INDIAN RAILWAY – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Fri, 13 Jun 2025 16:07:15 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png INDIAN RAILWAY – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 चिनाब पुल ने दिलों को भी जोड़ा हैः टी. जी. सीथाराम https://samacharseva.in/chenab-bridge-has-also-connected-hearts-t-g-seetharam/ Fri, 13 Jun 2025 16:07:15 +0000 https://samacharseva.in/?p=26619 NEERAJ JOSHI नई दिल्ली, (समाचार सेवा)।  दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल चिनाब ब्रिज के निर्माण में प्रारंभ से ही जुड़े रहे ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन के अध्यक्ष प्रोफेसर टी. जी. सीथाराम ने जम्मू को कश्मीर से जोड़ने वाली इस पूरी परियोजना को अति विशिष्ट बताते हुए कहा कि चिनाब ब्रिज विश्व का एक नया अजूबा है, जिसका निर्माण भारतीय इंजीनियरों ने किया है।

उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर को हर मौसम में जोड़ने के लिए तैयार किए गए इस पुल ने दिलों को भी जोड़ा है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के हर नागरिक की इसमें जबरदस्त भूमिका है। इंजीनियरिंग की मिसाल इस ब्रिज का सपना साकार करने में हजारों इंजीनियरों और श्रमिकों ने महती भूमिका अदा की है। चिनाब ब्रिज के निर्माण की अद्वितीय यात्रा को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि “2005 में जब पहली बार मैंने चिनाब घाटी में कदम रखा, तब मुझे अंदाज़ा नहीं था कि मैं इतिहास के निर्माण का हिस्सा हूँ।

अत्यंत कठिन थी भौगोलिक स्थिति

वहां की भौगोलिक स्थिति अत्यंत कठिन थी, जमीन अस्थिर थी और अपेक्षाएँ बहुत ऊँची। फिर भी हमारा विजन स्पष्ट था कि हम केवल इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं, राष्ट्रीय गौरव का निर्माण करने वाले हैं।” कश्मीर की पर्याय चिनाब नदी के ऊपर 359 मीटर की ऊंचाई पर बने इस पुल को “विज्ञान, आत्मा और राष्ट्रीय चेतना की यात्रा” बताते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 20 वर्षों की इस प्रक्रिया में हजारों इंजीनियरों, श्रमिकों और वैज्ञानिकों का समर्पण समाहित है।

लचीले दृष्टिकोण पर भी प्रकाश

उन्होंने भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) की टीम के साथ पुल के निर्माण में अपनाए गए लचीले दृष्टिकोण पर भी प्रकाश डाला, जिसमें रीयल टाइम फील्ड डेटा, एडवांस सिमुलेशन और समावेशी तकनीक का बेहतर इस्तेमाल शामिल था, ताकि भौगोलिक अस्थिरता और दुर्गम इलाकों की चुनौती पर फतह हासिल की जा सके।  प्रो. सीथाराम ने कहा कि “हर कील, हर नींव और सपोर्ट केवल तकनीकी नहीं, बल्कि विश्वास का निर्माण था।

इंजीनियरिंग सिर्फ प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है। चिनाब ब्रिज इस बात का जीवंत प्रमाण है कि समर्पण, विज्ञान और राष्ट्र के प्रति प्रेम से असंभव भी संभव बन जाता है। अगर हम चिनाब पर पुल बना सकते हैं तो युवा भारत किसी भी ऊंचाई को छू सकता है।”

]]>
गर्मियों में यात्रियों को राहत, 47 रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी https://samacharseva.in/extra-coaches-added-in-47-trains-to-ease-summer-travel-rush/ Fri, 30 May 2025 08:32:42 +0000 https://samacharseva.in/?p=26279 गर्मियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला, 47 जोड़ी ट्रेनों में 120 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी

गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। यात्रियों को अधिक सुविधा देने और ट्रेनों में भीड़ को कम करने के उद्देश्य से रेलवे ने 47 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणियों के 120 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 1 जून से 30 जून 2025 तक लागू रहेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह फैसला विशेष रूप से राजस्थान और उससे जुड़े प्रमुख मार्गों पर यात्रा कर रहे यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ट्रेनों में सेकंड एसी, थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान, द्वितीय कुर्सीयान, साधारण श्रेणी और एग्जीक्यूटिव चेयरकार जैसे डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है।

इन प्रमुख ट्रेनों में डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है:

  • बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली-उदयपुर, बीकानेर-दादर, जयपुर-जोधपुर, अजमेर-अमृतसर, मदार-कोलकाता, अजमेर-दिल्ली जनशताब्दी, जोधपुर-इंदौर, इंदौर-भगत की कोठी, श्रीगंगानगर-हरिद्वार, अजमेर-बांद्रा, बीकानेर-शिर्डी, श्रीगंगानगर-तिरुचिरापल्ली और जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं।

  • अधिकांश ट्रेन सेवाओं में थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान और साधारण श्रेणी के डिब्बे जोड़े जा रहे हैं ताकि लंबी दूरी के यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

