निष्ठावान, समर्पित और युवा कार्यकर्ताओं को सेवादल से जोड़ा जाएगा – किराडू
बीकानेर, (समाचार सेवा)। निष्ठावान, समर्पित और युवा कार्यकर्ताओं को सेवादल से जोड़ा जाएगा – किराडू, लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने सेवादल कार्यकारिणी के पुनर्गठन की कवायद तेज कर दी है। शहर मुख्य संगठक राजकुमार किराडू ने बताया कि इसी सिलसिले में शनिवार को जनेश्वर भवन में संभाग स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में बीकानेर, शहर व देहात, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के सेवादल कार्यककर्ता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय महासचिव लालजी प्रसाद मिश्रा ने की। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव मधु गुरुंग, संयुक्त सचिव प्रकाश भारतीय और शहर और देहात पर्यवेक्षक राजेश दाधीच व नरेन्द्र भाटी मौजूद रहे।

बैठक में केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार कांग्रेस सेवादल कार्यकारिणी के पुनर्गठन को लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से रायशुमारी तथा सेवादल की भूमिका एवं दायित्व के बारे में मंथन किया गया। राष्ट्रीय महासचिव मिश्रा ने कहा कि निष्ठावान, समर्पित और युवा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में सेवादल से जोड़ा जाएगा। सेवादल को निचले स्तर तक मजबूत करते हुए कांग्रेस की रीति-नीति को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि शहर मुख्य संगठक के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद तीन नामों का पैनल तैयार किया गया है।
