SOCIAL ORGANIZATION – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Sat, 21 Sep 2024 01:59:23 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png SOCIAL ORGANIZATION – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 सामाजिक कार्यकर्ता हरिकिशन जोशी का नागरिक अभिनंदन https://samacharseva.in/social-reception-for-social-worker-harikshan-joshi/ Mon, 17 Aug 2020 05:31:57 +0000 https://samacharseva.in/?p=11900 बीकानेर, (samacharseva.in)। सामाजिक कार्यकर्ता हरिकिशन जोशी का नागरिक अभिनंदन, सामाजिक कार्यकर्ता हरिशंकर जोशी (डावा भाईजी ) का नागरिक अभिनंदन रविवार को फूलबाई कुआं स्थित भैरु निवास  में किया गया। साझी विरासत की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जोशी को शाल, श्रीफल, अपर्णा, अभिनंदन पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

आयोजकों का आभार जताते हुए समाज सेवी हरीकिशन जोशी ने कहा कि समाज में काम करने की प्रेरणा उन्हेंर समाज से ही मिलती है तथा यह प्रेरणा उन्हों भी समाज के बड़े बुजुर्गों से विरासत में मिली है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जल प्रबंधन विशेषज्ञ इंजीनियर सुनील पुरोहित ने कहा कि हरीकिशन जोशी  सदैव सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे है।

पुरोहित ने कहा कि विश्व में रह रहे  भारतीय मूल के नागरिकों को स्थापित संस्कृति से परिचित कराने का काम समुदाय के साथ सामाजिक संस्कार देने वाले सामाजिक कार्यकर्ता ही कर सकते है। कार्यक्रम अध्यनक्ष साहित्यकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि  हरीकिशन जोशी  सदैव सामाजिक कार्यों में यथा लोक में स्थापित परम्पराओं, जीवन और मृत्यु के दौरान सम्पन्न होने वाले संस्कारों में स्वंय आगे बढ़कर काम करते हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान कोरोना महामारी के निवारण हेतु भी हरीकिशन जोशी  ने जोरदार काम किया है। एडवोकेट खुशालचंद जोशी  ने हरीकिशन  जोशी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता  शिवकुमार थानवी ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। स्वागत भाषण समाज सेवी विजय कुमार ने दिया। मोहन लाल जोशी ने आभार जताया।

]]>
रिकार्ड होगा कन्ट्रोल रूम आने वाला हर फोन कॉल https://samacharseva.in/every-phone-call-to-the-control-room-will-be-recorded/ Thu, 18 Oct 2018 09:32:27 +0000 https://samacharseva.in/?p=4245 बीकानेर, (समाचार सेवा)।  रिकार्ड होगा कन्ट्रोल रूम आने वाला हर फोन कॉल, निर्वाचन आयोग ने जिला स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रूम के टेलिफोन पर वॉइस रिकॉर्डर लगाये जाने के निर्देश जारी किए है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एन.के.गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में कन्ट्रोल रूम के नम्बर  0151-2226031 आने वाले कॉल्स की रिकार्डिंग की जायेगी, यह कन्ट्रोल रूम 24 घन्टे कार्यरत है।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों में पात्र मतदाताओं के नाम नामांकन की अंतिम तिथि 19 नवम्बर तक सम्मिलित किए जा सकते हैं।

मतदाता सूचियों से नाम हटाने की कार्रवाई पर चुनाव की घोषणा के साथ ही पाबंदी लगाई जा चुकी है, इसलिए स्वविवेक के आधार पर नाम नहीं हटाए जा सकेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पोलिंग स्टेशन पर पानी-बिजली, रैम्प व शेड की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जायेगी।

