Home Bikaner News वरिष्ठ कर्मचारी नेता कृष्ण कुमार बोहरा करेंगे कर्मचारियों की मांगों के पोस्‍टर...

वरिष्ठ कर्मचारी नेता कृष्ण कुमार बोहरा करेंगे कर्मचारियों की मांगों के पोस्‍टर का विमोचान

kk bohara

बीकानेर, (samacharseva.in)। वरिष्ठ कर्मचारी नेता कृष्ण कुमार बोहरा करेंगे कर्मचारियों की मांगों के पोस्‍टर का विमोचान, शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ बीकानेर के संभाग अध्यक्ष कमल नारयण आचार्य एवं जिला अध्यक्ष अविकात पुरोहित अध्यक्षता में राज्य सरकार ने कर्मचारियों के वेतन कटौती के जो आदेश किये गए है उसके विरोध मै एवं 5 सूत्रीय मांगों के लिए कई सरकारी कार्यालयों पोस्टर लगाकर विरोध किया जाएगा।

पोस्टर का विमोचन वरिष्ठ कर्मचारी नेता कृष्ण कुमार बोहरा द्वारा किया जाएगा। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के जिला प्रचार मंत्री मनीष विधानी ने बताया संघ द्वारा पूर्व में भी माननीय मुख्यमंत्री जी मुख्य सचिव वित को पत्र लिखा गया था परंतु आज तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

अब शिक्षा विभागीय  कर्मचारी संघ की तरफ से आंदोलन को को तीव्र  करते हुए सरकारी कार्यालयों में सोमवार को दोपहर 1:30 बजे राजकीय कार्यालयों के भोजन अवकाश के समय में मांगो का पोस्टर चिपका कर   सरकार के वेतन कटौती का विरोध एवं 5 सूत्रीय मांगे मनवाने के लिए संघ के पदाधिकारियों द्वारा एवं साथी कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन किया  जाएगा।।

संघ के  संरक्षक मदन मोहन व्यास ने बताया कि अगर सरकार वेतन कटौती वापस नहीं लेती है तो तो पूरे प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आज हुई वर्चुअल बैठक में प्रदेश संरक्षक राजेश व्यास, प्रदेश अध्यक्ष गिरजा शंकर आचार्य,  एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ 5 सूत्री मांगों को मनवाने के लिए चर्चा हुई।