Home Bikaner Dharam भगवान महावीर मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव शोभायात्रा रविवार को  

भगवान महावीर मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव शोभायात्रा रविवार को  

बीकानेर, (समाचार सेवा)। भगवान महावीर मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत रविवार को भगवान महावीर का दीक्षा कल्याणक विधान होगा। रविवार को ही सुबह आठ बजे भगवान महावीर के दी़क्षा कल्याणक निमित्त वरधोडा (शोभायात्रा) रेलदादाबाडी से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस आरंभिक सथल पहुंचेगी।

शोभायात्रा के बाद धर्मसभा एवं गौत्तम स्वामी दादा गुरुदेव के ध्वजदंडों के चढावें  की बोली होगी। दोपहर को स्वधर्मी वात्सल्य का आयोजन होगा। रविवार को ब्रहममुर्हूत में अंजनशाला का महाविधान, 108 अभिषेक, माणक सहित विविध आयोजन होंगे

महोत्‍सव के तहत शनिवार को जैन श्वेताम्बर  खरतरगच्छ संघ के ब्रह्मसर तीर्थोंद्धारक उपाध्याय गुरु मनोज्ञ सागर जी.म.सा. के सान्निध्य में  गंगाशहर मार्ग पर स्थित रेल दादाबाड़ी में  भगवान महावीर का जन्म कल्याणक, छपन दिक्ककुमारी पूजन मेरु, महोत्सव, अठारह अभिषेक, नामकरण, पाठशाला गमन, राज्याभिषेक सहित विविध आयोजन हुए।

मंदिर निर्माण का लाभ लेने वाले केशरीचंद, झंवर लाल सेठिया व मनोज कुमार सेठिया, ने बताया कि जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ ट्रस्ट की मिटिंग उपाध्याय गुरु मनोज्ञ सागरजी के सान्निध्य में हुई जिसमें रेलदादाबाड़ी में यात्रियों के लिए भोजनशाला निर्माण की स्वीकृति हुई।