विशेष योग्यजनों के लिए हर जरूरी सुविधा दी जायेगी। मतदाता जागरूकता के लिए पोलिंग स्टेशन पर स्काउट, एनसीसी एवं एनएसएस स्वयंसेवकों की नियुक्ति और हेल्पडेस्क बनाई जायेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए 18 अक्टूबर से प्रशिक्षण-विधान सभा चुनाव 2018 के मद्देनजर समस्त आई.टी. कार्मिक,आदर्श आचार संहिता पालना,एफ.एस.टी. तथा सभी ईआरओ, एईआरओ,आई टी स्टाफ, वीएसटी टीम और ईआरओ कन्ट्रोल रूम स्टॉफ को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एन.के.गुप्ता ने बताया कि 18 अक्टूबर को गंगाथियेटर के पास स्थित अटल सेवा केन्द्र में सुबह 10 बजे समस्त आई.टी. कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि 19 अक्टूबर को इसी स्थान पर एफएसटी को सुबह 10 बजे तथा एसएसटी को दोपहर 2 बजे प्रशिक्षण दिया जायेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 20 अक्टूबर को विधानसभा स्तर पर अटल सेवा केन्द्र में सुबह 11 बजे से सभी ईआरओ, एईआरओ,आई टी स्टाफ,वीएसटी टीम और इआरओ कन्ट्रोल रूम स्टॉफ को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

]]>
नारायण सेवा संस्‍थान ने अब तक 3.27 लाख निशक्‍तजनों के करवाये ऑपरेशन https://samacharseva.in/narayan-seva-sansthan-ne-karvaye-3-27-lakh-opration/ Sat, 19 May 2018 20:15:50 +0000 https://samacharseva.in/?p=1313 बीकानेर, (समाचार सेवा) नारायण सेवा संस्थान उदयपुर में अब तक लगभग 3 लाख 27 हजार से अधिक नि:शक्तजनों के ऑपरेशन किए जा चुके हैं। अपंग, अनाथ, निर्धन, विधवा, वृद्ध एवं वंचितजनों के सेवा में सतत् संलग्न नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर द्वारा रविवार 20 मई को को सांय 4.30 बजे गंगाशहर रोड़ स्थित महादेव भवन में आत्मीय स्नेहमिलन एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

नारायण सेवा संस्थान के फील्ड प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के अतिथि रामेश्वरलाल सोनी, शिवरतन गोपाल अग्रवाल, पुरुषोत्तम दावड़ा होंगे। उन्होंने बताया कि नारायण सेवा संस्थान की स्थापना कैलाश ”मानव” द्वारा वर्ष 1985 में ”एक मुट्ठी आटा” एकत्र कर अभियान की शुरुआत की।

इस अभियान के तहत पूज्य कैलाश मानव ने प्रतिदिन आस-पास पड़ौस के घरों में एक मुट्टी आटा/अनाज एकत्र कर कुछ व्यक्तिजनों को भूख की तृष्णा मिटाने हेतू एकत्र कर उनको वितरण करने हेतू अभियान चलाया। प्रारंभ में इस कार्य में परिवार के सदस्य तद्यथा गिनती के मित्र थे जो आज लगभग एक हजार साधक-साधिकाएं मानवता के कल्याणकारी कार्य में पूज्य कैलाशजी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवा एवं पुण्य का कार्य कर रहे हैं।

संस्थान में प्रतिदिन लगभग 100 नि:शक्तजनों के नि:शुल्क ऑपरेशन किए जा रहे हैं। ऑपरेशन के समय से लेकर और बाद में भर्ती रहने तक सभी प्रकार की दवाईयां तथा साथ में आए परिजनों को नि:शुल्क आवास व भोजन व्यवस्था उपलब्ध करवायी जाती है। संस्थान में अब तक लगभग 3 लाख 27 हजार से अधिक नि:शक्तजनों के ऑपरेशन किए जा चुके हैं।

प्रतिवर्ष लाखों लोगों को नि:शुल्क जांच की जाती है, असहाय, वृद्ध एवं वंचितजनों एवं चयनित, पंजीकृत कर उनको नि:शुल्क राशन वितरण किया जाता है। इसके साथ ही असहाय एवं नि:शक्तजनों को सिलाई, कम्प्यूटर, मोबाईल, रिपेयरिंग इत्यादि रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षणों द्वारा उनको स्वावलम्बी बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा दी जाती हद्यै।

