×

रिजवान ने सेवा आश्रम में मनाया जन्मदिन

बीकानेर निवासी रिजवान अली ने शनिवार को पवनपुरी क्षेत्र में सुदर्शना नगर स्थित सेवा आश्रम में अपना जन्ममदिन मनाया।

NEERAJ JOSHI मुंबई, (समाचार सेवा)बीकानेर निवासी रिजवान अली ने शनिवार को पवनपुरी क्षेत्र में सुदर्शना नगर स्थित सेवा आश्रम में अपना जन्‍मदिन मनाया। इस अवसर पर  सेवा आश्रम में रहने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को मिठाई, नमकीन तथा फल वितरित किए गए। लस्सी पिलाई गई।

Rizwan-celebrated-his-birthday-at-Seva-Ashram-300x163 रिजवान ने सेवा आश्रम में मनाया जन्मदिन

मिठाई, कचौरी, केले, सेव संतरे और लस्सी पाकर बच्‍चे बहुत खुश हुए। जन्‍मदिन के इस कार्यक्रम में रिजवान अली के साथ दोस्‍त रिजवान, इमरान खिलजी, वसीम अकरम, प्रिंस ख्वाजा, अहान खान, रामनिवास भांभू, लियाकत खान, सुशील जांगिड़, अकरम खान, और मकबूल खान आदि शामिल हुए।

सभी का कहना था कि जन्मदिन के नाम पर फिजूलखर्ची करने की बजाय ऐसे लोगों के साथ अपनी खुशी बांटनी चाहिये जो आपका साथ पाकर जीवन में आई कुछ कमियों को भूल सकें और बेहतर कल के सपने बुन सकें।

Rizwan-celebrated-his-birthday-at-Seva-Ashram2-300x153 रिजवान ने सेवा आश्रम में मनाया जन्मदिन

Share this content:

You May Have Missed

error: Content is protected by SITInovations!!