×

भदौरिया वंदे गौमात्रम मंच के यूपी व एमपी के प्रभारी बने

bhadauria

बीकानेर, (samacharseva.in)। भदौरिया वंदे गौमात्रम मंच के यूपी व एमपी के प्रभारी बने, ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया को वंदे गौमात्रम मंच का उतर प्रदेश व मध्‍य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। भदौरिया मंच की केंद्रीय कार्यकारिणी का सदस्‍य भी बनाया गया है। भदौरिया शीघ्र ही मंच के विस्तार के लिए उत्तर प्रदेश तथा मध्यप्रदेश के सभी जिलों का दौरा करेंगे। इस अवसर पर भदौरिया ने कहा कि गौमाता में 84 हजार देवी देवताओं का वास होता है।

bhadauria1-300x300 भदौरिया वंदे गौमात्रम मंच के यूपी व एमपी के प्रभारी बने

गाय को हमें जन्‍म देने वाली माता से भी अधिक पूजनीय माना गया है। उन्‍होंने कहा कि गौमाता की रक्षार्थ उन्‍होंने कई बार अपनी जिंदगी तथा सरकारी नौकरी को खतरे में डाला है। भदौरिया ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय कई मंत्रियों ने उनके खिलाफ पुलिस कार्यवाही करवाई मगर गौमाता के कारण उनका बाल भी बांका नहीं हुआ।

 

भदौरिया ने बताया कि उन्‍होंन पिछले 38 सालों में 1000 से अधिक गाय व बैल, बछडे आदि की जान बचाई है। गौ रक्षार्थ अनेक बार खाई, गड्ढ़े, नाले, चैम्बर आदि में उतरना पडा। एकबारगी तो 6 दिन से 80 फ़ीट गहरे नाले में गिरी गाय का जीवन तो बचाया। नाले से बाहर आते समय रस्सा टूट गया और गाय दोबारा 70 फ़ीट ऊपर से फिर नीचे नाले में गिर गई। भदौरिया ने बताया कि इस गाय के बचाव कार्य के दौरान उनकी एक पैर की एड़ी की हड्डी सदा के लिए टूट गई। इसके बावजूद उनका अबोल पशुओं की जिंदगी बचाने का कार्य कभी रूका नहीं।

भदौरिया को वंदे गौमात्रम मंच का पदाधिकारी बनाने पर अनेक लोंगो ने बधाई दी है। बीकानेर भाजपा शहर अध्य्क्ष अखिलेश प्रताप सिंह कुशवाह, हिन्दू युवा वाहिनी राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह भदौरिया, शिवम सिंह भदौरिया, बजरंग सोनी, धन्नू सोनी, ग्वालियर से एडवोकेट राजकुमार सिंह कुशवाहा, एडवोकेट अरविंद सिंह सेंगर मैनपुरी से सुमित सिंह चौहान, धर्मवीर सिंह चौहान ने भदौरिया को बधाई दी है।

साथ ही करण सिंह चौहान, ब्रज नंदन सिंह चौहान, महेंद्र सिंह सेंगर, गौरव सिंह सोलंकी, नेत्रपाल सिंह भदौरिया बिहारी सिंह चौहान, चंद्र सिंह चौहान, (मकरंद पुर)चंद्र सिंह भदौरिया, आनंद सिंह भदौरिया(उज्जैन), हिम्मत खुराव, सरदार गुरू चरण सिंह, मेघराज पंवार, सलीम भारी, अनीश बागवन, बजरंग हलदुनिया, अख्तर चूडिगर, अनिल पाहुजा, त्रिलोक सिंह चौहान, शांति चौहान, कमला राजलदेशर, शिवानी सिंह भदौरिया, ओम सिंह भाटी, नत्थूसिंह, सवाईसिंह आदि ने भी बधाई प्रषित की है।

Share this content:

You May Have Missed

error: Content is protected by SITInovations!!