पूर्व में भी ऐसी सूचनाओं के आधार पर प्रशासनिक टीमों द्वारा हाथोहाथ कार्यवाही की गई। कुछ स्थानों पर बोगस ग्राहक भेजकर कार्यवाही की गई तथा चाइनीज मांझा बेचने वालों की दुकान सीज कर दी गई।

उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में इस कार्यवाही में और अधिक गति लाई जाएगी तथा प्रशासनिक टीमों द्वारा ऐसी समस्त दुकानों पर नजर रखी जाएगी।

उन्होंने आमजन से भी इस संबंध में जानकारी होने पर सूचना देने का आह्वान किया है, जिससे इस कार्यवाही को और अधिक प्रभावी तरीके से अमल में लाया जा सके।

कलक्टर ने अधिकारियों से किया वन-टू-वन रिव्यू

बीकानेर, (समाचारसेवा)।  कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शुक्रवार को अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा करते हुए बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की प्रगति जानी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई बजट घोषणाओं पर समयबद्ध कार्यवाही करना प्रत्येक अधिकारी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं इसकी मॉनिटरिंग करें तथा क्रियान्वयन संबंधी प्रगति से नियमित अवगत करवाएं।

उन्होंने कहा कि किसी घोषणा में राज्य स्तर पर कार्यवाही प्रस्तावित होने की स्थिति में उच्च स्तरीय अधिकारियों से नियमित समन्वय रखा जाए।

निर्माण से संबंधित घोषणाओं में कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने पिछले वर्षों में की गई घोषणाओं की प्रगति का नियमित रिव्यू करने के निर्देश भी दिए और कहा कि उच्चतम स्तर पर इसकी नियमित मॉनिटरिंग होती है।

ऐसे में बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने प्रत्येक विभाग द्वारा घोषणाओं के संबंध में अब तक की गई प्रगति जानी और प्रभीवी योजना के तहत कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, ग्रामीण विकास, पेयजल और सड़क सहित सभी विभागों का रिव्यू किया।

Share this content:

You May Have Missed

error: Content is protected by SITInovations!!