Home समाचार सेवा बीकानेर नन्हे राधा कृष्ण बने बच्चों ने साईं मंदिर में की आरती

नन्हे राधा कृष्ण बने बच्चों ने साईं मंदिर में की आरती

Little Radha Krishna children performed aarti in Sai temple

बीकानेर, (समाचार सेवा)। नन्हे राधा कृष्ण बने बच्चों ने साईं मंदिर में की आरती, जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सुदर्शना नगर स्थित साईं बाबा मंदिर में आरएलजी फाउंडेशन द्वारा नन्हे बच्चों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।

मंदिर के महाराज सोनू ने नन्हे राधा कृष्ण बने बच्चों से आरती करवाकर कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यक्रम में खुशी, वर्तिका, सोनाक्षी, नेहल, राम, दिव्यांशी, जिज्ञासा, दीया सिंह, तमन्ना, आयशा, अपूर्वा, मात्रिका, आशीष ने भजनों पर नृत्य प्रस्तुति दी।

रूहानी राजपाल ने  भजन सुनाया। आराध्या ने सुदामा बन गीत गाया। नन्ही नेहल व अनन्या ने श्लोक सुनाये। समारोह में आरएलजी फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि  भवान श्री कृष्ण संगीत, नृत्य, युद्ध सहित 64 कलाओं में दक्ष है।

यह श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व का हिस्सा है। कार्यक्रम की अतिथि सुमन छाजेड़, सरिता नाहटा, डॉ. शरद, डॉ. मधुबनी रावत ने भी विचार रखे। संचालन मनीष डागा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में नौशाद अली, दिनेश गुप्ता, नितिन खत्री, रोहित भारती गोस्वामी, वीरेंद्र राजगुरु, पुखराज मेघवाल, डॉ. पूजा अग्रवाल, कोशिका चावला, हसन खान, भवानी सिंह, यश व सौरभ बंसल आदि उपस्थित रहे।

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में सचेतन झांकियां

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र सादुलगंज में सोमवार को जन्माष्टमी का पर्व सचेतन झांकियों, आध्यात्मिक प्रवचन और लघु सांस्कृृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया।

नन्हें मुने बालक-बालिकाओं ने कृष्णा-राधा व अन्य देवों के स्वरूप् धारण कर भक्ति गीतों के साथ नृत्य किया। क्षेत्रीय केन्द्र प्रभारी बी.के.कमल ने प्रवचन दिया।

जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

दिव्यांग सेवा संस्थान में सोमवार को जन्माष्टमी का मनाया गया। साइन लैंग्वेज में मूक बधिर बच्चों को कृष्णजन्माष्टमी पर्व के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में रोहिताश कांटिया, दीनदयाल जनागल,   भवानीशंकर आदि ने विचार रखे। संस्थान प्रधान जेठाराम ने आभार जताया।