रेलवे का उद्देश्य और यात्रियों को सलाह:

रेलवे का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक यात्रियों को गर्मियों की छुट्टियों के दौरान सुगम और आरामदायक यात्रा का अनुभव हो।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आरक्षण कराएं और संबंधित ट्रेनों की जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से संपर्क करें।

]]>
रेलवे की ये मेल/ एक्सप्रेस रेल सेवाएँ रहेुंगी रद्द https://samacharseva.in/these-mail-express-train-services-of-railways-will-remain-canceled/ Thu, 29 May 2025 12:44:54 +0000 https://samacharseva.in/?p=26244 मेल/ एक्सप्रेस रद्द रेल सेवाएँ

1. गाड़ी संख्या 12458 बीकानेर-दिल्ली सरायरोहिल्ला दिनांक 20.07.25 से 27.07.25 तक (08 ट्रिप) को यह रेल सेवा पूर्ण रूप से रद्द रहेगीI
2. गाड़ी संख्या 12457 दिल्ली सरयारोहिल्ला-बीकानेर दिनांक 21.07.25 से 29.07.25 तक (09 ट्रिप) को यह रेल सेवा पूर्ण रूप से रद्द रहेगी I
3. गाडी संख्या 12464 बीकानेर-दिल्ली सरायरोहिल्ला दिनांक 26.07.25 को (01ट्रिप) यह रेलसेवा पूर्ण रूप से रद्द रहेगीI
4. गाड़ी संख्या 22463 दिल्ली सरायरोहिल्ला- बीकानेर दिनांक 25.07.25,27.07.25 (02 ट्रिप) यह रेलसेवा पूर्ण रूप से रद्द रहेगीI
अनारक्षित रद्द रेल सेवाएँ

1. गाड़ी संख्या 54085 दिल्ली जंक्शन-सातरोड़ दिनांक 21.07.25 से 28.07.25 तक (08 ट्रिप) यह रेलसेवा पूर्ण रूप से रद्द रहेगीI
2. गाड़ी संख्या 54086 सातरोड़-दिल्ली जंक्शन दिनांक 21.07.25 से 28.07.25 तक (08 ट्रिप) यह रेलसेवा पूर्ण रूप से रद्द रहेगीI
3. गाड़ी संख्या 54309 दिल्ली जंक्शन-हिसार दिनांक 24.07.25 से 28.07.25 तक (05 ट्रिप) यह रेलसेवा पूर्ण रूप से रद्द रहेगी I
4. गाड़ी संख्या 54316 हिसार- रेवाडी दिनांक 24.07.25 से 28.07.25 तक (05 ट्रिप) यह रेलसेवा पूर्ण रूप से रद्द रहेगीI
5. गाड़ी संख्या 54315 रेवाड़ी- हिसार दिनांक 24.07.25 से 28.07.25 तक (05 ट्रिप) यह रेल सेवा पूर्ण रूप से रद्द रहेगीI
6. गाड़ी संख्या 54310 हिसार- दिल्ली जंक्शन दिनाकं 24.07.25 से 29.07.25 तक (06 ट्रिप) यह रेल सेवा पूर्ण रूप से रद्द रहेगीI

मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएँ

1. गाड़ी संख्या 12259 सियालदाह-बीकानेर दिनांक 23.07.25, 27.07.25 (02 ट्रिप) यह रेल सेवा अपने निर्धारित मार्ग की अपेक्षा परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली-दिल्ली किशन गंज-दयाबस्ती-पटेल नगर से होकर जायेगीI
2. गाड़ी संख्या 12372 बीकानेर-हावड़ा दिनांक 24.07.25 (01 ट्रिप) यह रेल सेवा अपने निर्धारित मार्ग की अपेक्षा परिवर्तित मार्ग पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशन गंज-दिल्ली जंक्शन से होकर जायेगीI
आंशिक रूप से रद्द रेल सेवाएं

1. गाड़ी संख्या 12455 दिल्ली सरयारोहिल्ला-बीकानेर यह गाड़ी 22.55 बजे शकूरबस्ती से बीकानेर के लिए प्रस्थान करेगी अर्थात शकूरबस्ती से दिल्ली सरयारोहिल्ला के मध्य रद्द रहेगीI उक्त गाड़ी दिनांक 21.07.25. से 28.07.25 तक (08 ट्रिप ) आंशिक रद्द रहेगीI