संस्थान आर्थिक रुप से निर्धन, असहाय एवं विकलांग व्यक्तियों के लिए नि:शुल्क सामूहिक विवाह का भी आयोजन कर उन्हें वैवाहिक जीवन के साथ सामाजिक पहचान प्रदान करते हैं।

संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने अपने संदेश में स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संस्थान की जानकारी वंचितजनों तक पहुंचाएं जिससे वंचितजन संस्थान में सामाजिक कल्याणकारी कार्यों तथा सेवाओं से लाभान्वित हो सके।

इसके साथ ही दानवीर भामाशाहों से भी अपील की है कि संस्थान के सेवा कार्य कलापों की गति प्रदान करने के लिए दिल खोलकर तन-मन-धन से सहयोग कर इसके सफल संचालन में सहयोग करें।

]]>
घर छोडकर आये छात्र को किशोर गृह में मिला आसरा https://samacharseva.in/%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%9b%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8b/ Sun, 29 Apr 2018 19:31:35 +0000 https://samacharseva.in/?p=623 बीकानेर (समाचार सेवा) चाइल्ड लाइन 1098 बीकानेर ने हिसार से अपना घर छोडकर आये 13 वर्ष के छात्र वासु कारगवाल उर्फ बोबी को स्‍थानीय किशोर गृह में अस्थाई आश्रय दिलाया है।

बातचीत के दौरान बच्‍चे ने चाइल्‍ड लाइन वालों को बताया कि वह पांचवी का छात्र है। स्‍कूल का होमवर्क नहीं करने पर उसे उसके पापा ने मारा था। इस कारण 27 अप्रैल को तडके हिसार से रेल में दिल्‍ली पहुंच गया।

बाद में दिल्‍ली से एक ट्रेन में बैठा तो 28 अप्रैल को बीकानेर पहुंच गया। यहां लालगढ रेलवे स्‍टेशन पर खाली ट्रेन के डिब्‍बे में बैठ गया। बाद मे ंजब पानी पीने निकला तो रेलवे पुलिस ने पकड लिया और पूछताछ की।

चाइल्ड लाइन 1098 जिला समन्वयक चेनाराम बिश्नोई ने बताया कि बच्‍चे ने पहले रेल्वे सुरक्षा बल को अपनी गलत पहचान बताई तथा माता पिता का जिन्‍दा ना होना बताया था। बच्‍चे ने अपना फर्जी नाम विजय कुमार तथा पिता का नाम विपिन कुमार बताया था।

 उसने अपने को झुग्गी बस्ती पटेल नगर नई दिल्ली का रहने वाला भी बताया था। चाइल्ड लाइन बीकानेर समन्वयक चेनाराम बिश्‍नोई व टीम सदस्य रेखा सिद्व ने बच्चें कि काउंसलिग की तब असली कहानी सामने आई।

उसके पास मिले मोबाइल नंबर पर बात की गई तो बच्‍चे के पिता सुरेश कुमार कारगवाल से ही बात हुई।  पता चला कि बच्चा घर से प्लानिंग के साथ निकला था। उसने एक बैग में तीन जोडी कपडे, एक जोडी चम्पल, शीशा, कंघा, तेल मोबाइल, बैटरी बैक पावर चार्जर रूपये आदि सामान साथ लाया था।

 बच्चें को बाल कल्याण समिति अध्यक्ष वाई.के शर्मा के समक्ष प्रस्तुत कर किशोर गृह में अस्थाई आश्रय दिलाया गया। चाइल्ड लाइन बीकानेर के द्वारा बच्चे के पिता से बता कर बीकानेर बुलाया गया है।

