Home samachar seva श्रावण शुक्ल त्रयोदशी पुष्करणा दिवस की अनंत शुभकामनाएं

श्रावण शुक्ल त्रयोदशी पुष्करणा दिवस की अनंत शुभकामनाएं

Eternal wishes for Shravan Shukla Trayodashi Pushkana day

– शिव कान्त (नी महाराज)  

बीकानेर, (samacharseva.in)  समस्त पुष्करणा बंधुओं को सादर प्रणाम, आप सभी को श्रावण शुक्ल त्रयोदशी (पुष्करणा दिवस) की अनंत  शुभकामनाए, सिंध प्रदेश के हिंगुलाज शक्ति पीठ से आज ही के दिन समस्त पुष्करणा ब्राह्मणों की आराध्य देवी माँ उष्ट्र वाहिनी की उत्पत्ति हुई थी।

माँ उष्ट्र वाहिनी के प्रकटोत्सव को पुष्करणा दिवस के रूप में मनाना हम सभी के लिए एक उत्सव रूप हे माँ उष्ट्रवाहिनी की कृपा आप पर बनी रहे और आप सभी अपने बंधू बान्धवो के साथ प्रगति पथ पर आगे बढे यही आशा है।

वेद वेदांग तत्वज्ञा भविष्यथ द्विजवर्षभाः

उदारा राज्य पूज्याश्च शुद्धा संतोषिणि सदा

ब्राह्मणानां पुष्टिकरा धर्म पुष्टिकरस्तथा

ज्ञानपुष्टिकरस्मात् पुष्करणाख्या चा भविष्यथः

सिंध प्रदेश से आकर देश के कोने कोने में बसे हमारे इतने बड़े  समाज का देश में सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक दृष्टिकोण से एक बहुत ही गौरवशाली इतिहास रहा है लेकिन सामाजिक एकता वाले क्षेत्र में हमें और भी संघर्ष करना होगा तथा इस क्षेत्र को और भी मजबूती प्रदान कर के समाज के उत्थान के लिए कार्य करें। माँ उष्ट्रवाहिनी की जय हो

उष्ट्र देवीं नमस्तुभ्यं ! ब्रह्मतेज प्रकाशिनिम्

दायिनीं ! बलः तपः ब्रह्म महाशक्ति नमोस्तुते

उष्ट्रवाहिनीदेव्ये नमः।

6 अगस्त से 34 दिन तक 4 समूह में मिलेगा नहरी पानी

बीकानेर, (samacharseva.in) इंदिरा गांधी नहर के किसानों को गुरुवार 6 अगस्त शाम 6 से 9 सितंबर शाम 6 बजे तक लगातार चार समूह में पानी मिलता रहेगा। सिंचित क्षेत्र विकास आयुक्त छगनलाल श्रीमाली द्वारा हनुमानगढ़ जून के मुख्य अभियंता की ओर से चार समूह की बारी के भेजे गए प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया गया है। आयुक्त ने किसानों से उपलब्ध नहरी पानी का अधिक से अधिक सदुपयोग करने की अपील की।