2. गाडी संख्या 12456 बीकानेर- दिल्ली सरयारोहिल्ला यह गाड़ी बीकानेर से शकूरबस्ती तक (7.10 बजे) जायेगी अर्थात यह गाड़ी शकूरबस्ती से दिल्ली के मध्य रद्द रहेगीI उक्त गाड़ी दिनांक 20.07.25 से 27.07.25 तक (08ट्रिप) आंशिक रद्द रहेगीI
3. गाड़ी संख्या 14029 श्रीगंगानगर-दिल्ली जंक्शन यह गाड़ी श्री गंगानगर से रेवाड़ी 12.30 बजे पहुंचेगी अर्थात रेवाड़ी से दिल्ली के मध्य रद्द रहेगी I उक्त गाड़ी दिनांक 24.07.25 से 28.07.25 तक 05 ट्रिप आंशिक रद्द रहेगीI
4. गाड़ी संख्या 22471 बीकानेर-दिल्ली सरयारोहिल्ला यह गाड़ी बीकानेर से दिल्ली केंट अत तक जायेगी (17.00 बजे) पहुंचेगी अर्थात दिल्ली केंट से दिल्ली सरयारोहिल्ला तक रद्द रहेगीI उक्त गाड़ी दिनांक 21.07.25 से 28.07.25 तक (08 ट्रिप) आंशिक रद्द रहेगीI
5. गाडी संख्या 22472 दिल्ली सरयारोहिल्ला-बीकानेर यह गाड़ी दिल्ली केंट से 08.55 बजे प्रस्थान करेगी अर्थात यह गाड़ी दिल्ली केंट से दिल्ली सरायरोहिल्ला तक रद्द रहेगीI उक्त गाड़ी दिनांक 21.07.25 से 28.07.25 तक (08 ट्रिप) आंशिक रद्द रहेगीI

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक,बीकानेर

]]>
बीकानेर मंडल पर यात्रियों की सुविधा हेतु 06 जोड़ी  त्योहार स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन https://samacharseva.in/operation-of-06-pairs-festival-special-trains-for-the-convenience-of-passengers-on-bikaner-division/ Fri, 16 Oct 2020 15:17:36 +0000 https://samacharseva.in/?p=12947 बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेर मंडल पर यात्रियों की सुविधा हेतु 06 जोड़ी  त्योहार स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन, रेलवे द्वारा पूजा/दीपावली त्योहारों में यात्रियों की सुविधा हेतु 06 त्योहार स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है, जो कि पूर्णतया आक्षित रेलसेवायें होंगी।

(1) बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 

बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल  गाड़ी  संख्या 09027, बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 24 अक्‍टूबर 20 से 28 नवंबर 20 तक (06 ट्रिप) प्रत्येक शनिवार को बान्द्रा टर्मिनस से 12.15 बजे रवाना होकर सोमवार को 01.25 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09028, जम्मूतवी -बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.10.20 से 30.11.20 तक (06 ट्रिप) प्रत्येक सोमवार को जम्मतवी से 09.30 बजे रवाना होकर मंगलवार को 22.25 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, आनंद, नाडियाड, अहमदाबाद, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड जं., पाली मारवाड, जोधपुर, मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डिडवाना, लाडनूं, सुजानगढ, रतनगढ, चुरु, सादुलपुर, हिसार, बरवाला, धुरी, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट एवं कठुआ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।  इस रेलसेवा में सैकण्ड एसी, थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान, द्वितीय कुर्सीयान व पॉवरकार डिब्बे होंगे।

(2) बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर प्रतिदिन स्पेशल  

बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर प्रतिदिन स्पेशल गाड़ी संख्या 04888, बाडमेर-ऋषिकेश प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 20 अक्‍टूबर 20 से 30 नवंबर 20 तक (42 ट्रिप) बाडमेर से 06.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.30 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04887, ऋषिकेश-बाडमेर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 21 अक्‍टूबर 20 से 01 दिसंबर 20 तक (42 ट्रिप) ऋषिकेश से 18.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 20.30 बजे बाडमेर पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में बायतु, बालोतरा, समदडी जं., जोधपुर, पिपाड रोड, मेडता रोड, नागौर, नोखा, बीकानेर, लालगढ, लुनकरनसर, महाजन, सूरतगढ, पीलीबंगा, हनुमानगढ जं., संगरिया, मंडी डबवाली, भटिण्डा, भटिण्डा कैंट, भुच्छु, रामपुर फूल, बरनाला, धुरी, नाभा, पटियाला, राजपुरा जं., अम्बाला सिटी, अम्बाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर जं., रूडकी, ज्वालापुर, हरिद्वार, मोतीचुर एवं रायवाला स्टेशनों पर ठहराव करेगी।  इस रेलसेवा में सैकण्ड एसी, थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान, द्वितीय कुर्सीयान व गार्ड डिब्बे होंगे।

(3) दिल्ली-भटिण्डा-दिल्ली प्रतिदिन स्पेशल

दिल्ली-भटिण्डा-दिल्ली प्रतिदिन स्पेशल गाड़ी संख्या 04519, दिल्ली-भटिण्डा प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.10.20 से 30.11.20 तक (42 ट्रिप) दिल्ली से 14.00 बजे रवाना होकर 21.15 बजे भटिण्डा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04520, भटिण्डा-दिल्ली प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.10.20 से 30.11.20 तक (42 ट्रिप) भटिण्डा से 05.00 बजे रवाना 12.15 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में दिल्ली किशनगंज, शकूरबस्ती, नांगलोई, बहादुरगढ, सापला, रोहतक जं., कलानौर कलां, भिवानी, बवानी खेडा, हांसी, सतरोड, हिसार, मंडी आदमपुर, भट्टू, डींग, सिरसा, कालांवाली एवं रामां स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में थर्ड एसी, वातानुकुलीन कुर्सीयान, द्वितीय कुर्सीयान व गार्ड डिब्बे होंगे।