]]>
नियमों पर चलने वाले वाहन चालकों को दिया गुलाब https://samacharseva.in/niyamo-par-chalne-vale-vahan-chakko-ko-diya-gulab/ Sun, 29 Apr 2018 17:01:29 +0000 https://samacharseva.in/?p=607 बीकानेर (समाचार सेवा) । स्थानीय म्यूजियम सर्किल पर रविवार को हेलमेट पहनकर गुजरने वाले तथा यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों का गुलाब का फूल भेंटकर स्वागत किया गया।

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय बीकानेर एवं जिला परिवहन कार्यालय द्वारा राष्टीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अर्न्तगत रविवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान वाहन चालकों को गुलाब के फूल सौंपे गए।

कार्यक्रम के तहत परिवहन विभाग की प्रशिक्षुक जिला परिवहन अधिकारी भारती नैथानी एवं एस. एस. शेखावत, सी ओ स्काउट जसवन्तसिंह राजपुरोहित, सी ओ गाइड मीनाक्षी भाटी, यातायात उपनिरिक्षक बलदेव सिंह एवं मौके पर उपस्थित स्काउट गाइड ने नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब के फूल सौंपे।

इसके साथ ही अधिकारियों व स्काउट गाइड ने हेलमेट नहीं पहनने वालों को हेलमेट की उपयोगिता के बारे में बताया गया। स्काउट गाइड रोवर रेन्जर द्वारा सड़क सुरक्षा से संबधित साहित्य का वितरण भी किया गया। परिवहन अधिकारी भारती नैथानी ने बताया कि लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता होनी आवश्यक है।

यातायात नियमों की सही जानकारी एवं उनका पालन ही सड़क सुरक्षित बन पाती है।  वाहन चालक का ड्राईविन्ग लाईसेन्स होना आवश्यक है। मुंह पर कपडा बांधकर नही बल्कि हेलमेट पहनकर चलना चाहिये।  इस अवसर पर स्काउटर डा विनोद चैधरी, विजयकृष्ण शर्मा एवं भूपसिंह ने सक्रिय सहयोग किया और वाहन चालकों को सीट बैल्ट पहनने के लिये प्रेरित किया।

बीएसएनएल की सेवायें गडबडाई

बीकानेर (समाचार सेवा)शहर में बीएसएनएल फोन, मोबाईल फोन तथा इंटरनेट कनेक्‍शन कब अचानक ठप हो जाएंगे ये कोई कह नहीं सकता।

अनेक लोग बीएएसएनएल की व्‍यवस्‍थायें ठप होने पर विभाग को फोन लगाते हैं तो वहां फोन उठाने वाला कोई नही होता है। यदि कस्‍टमर बीएसएनएल कार्यालय पहुंच जाए तो भी उनकी समस्‍या सुनने वाला कोई नहीं होता है। कोई मिलता है तो वो यही जवाब देता है कि समस्‍या चंडीगढ से है।

वहां से जैसे ही ठीक होगी बीएसएनएल की व्‍यवस्‍थायें सुचारू हो जाएंगी। परेशान लोग दूसरी टेलीफोन कंपनियों की ओर मुड जाते हैं।

गडबडाई शहर की सफाई व्‍यवस्‍था

बीकानेर (समाचार सेवा)बीकानेर में सफाई व्‍यवस्‍था गडबडाई हुई हे। अनेक लोगों व संगठनों ने नगर

निगम को ज्ञापन भेजकर सफाई व्‍यवस्‍था सुचारू करने की मांग की मगर व्‍यवस्‍था सुचारू नहीं हो सकी। कहीं विवाह स्‍थलों के बाहर गंदगी को हटाने की व्‍यवस्‍था नहीं है तो कहीं नालों को सफाई करने की सुचारू व्‍यवस्‍था को लेकर बार बार आग्रह करने के बावजूद नाले गंदगी से अटे पडे हैं।

सडकों के गडढे तो और भी हालात खराब करने वाले हैं। आवारा पशुओं व सडक के गडढों ने राहगीरों को कई बार चोटिल किया है। जिला प्रशासन किसी भी प्रकार की जिम्‍मेदारी नहीं लेता है।

]]>