×

डेहरु माता मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह शुरू, निकाली कलश यात्रा, मण्डप देवता की पूजा की

Consecration ceremony of Dehru Mata Temple begins, Kalash Yatra taken out, Mandap deity worshiped

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) डेहरु माता मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह शुरू, निकाली कलश यात्रा, मण्डप देवता की पूजा की, पुरोहित तथा लव ओझा जाति की कुलदेवी डेहरु माता के बीकानेर स्थित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय समारोह शनिवार को शुरू हुआ। गजनेर रोड पर महाराजा गंगासिंह विश्‍वविद्यालय बीकानेर के पास बने इस मंदिर में समारोह के पहले दिन पं. अशोक ओझा के आचार्यत्व में 21 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा 21 जोड़ो ने सर्व प्रायश्चित कर्म संपन्‍न करवाया।

मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के स्वागताध्यक्ष भंवर पुरोहित ने बताया कि डेहरु माता विकास समिति बीकानेर द्वारा आयोजित इस समारोह के तहत शनिवार सुबह सुरदासाणी बगेची से डेहरु माता जी मन्दिर तक कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में पुष्पा देवी, धापू देवी, मंजू देवी, रेखा देवी, श्यामा देवी, गायत्री देवी, संतोष देवी आदि महिलाएं शामिल हुई।

मण्डप देवता का पूजन करवाया

आयोजन के तहत मंडप प्रवेश तथा मण्डप देवता का पूजन करवाया गया। कार्यक्रम स्थल पर पूजन कार्यक्रम से डेहरु माता के भक्तिमय भजनों का शंखनाद हुआ। समारोह में प्रधान ट्रस्टी रामरत्न पुरोहित-मोहिनी देवी, नागूभा पुरोहित-श्यामा देवी, इंद्रकुमार-सुधा देवी, सुनील-उषा देवी, जितेंद्र-संजू देवी, राजू-चन्द्रकला, महेश-लक्ष्मी देवी, राहुल-पूजा देवी, अनिल-चन्दा देवी, मूलचंद-कौशल्या देवी, किशन-विजयलक्ष्मी सहित 21 सपत्निक जोड़ो ने पूजन करवाया।

इनकी रही सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम में जेठाराम पुरोहित, रामकुमार पुरोहित, शिवकुमार पुरोहित, एडवोकेट अनिल-रमेश पुरोहित, आलोक पुरोहित, राजेश पुरोहित, बटुक पुरोहित, रामलाल ओझा, किशन ओझा, हरिभाई ओझा, नारायण ओझा, सुरेंद्र ओझा, सोमदत्त ओझा, देवकिशन ओझा, सुरेंद्र पुरोहित, प्रकाश पुरोहित, समिति अध्यक्ष पवन पुरोहित, सचिव शंकर पुरोहित, रामेश्वर पुरोहित, एडवोकेट मुकेश पुरोहित ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

आज होगा मंडप देवता का पूजन

डेहरु माता के बीकानेर स्थित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार 21 मई को प्रात: 9:00 बजे 21 जोड़ो सपत्निक मंडप देवता पूजन अग्नि स्थापना, हवन प्रराम्भ होगा। मूल धाम डेहरु माता मंदिर नागौर से 5 सदस्यीय दल चार दिन से पैदल चलकर अखंड ज्योत लेकर नव निर्मित मन्दिर पहुंचेगे। इसके साथ ही मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल होंगे।

Share this content:

You May Have Missed

error: Content is protected by SITInovations!!