(4) श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट प्रतिदिन स्पेशल  

श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट प्रतिदिन स्पेशल गाड़ी संख्या 02471, श्रीगंगानगर-दिल्ली सुपरफास्ट प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 20 अक्‍टूबर 20 से 30 नवंबर 20 तक (42 ट्रिप) श्रीगंगानगर से 05.55 बजे रवाना होकर 13.35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 02472, दिल्ली-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 20 अक्‍टूबर 20 से 30 नवंबर 20 तक (42 ट्रिप) दिल्ली से 13.05 बजे रवाना होकर 20.35 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में अबोहर, मलौट, गिदडबाहा, भटिण्डा, मौर, मानसा, बुढलाडा, जाखल जं., नरवाना जं., जींद जं., रोहतक, सांपला, बहादुरगढ एवं शकूरबस्ती स्टेशनों पर ठहराव करेगी।  इस रेलसेवा में थर्ड एसी, वातानुकुलीन कुर्सीयान, द्वितीय कुर्सीयान व गार्ड डिब्बे होंगे।

(5) अजमेर-अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल  

अजमेर-अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल गाड़ी संख्या 09611, अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 22 अक्‍टूबर 20 से 28 नवंबर 20 तक (12 ट्रिप) प्रत्येक गुरूवार व शनिवार को अजमेर से 17.55 बजे रवाना होकर अगले दिन 14.45 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09612, अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 22 अक्‍टूबर 20 से 01 दिसंबर 20 तक (12 ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार व गुरूवार को अमृतसर से 14.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.00 बजे अजमेर पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, बसवा, राजगढ, अलवर, खैरथल, रेवाडी, भिवानी, हिसार, सिरसा, कालांवाली, भटिण्डा, गंगसर जैतु, कोटकपुरा जं., फरीदकोट, फिरोजपुर कैंट, तलवंडी, मोगा, जगराओं, लुधियाना, फगवाडा जं., जालंधर सिटी जं. एवं ब्यास स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में सैकण्ड एसी, थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान, द्वितीय कुर्सीयान व गार्ड डिब्बे होंगे।

(6) अजमेर-अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल  

अजमेर-अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल गाड़ी संख्या 09613, अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21 अक्‍टूबर 20 से 30 नवंबर 20 तक (12 ट्रिप) प्रत्येक सोमवार व बुधवार को अजमेर से 17.55 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.45 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09614, अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.10.20 से 29.11.20 तक (12 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार व रविवार को अमृतसर से 17.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.00 बजे अजमेर पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, बसवा, राजगढ, अलवर, खैरथल, रेवाडी, भिवानी, हिसार, जाखल, संगरूर, धुरी, मलेरकोटला, लुधियाना, फगवाडा जं., जालंधर सिटी जं. एवं ब्यास स्टेशनों पर ठहराव करेगी।  इस रेलसेवा में सैकण्ड एसी, थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान, द्वितीय कुर्सीयान व गार्ड डिब्बे होंगे।

]]>
ट्रेन रवाना होने से 30 मिनट पहले भी हो सकेगा आरक्षण https://samacharseva.in/reservation-can-be-done-even-30-minutes-before-the-train-leaves/ Wed, 07 Oct 2020 11:43:43 +0000 https://samacharseva.in/?p=12853 बीकानेर, (samacharseva.in)। ट्रेन रवाना होने से 30 मिनट पहले भी हो सकेगा आरक्षण, रेलवे द्वारा यात्री सुविधा के तहत अब ट्रेन रवाना होने से 30 मिनट पहले तक दूसरा चार्ट बनाया जाएगा तब तक यात्री अपना आरक्षण टिकट बुक करवा सकेगा। यह व्यवस्था लॉकडाउन से पहले लागू थी। इसे 10 अक्टूबर से पुनः शुरू किया जा रहा है।

उत्‍तर पश्चिव रेलवे बीकानेर के वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  जितेन्‍द्र मीना ने बताया कि कोविड काल से पहले लागू निर्देशों के अनुसार, ट्रेन प्रस्थान के निर्धारित समय से कम से कम 4 घंटे पहले पहला रिजर्वेशन चार्ट तैयार किया जाता था। अब इसके बाद दूसरे रिजर्वेशन चार्ट तैयार होने तक पीआरएस काउंटरों के साथ-साथ इंटरनेट के माध्यम से पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध सीटें बुक की जा सकती है।

मीना ने बताया कि महामारी के कारण, ट्रेनों के प्रस्थान के र्निर्धारित समय से 2 घंटे पहले दूसरे रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। रेल यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए जोनल रेलवे के अनुरोध के अनुसार इस मामले पर सोच विचार कर यह निर्णय लिया गया है कि ट्रेन के प्रस्थान के र्निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले दूसरा रिजर्वेशन चार्ट तैयार किया जाएगा।

