bikaner uit – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Fri, 20 Sep 2024 16:43:41 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png bikaner uit – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 नगर विकास न्यास बीकानेर का 114.65 करोड़ का बजट पारित https://samacharseva.in/uit-bikaner-budget-of-rs-114-65-crore-passed/ Sat, 05 Sep 2020 01:51:24 +0000 https://samacharseva.in/?p=12454 बीकानेर, (samacharseva.in)।  नगर विकास न्यास बीकानेर के ट्रस्ट की शुक्रवार को हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2020- 21 हेतु 114.65 करोड़ के अनुमानित आय व्यय का बजट पास किया गया। बजट में 34 करोड़ 25 लाख रुपए योजना क्षेत्र में तथा 27 करोड़ 87 लाख रुपए आयोजन क्षेत्र में और इसी तरह 3 करोड़ 75 लाख रुपए कच्ची बस्ती पर व्यय किए जाएंगे।

कलक्‍टर व न्यास अध्यक्ष नमित मेहता ने अधिकारियों से कहा कि वह आगामी वित्तीय वर्ष में 40 करोड़ रुपए की आय अर्जित करने के लिए भूखंडों की नीलामी की कार्य योजना   बना ले। बैठक में बताया गया कि न्यास द्वारा पिछले एक माह में विभिन्न व्यवसायिक और आवासीय कॉलोनी में भूखंड की बिक्री के माध्यम से 5 करोड रुपए की आय अर्जित की है। बैठक में सचिव नगर विकास न्यास मेघराज सिंह मीना, अधीक्षण अभियंता संजय माथुर सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, बीकेईएसएल तथा न्यास के लेखाधिकारी धर्मेंद्र शर्मा सहित विभिन्न अभियंता उपस्थित थे।

नीलामी की दर तय करने हेतु कमेटी गठित

बैठक में न्यास अध्यक्ष मेहता ने बताया कि नगर विकास न्यास के विभिन्न आवासीय एवं व्यवसायिक योजना के भूखंडों की नीलामी के लिए नीलामी की नई प्रारंभिक दर तय करने हेतु एक 7 सदस्य कमेटी गठित की गई है। वर्तमान में नीलामी की दर अधिक होने के कारण भूखंडों की वर्तमान में नीलामी नहीं हो पा रही है। ऐसे में प्रारंभिक दरों को नए सिरे निर्धारित किया जाएगा। मेहता ने कहा कि नई दरों के निर्धारण हो जाने से न्यास की विभिन्न आवासीय व व्यवसायिक योजनाओं में भूखंडों की बिक्री में भी इजाफा आएगा।

दर निर्धारण करने के लिए गठित  7 सदस्य कमेटी में लेखा अधिकारी, विधि सलाहकार तहसीलदार, उप नगर नियोजक संबंधित योजना का अधिशासी अभियंता, जोन प्रभारी अधिकारी और कार्यालय अधीक्षक को शामिल किया गया है। यह कमेटी जल्द ही प्रारंभिक नीलामी दरों का निर्धारण कर अनुमोदन के लिए राज्य सरकार स्तर पर प्रेषित करेगी। न्यास अध्यक्ष ने कहा कि कृष्णा विहार किसमीदेसर में जो न्यास के भूखंड है उन्हें नीलामी के द्वारा बेचे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जिस कॉलोनी के भूखंड बेचे जाते हैं वहां से प्राप्त होने वाली आय का कम से कम 50 प्रतिशत कॉलोनी के विकास पर व्यय किया जाए। ट्रस्ट की बैठक में अध्यक्ष मेहता ने कहा कि विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं और हॉस्टल आदि के लिए अलग-अलग समाज द्वारा भूमि आवंटित करने के लिए आवेदन करते हैं ऐसे सभी प्रस्ताव पर निर्णय करने के लिए न्यास स्तर पर 3 सदस्य कमेटी गठित कर ली जाए और कमेटी की सिफारिश को राज्य सरकार स्तर पर भेजा जाएगा। मेहता ने भ्रमण पथ तथा वरुण पथ पर 40-40 लाख रुपये की लागत से एडवेंचर पार्क विकसित किए जाने की भी जानकारी दी।

कोयला गली से स्टेशन की तरफ बनेगा आरयूबी 

बैठक में न्यास अध्यक्ष ने कहा कि बीकानेर में रेलवे फाटक की समस्या से निजात मिले इसके लिए अलख सागर रोड के पास कोयला गली से रेलवे स्टेशन की तरफ एक अंडरपास शीघ्रता से बने इसके लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी में सार्वजनिक निर्माण विभाग नगर विकास न्यास आरयूआईडीपी के एससी तथा रेलवे के अभियंताओं को शामिल कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। सचिव नगर विकास न्यास रेलवे के अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर निर्माण में आने वाली कठिनाइयों का समाधान करेंगे।

बगैर अनुमति सड़क तोड़ने पर लगेगी पेनल्टी

न्यास अध्यक्ष मेहता ने कहा कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जब भी न्यास की सड़क पर से पाइप लाइन बिछाने का कार्य करें तो इसकी वैद्य अनुमति पाइप लाइन का कार्य करने से पहले ही ले लें। यदि बगैर अनुमति के कहीं भी सड़क को तोड़ा गया तो जलदाय विभाग पर नियमों अनुसार पेनल्टी इंपोर्ट की जाएगी और साथ ही एफ आई आर दर्ज कराई जाएगी।

]]>
बीकानेर में अब निर्माण कार्यों की साइट पर डिफैक्ट लाइबिलिटी पीरियड की सूचना भी होगी प्रदर्शित https://samacharseva.in/notice-of-deficient-liability-period-will-be-displayed-on-site-of-construction-works-in-bikaner/ Sun, 24 Nov 2019 12:47:01 +0000 https://samacharseva.in/?p=7216 नगर विकास का न्यास बीकानेर का नवाचार

