Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर में 1971 युद्ध विजय की स्वर्ण जयंती वर्ष पर होगा वीर सेनानी समारोह

Veer Fighter Ceremony to be held in Bikaner on the Golden Jubilee Year of 1971 War Victory-1

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।भारत–पाक युद्ध 1971 की विजय की स्वर्ण जयंती वर्ष पर डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में रविवार 30 अक्‍टूबर वीर सेनानी समारोह आयोजित किया जाएगा।

समारोह में वीर योद्धाओं, वीर नारियों और वरिष्ठ सेवानिवृत सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। शूरवीर सैनिकों को व्हील चेयर प्रदान की जाएगी। बीकानेर मिलिट्री स्टेशन (रणबांकुरा डिवीजन) के तत्वावधान होने वाले इस समारोह में बीकानेर और नागौर जिले के लगभग 2500 पूर्व सैनिक शामिल होगें।

समारोह मेंपूर्व सैनिकों को लाने और ले जाने के लिए यातायात, दोपहर का भोजन व जलपान की व्यवस्था सेना द्वारा की गई है। बीकानेर में आठ वर्ष बाद हो रहे इस समारोह को लेकर सेना ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

शुभारंभ समारोह में सेना का प्रसिद्ध पाइप बैंड, पैरा मोटर प्रदर्शनी, गोरखा रेजिमेंट का खुखरी नृत्य, स्किट, हॉर्स जंपिंग और सिखों का प्रसिद्ध गतका की प्रस्‍तुतियां की जाएंगी।समारोह में भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान हेतु विभिन्न शिविर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का संचालन भी किया जाएगा।

सेना सूत्रों के अनुसार समारोह में डायरेक्टर जनरल रिसेटलमेंट और आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन आदि संगठन भी शामिल होंगे।

Veer Fighter Ceremony to be held in Bikaner on the Golden Jubilee Year of 1971 War Victory

Veer Fighter Ceremony to be held in Bikaner on the Golden Jubilee Year of 1971 War Victory