उन्‍होंने बताया कि दूसरा चार्ट तैयार करने से पहले ऑनलाइन और पीआरएस टिकट काउंटर दोनों पर टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके सॉफ्टवेयर में आवश्यक संशोधन किए जा रहे हैं ताकि इस प्रावधान को दिनांक 10 अक्टूबर से बहाल किया जा सके।

]]>
आम नागरिक भी परीक्षा स्पेशल रेल में कर सकते हैं यात्रा https://samacharseva.in/common-citizens-can-also-travel-in-rail-examination-special/ Sat, 12 Sep 2020 06:38:57 +0000 https://samacharseva.in/?p=12623 बीकानेर, (samacharseva.in)। आम नागरिक भी परीक्षा स्पेशल रेल में कर सकते हैं यात्रा, रेलवे द्वारा आगामी नीट परीक्षाओं के लिए परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु  परीक्षा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर के वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक जितेन्‍द्र मीना ने बताया कि इन परीक्षा स्पेशल रेल सेवाओं में परीक्षार्थियों के अतिरिक्त  अन्य नागरिक भी यात्रा कर सकते हैं। 

उन्‍होंने बताया कि भिवानी-बठिंडा- भिवानी परीक्षा स्पेशल एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 04703 रविवार 13 सितंबर को भिवानी से सुबह 05.40 बजे रवाना होकर हांसी, हिसार, मंडी आदमपुर, सिरसा,कालांवाली,रामां होते हुए सुबह 09.30 बजे बठिंडा पहुंचेगी और वापस गाड़ी संख्या 04704 ये परीक्षा स्पेशल 13 सितंबर को ही बठिंडा से सायं 19.30 बजे रवाना होकर इसी मार्ग से रात 23.40 बजे भिवानी पहुंचेगी।  मीना ने बताया कि इसमें 10 साधारण और 02 एसएलआर/डी कोचों सहित कुल 12 कोच होंगे।

उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर के वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक जितेन्‍द्र मीना ने बताया कि श्रीगंगानगर-बठिंडा- श्रीगंगानगर परीक्षा स्पेशल एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 04705  रविवार 13 सितंबर  को श्रीगंगानगर से सुबह 07.30 बजे रवाना होकर अबोहर, मलोट होते हुए सुबह 09.45 बजे बठिंडा पहुंचेगी और वापस गाड़ी संख्या 04706 ये परीक्षा स्पेशल रविवार 13.09.20 को बठिंडा से सायं 19.30 बजे रवाना होकर इसी मार्ग से रात 22.00 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।

इसमें 10 साधारण और 02 एसएलआर/डी कोचों सहित कुल 12 कोच होंगे। उन्‍होंने बताया कि यह रेलसेवा पूर्णतया आरक्षित रहेगी। इन ट्रेनों में चलने वाले परीक्षार्थी/यात्रियों को यात्रा के दौरान कोविड-19 के सभी प्रोटोकालों का पालन करना, मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग एवं सेनिटाइजेशन नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

]]>
नए नम्बरों से संचालित होगी हावड़ा-जोधपुर, बीकानेर सुपरफास्ट स्पेशल https://samacharseva.in/howrah-jodhpur-bikaner-superfast-special-will-be-operated-with-new-numbers/ Fri, 11 Sep 2020 18:00:53 +0000 https://samacharseva.in/?p=12599 बीकानेर, (samacharseva.in)। नए नम्बरों से संचालित होगी हावड़ा-जोधपुर, बीकानेर सुपरफास्ट स्पेशल, रेलवे द्वारा हावड़ा-जोधपुर/बीकानेर सुपरफास्ट स्पेशल का संचालन अलग-अलग करने का निर्णय लिया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि अक्टूबर माह से हावड़ा-जोधपुर/बीकानेर सुपरफास्ट स्पेशल (पुराना नं. 02307/02308, हावड़ा-जोधपुर-हावड़ा तथा गाडी सं. 03111/03112, मेडता रोड-बीकानेर- मेडता रोड) का संचालन हावड़ा-जोधपुर-हावड़ा के मध्य नये नम्बर 02385/02386 (सप्ताह में 04 दिन) तथा हावड़ा-बीकानेर-हावड़ा के मध्य नये नम्बर 02387/02388 (सप्ताह में 03 दिन) से संचालन किया जायेगा

उन्होंने बताया कि इस परिवर्तन के पश्चात् वर्तमान में चल रही गाड़ी के मेडता रोड स्टेशन पर बीकानेर की ओर जाने वाली गाड़ी के जुडने/अलग होने में लगने वाले समय की बचत होगी। साथ ही परिवर्तन के पश्चात् हावडा से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा अपने नियत समय 23.25 बजे प्रस्थान कर जोधपुर 07.00 बजे के स्थान पर 01 घंटे पूर्व 06.00 बजे तथा बीकानेर 08.35 बजे के स्थान पर 01.15 घंटे पूर्व 07.20 पर आगमन करेगी।

