Home समाचार सेवा बीकानेर निशुल्क घुटना दर्द निवारण शिविर 4 मार्च को

निशुल्क घुटना दर्द निवारण शिविर 4 मार्च को

Free knee pain relief camp on 4th March

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  नत्थूसर बास स्थित ब्रह्म बगीचा में 16वां घुटना दर्द निवारण शिविर  आगामी सोमवार 04 मार्च को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक घुटना पीड़ितों का पंजीकरण किया जाएंगा आयोजित होगा।

शिविर के दौरान अनुभवी चिकित्सकों द्वारा घुटना पीड़ितों को जाँच कर जरुरतमंद मरीजों को निशुल्क नीबेल्ट वितरण किये जायेंगे। मुक्ति संस्था बीकानेर के तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह शिविर कुसुम देवी डागा स्मृति में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम समन्वयक तोलाराम पेडीवाल ने बताया कि समाजसेवी कुसुम देवी डागा की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से 16 वर्ष पहले निशुल्क कुसुम देवी डागा स्मृति घुटना दर्द निवारण शिविर आयोजित करने शुरू किए गए थे। इस वर्ष 16वां घुटना दर्द निवारण  शिविर 4 मार्च को ब्रह्म बगीचा में आयोजित होगा।

शिविर में पूर्व पार्षद हजारी देवड़ा, एडवोकेट महेन्द्र जैन का सक्रिय सहयोग होगा व डॉ हेमन्त व्यास, डॉ मारूती नंदन स्वामी, डॉ सुभाष भास्कर एवं डॉ.भारती पुरोहित शिविर में सेवाएँ प्रदान करेंगे।