इसी प्रकार जोधपुर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा पुराने समय 20.00 बजे के स्थान पर 20.20 बजे प्रस्थान करेगी तथा बीकानेर से पुराने समय 18.45 बजे के स्थान पर 19.00 बजे रवाना होगी एवं नियत समय 04.15 बजे ही हावडा पहुॅचेगी।

हावड़ा-जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट स्पेशल

गाडी संख्या 02385, हावड़ा-जोधपुर सुपरफास्ट स्पेशल (सप्ताह में 04 दिन)  03 अक्टूबर 20 से हावड़ा से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शनिवार व रविवार एवं गाडी संख्या 02386, जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 05 अक्टूबर 2020 से जोधपुर से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरूवार व शुक्रवार को संचालित होगी।

हावड़ा-बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट स्पेशल

गाडी संख्या 02387, हावड़ा-बीकानेर सुपरफास्ट स्पेशल (सप्ताह में 03 दिन) हावड़ा से 01 अक्टूबर 2020 से प्रत्येक गुरूवार, शुक्रवार व सोमवार को एवं गाडी संख्या 02388, बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट स्पेशल (सप्ताह में 03 दिन) बीकानेर से 03 अक्टूबर 2020 से प्रत्येक शनिवार, रविवार व बुधवार को संचालित होगी।

]]>
परीक्षा स्पेशल रेलसेवाओं का होगा संचालन https://samacharseva.in/special-railway-services-will-be-conducted-for-examination/ Thu, 03 Sep 2020 11:46:05 +0000 https://samacharseva.in/?p=12419 बीकानेर, (samacharseva.in)। परीक्षा स्पेशल रेलसेवाओं का होगा संचालन, रेलवे दवारा परीक्षा स्पेशल रेलसेवाओं का होगा संचालन। रेलवे द्वारा जेईई मेन्स, नीट व एनडीए इत्यादि परीक्षाओं के लिए परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु कोटा-श्रीगंगानगर-कोटा एवं झालावाड़ सिटी-श्रीगंगानगर-झालावाड़ सिटी परीक्षा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

कोटा-श्रीगंगानगर-कोटा सुपरफास्ट परीक्षा स्पेशल गाडी संख्या 02981, कोटा-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.09.20 से 14.09.20 तक प्रत्येक सोमवार , मंगलवार, शुक्रवार एवं शनिवार को कोटा से 17.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.50 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी । इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02982, श्रीगंगानगर-कोटा सुपरफास्ट परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06.09.20 से 13.09.20 तक प्रत्येक सोमवार, गुरूवार, शुक्रवार व रविवार को श्रीगंगानगर से 18.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.05 बजे कोटा पहुंचेगी।

समय-सारणी निम्नानुसार होगी :-

गाड़ी संख्या 02981, कोटा-                      स्टेशन                          गाड़ी संख्या 02982, श्रीगंगानगर-

श्रीगंगानगर सुपरफास्ट स्पेशल                                                     कोटा सुपरफास्ट स्पेशल

आगमन प्रस्थान                                                                          आगमन   प्रस्थान-           17.20 (सोम, मंगल, शुक्र व शनि) कोटा                            10.05 (गुरू, शुक्र, शनि व सोम)   –

17.58  18.00                                      लाखेरी                          08.53  08.55

18.08  18.10                                      इंद्रगढ सुमेरगंज मंडी       08.43  08.45

18.45  19.05                                      सवाईमाधोपुर                08.00  08.20

19.32  19.34                                      चौथ का बरवाड़ा            07.32  07.34

19.54  19.56                                      ईसरदा                          07.16  7.17

20.17  20.19                                      वनस्थली निवाई             06.54  06.56

21.14  21.17                                      दुर्गापुरा                         06.13  06.15

21.35  21.45                                      जयपुर                           05.55  06.05

22.43  22.45                                      फुलेरा                           04.55  04.57

22.52  22.54                                      सांभर झील                    04.14  04.16

23.44  23.47                                      मकराना जं.                   02.57  03.00

00.22  00.25                                      डेगाना                           02.27  02.30

01.58  02.03                                      नागौर                           00.59  01.04

03.17  03.19                                      नोखा                            00.21  00.23

03.43  03.45                                      देशनोक                         23.55  23.57

04.20  04.30                                      बीकानेर                           23.20  23.30

04.40  04.42                                      लालगढ जं.                    22.55  22.57

05.38  05.40                                      लूनकरनसर                    21.50  21.52

06.10  06.12                                      महाजन                         21.18  21.20

07.10  07.15                                      सूरतगढ जं.                    20.15  20.20

07.38  07.40                                      पीलीबंगा                      19.46  19.48

08.10  08.35                                      हनुमानगढ                     19.00  19.25

09.03  09.05                                      सादुलशहर                    18.22  18.24

09.50 (मंगल, बुध, शनि व रवि) –           श्रीगंगानगर                   –           18.00 (सोम, गुरू, शुक्र व रवि)

नोटः-    (1) यह रेलसेवा पूर्णतया आरक्षित रहेगी ।

(2) इन ट्रेनों में चलने वाले परीक्षार्थी/यात्रियों को यात्रा के दौरान कोविड-19 के सभी प्रोटोकालों का पालन करना, मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग एवं सेनिटाइजेशन नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा ।

झालावाड़ सिटी-श्रीगंगानगर-झालावाड़ सिटी परीक्षा स्पेशल

गाडी संख्या 02997, झालावाड़ सिटी-श्रीगंगानगर परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06.09.20 से 13.09.20 तक प्रत्येक बुधवार, गुरूवार व रविवार को झालावाड़ सिटी से 15.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.05 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02998, श्रीगंगानगर-झालावाड़ सिटी परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.09.20 से 15.09.20 तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार व शनिवार को श्रीगंगानगर से 17.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.10 बजे झालावाड़ सिटी पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 02997, झालावाड़ सिटी-      स्टेशन                           गाड़ी संख्या 02998, श्रीगंगानगर- श्रीगंगानगर स्पेशल                                                                   झालावाड़ सिटी स्पेशल

आगमन प्रस्थान                                                                          आगमन प्रस्थान

–           15.30 (बुध, गुरू व रवि)            झालवाड़ सिटी               12.10 (बुध, गुरू व रवि)            –

15.53  15.55                                      रामगंज मंडी                  11.23  11.25

16.48  16.50                                      डकनिया तलाव              10.26  10.28

17.10  17.20                                      कोटा                             10.05  10.15

 

17.58  18.00                                      लाखेरी                          08.53  08.55

18.08  18.10                                      इंद्रगढ सुमेरगंज मंडी       08.43  08.45

18.45  19.05                                      सवाईमाधोपुर                08.00  08.20

19.34  19.36                                      चौथ का बरवाड़ा            07.32  07.34

19.56  19.58                                      ईसरदा                          07.17  07.18

20.17  20.19                                      वनस्थली निवाई             06.56  06.58

21.14  21.17                                      दुर्गापुरा                         06.15  06.17

21.35  21.45                                      जयपुर                           05.55  06.05

22.43  22.45                                      फुलेरा                           04.53  04.55

22.52  22.54                                      सांभर झील                    04.14  04.16

23.44  23.47                                      मकराना                        02.57  03.00

00.22  00.25                                      डेगाना                           02.27  02.30

01.58  02.03                                      नागौर                           00.59  01.04

03.17  03.19                                      नोखा                            00.21  00.23

03.43  03.45                                      देशनोक                         23.55  23.57

04.20  04.30                                      बीकानेर                                    23.20  23.30

04.40  04.42                                      लालगढ                         22.55  22.57

05.40  05.42                                      लुनकरनसर                    21.50  21.52

06.12  06.14                                      महाजन                         21.18  21.20

07.10  07.15                                      सूरतगढ                         20.05  20.20

07.37  07.39                                      जैतसर                           19.16  19.18

08.06  08.08                                      रायसिंहनगर                  18.46  18.48

08.39  08.41                                      श्रीकरनपुर                     18.13  18.15

09.01  09.03                                      केसरीसिंहपुर                 17.51  17.53

10.05(गुरू, शुक्र व सोम)            –           श्रीगंगानगर                   –           17.30 (मंगल, बुध व शनि)

नोटः-    (1) यह रेलसेवा पूर्णतया आरक्षित रहेगी।

(2) इन ट्रेनों में चलने वाले परीक्षार्थी/यात्रियों को यात्रा के दौरान कोविड-19 के सभी प्रोटोकालों   का पालन करना, मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग एवं सेनिटाइजेशन नियमों का पालन करना   अनिवार्य होगा।

 

वरि. मंडल वाणिज्य प्रबन्धक     

उत्तर पश्चिम रेलवे ,बीकानेर

]]>
उत्तर पश्चिम रेलवे पर मालगाड़ियों की औसत गति में 75 प्रतिशत की बढोतरी https://samacharseva.in/75-increase-in-average-speed-of-goods-trains-on-north-western-railway/ Wed, 26 Aug 2020 13:49:46 +0000 https://samacharseva.in/?p=12268 माल लदान के लिये रेलवे के विशेष प्रयास, बिजनेस डवलपमेंट यूनिट की भी स्थापना की गई

बीकानेर, (samacharseva.in)। उत्तर पश्चिम रेलवे पर मालगाड़ियों की औसत गति में 75 प्रतिशत की बढोतरी,  देश के प्रत्येक भाग में आवश्यक सामग्री की निर्बाध आपूर्ति हो इसके लिये रेलवे द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे है। वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उ.प.रे.,बीकानेर  ने बताया कि  इस वर्ष जुलाई माह तक उत्तर पश्चिम रेलवे पर जुलाई माह तक 5.1 मिलियन टन माल लदान किया गया, जो कि गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग बराबर है।

उन्‍होंने बताया कि वर्तमान में जब रेलवे पर सीमित संख्या में यात्री गाडियों का संचालन बहुत कम हो रहा है, इसको देखते हुये मालगाडियों के संचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मालगाडियों की औसत गति को बढाने के लिये कार्य किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे पर मालगाडि़यों की औसत गति अप्रैल 2020 से अगस्त 2020 तक 25.9 किलोमीटर प्रति घंटा से 75% बढ़कर 45.40 किलोमीटर प्रति घंटा हुई है।
indian railway bikaner-2
वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उ.प.रे.,बीकानेर  ने बताया कि    रेलवे पर माल लदान तथा ढुलाई को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जा रहा है, इसके लिये विषेष प्रयास किये जा रहे है ताकि माल ग्राहको को होने वाली समस्या का निराकरण कर उन्हें रेलवे पर माल लदान हेतु आकर्षित किया जा सके। इसके लिए जोनल एवं मंडल स्तर पर स्थापित बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट की स्थापना की गई है जो व्यवसायियों और उद्योगपतियों से संपर्क कर उन्हे रेलवे के आकर्षक योजनाओं से अवगत कराएगा।
उन्‍होंने बताया कि इस यूनिट के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया जा रहा कि रेलवे से माल ढुलाई अन्य परिवहन साधनों से बेहतर और विश्वसनीय होने के साथ ही मितव्ययी भी है।
वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उ.प.रे.,बीकानेर  ने बताया कि   बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट रेलवे पर माल ढुलाई को सरल और सुलभ बनाने के लिए व्यवसायिकों के साथ निरन्तर विचार-विमर्श कर लदान बढ़ाने के लिए प्रस्ताव प्राप्त करेगी। व्यापार उद्योग से प्राप्त किसी भी प्रस्ताव का तत्काल क्षेत्रीय स्तर पर विश्लेषण किया जाएगा और अन्य जोनल रेलवे और रेलवे बोर्ड से यदि आवश्यक हो, तो तुरंत सहायता मांगी जाएगी।
बोर्ड स्तर पर स्थापित बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट ऐसे प्रस्तावों की प्राप्ति से एक सप्ताह के समय सीमा मे निर्णय लेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे पर मुख्यालय एवं जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर मण्डलों मे बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट का गठन किया गया है। वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उ.प.रे.,बीकानेर  ने बताया कि   इस यूनिट में परिचालन विभाग, वाणिज्य विभाग, यांत्रिक विभाग, इंजीनियरिग विभाग एवं वित्त विभाग से एक-एक वरिष्ठ अधिकारी समेत 5 अधिकारी शामिल होंगे। उन्‍होंने बताया कि मुख्यालय स्तर पर मुख्य माल यातायात प्रबंधक , व मंडल स्तर पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक इन यूनिटों में समन्वयक का कार्य करेंगे, जिनसे व्यवसायी व उद्योगपति सीधे संपर्क कर सकते हैं।
]]>
बीकानेर की ऐसी बडी समस्‍या, नेता नहीं चाहते इसका हो हल https://samacharseva.in/bikaner-has-such-a-big-problem-leaders-dont-want-a-solution/ Wed, 26 Aug 2020 10:46:21 +0000 https://samacharseva.in/?p=12265 बीकानेर, (samacharseva.in)।  बीकानेर की ऐसी बडी समस्‍या, नेता नहीं चाहते इसका हो हल, बीकानेर शहर में रेलवे फाटक एक बडी समस्‍या है। इसके हल के लिये बडे बडे प्‍लान बने, बडी बडी बातें हुई मगर नतीजा ढाक के तीन पात का रहा।

शहर के मुख्‍य दरवाजे कोटगेट तथा सांखला रेल फाटक की समस्‍या के समाधान के लिये एलिवेटेड रोड, रेल बाइपास निर्माण के सपने दिखाये मगर हल कुछ नहीं निकला।

यह समस्‍या तब सबसे अधिक परेशान करती है जब आप खुद इससे दो चार हो रहे होते हैं। रेल निकलने के पांच मिनट के समय के दौरान दोना और जाम लग जाता है। इस जाम से निबटने में आपको कम से कम 10 मिनट और जूझना होता है। यह तब और अधिक परेशान करती है जब आप किसी बीमार को अस्‍पताल ले जाने के लिये घर से रवाना होते हो और आप रेल के आने के समय के कारण जाम में फंस जाते हो। कहने को तो इस समस्‍या के समाधान के लिये शहर में दूरस्‍थ इलाकों में ओवर ब्रिज बना दिये गए हैं मगर बीच शहर के लोग अब भी इस समस्‍या से परेशान हैं।

हर सत्‍ता में अपनी अपनी पहुंच रखने वाले इस समस्‍या को अपने अपने तरीके से हल करवाना चाहते हैं मगर विपक्ष वाले इसमें अडंगा डालकर समस्‍या को बरकरार रख लेते हैं। कोविड काल में सवारी गाडियों की संख्‍या कम होने से या लगभग बंद होने से इस समस्‍या से थोडी निजात मिली थी। इस दौरान कभी कभार चली माल गाडिया अवरोध देती रहीं । अब भी रेल फाटक की बीकानेर की समस्‍या ज्‍यों की त्‍यो हैं। बाइपास या एलिवेटेड का दांव खेलने वाले एक बात पर सहमति बनते ही विरोध का झंडा उठा लेते हैं और समस्‍या वहीं पर बनी रह जाती है।

]]>