बीकानेर, (समाचार सेवा)। नगर विकास न्यास द्वारा निर्मित एवं करवाए जा रहे निर्माण कार्यों में रही त्रुटि को पुनः दुरूस्त करने की निर्धारित अवधि (डिफैक्ट लाइबिलिटी पीरियड) में ठीक करने की जिम्मेदारी तय की गई है। जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास के अध्यक्ष कुमार पाल गौतम ने न्यास के 66 निर्माण कार्यों की सूची जारी कर इस संबंध में आमजन को जागरूक करते हुए सहयोग की अपील भी की है।

उन्होंने बताया कि सड़क, नाले-नालियां और अन्य निर्माण कार्य, जो संबंधित एजेन्सी या ठेकदारों के मार्फत करवाए गए हैं, उनके लिए नियमानुसार अवधि का निर्धारण किया जाता है। अब कार्यकारी एजेन्सी को निर्माण की लागत, कार्य की पूर्णता का समय और त्रुटि दुरूस्त करने की अवधि दर्शाने वाली सूचना भी निर्माण स्थल पर चस्पा करनी होगी।


गौतम ने आमजन से अपील की है कि वे ऐसे निर्माण कार्यों की देख-रेख करें और काम में रही त्रुटि को निर्धारित अवधि में तत्काल दुरूस्त करवाने की पहल करें। यह निर्णय आम-लोगों के हित में सेवाओं को दुरूस्त करने के लिए लिया गया है। इससे निर्माण-कार्यों की गुणवत्ता में गुणात्मक सुधार भी आएगा। अध्यक्ष ने बताया कि नगर विकास न्यास द्वारा ऐसा पहली बार किया जा रहा है कि कार्य की डिफैक्ट लाइबिलिटी पीरियड की जानकारी सावर्जनिक की गई है।

वर्तमान में चल रहे कार्यों की सूची और समय अवधि आदि की संपूर्ण जानकारी नगर विकास न्यास के नोटिस बोर्ड तथा सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर आम लोगों के अवलोकन हेतु चस्पा कर दी गई है।

कार्यस्थल पर लगी होगी दिनांक

न्यास अध्यक्ष गौतम ने बताया कि 1 दिसंबर से नगर विकास न्यास द्वारा जो निर्माण कार्य करवाए जाएंगे, वहीं मौके पर ही यह भी चस्पा किया जाएगा कि कार्य की लागत कितनी है और साथ ही यह भी लिखा होगा कि इस कार्य का डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड कितना है।

यह हो जाने के साथ ही संबंधित के मोबाइल नंबर भी लिखे होंगे, ताकि अगर कार्य में डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड के दौरान ही टूट-फूट हो जाती है या कार्य उपयोग के लायक नहीं रहता है, तो संबंधित को सूचना भी की जा सकती है, साथ ही न्यास को भी आम आदमी बता सकता है।

सूचना मिलने के साथ ही संबंधित ठेकेदार से कार्य पूर्ण करवाया जाएगा।

इनटेक के राज्य संयोजकों का सम्मेलन सोमवार को

राज्य हैरिटेज के चिंतन में पूर्व नरेश गजसिंह की भागीदारी होगी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। भारतीय कला एवं सांस्कृतिक निधि (इनटेक) के राजस्थान चैप्टरों के 21 संयोजकों की एक दिवसीय सम्मेलन सोमवार को होटल गजकेसरी में प्रातः 10 बजे शुरू होगा।इनटेक के राज्य संयोजक जोधपुर के पूर्व नरेश गजसिंह मुख्य अतिथि होंगे।

इनटेक बीकानेर चैप्टर के संयोजक पृथ्वीराज रत्नू ने बताया कि सम्मेलन में इनटेक नई दिल्ली से प्राकृतिक विरासत संभाग के प्रधान निदेशक मनु भटनागर, इनटेक के वाइस प्रेसीडेन्ट डॉ. सरयू जोशी, संयोजक डॉ. टी.सी.मिश्रा, संभाग के निदेशक अरविन्द शुक्ला, राज्य के सह-संयोजक हरिसिंह पालकिया सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में पुरात्तत्व महत्व की हवेलियों, स्मारकों के साथ-साथ प्राकृतिक और कला-संगीत की विरासत के संरक्षण पर विचार-विमर्श होगा।

राजस्थान में प्राकृतिक विरासत के जल संरक्षण कार्यों, ओरण-गोचर, वन्य-जीव और पशु-पक्षी संरक्षण के प्रभावी उपायों पर भी चिंतन होगा। राजस्थान के शैल और भित्ति-चित्रों की वर्तमान स्थिति और प्रोत्साहन के लिए रणनीतिक उपायों पर भी चर्चा की जाएगी। इनटेक बीकानेर चैप्टर के सह-संयोजक अरूणप्रकाश गुप्ता और कोषाध्यक्ष सुनील बांठिया ने बताया कि रविवार को सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

उप-महापौर का चुनाव बुधवार को

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर नगर निगम के उप-महापौर चुनाव की प्रक्रिया बुधवार 27 नवंबर को शुरू होगी। रिटर्निंग अधिकारी मेघराज सिंह मीणा ने बताया कि बुधवार को 10 बजे नगर निगम सभागार में बैठक प्रारंभ होगी।

नामांकन पत्र सुबह 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 11.30 बजे से की जाएगी। अगर कोई अभ्यर्थी अपना नाम वापस लेना चाहे, तो दोपहर 2 बजे तक ले सकता है।

मतदान दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगा। मतदान के तुरन्त बाद मतगणना की जाएगी।

]]>
यूआईटी की नकारा छवि को बदलना होगा : कलक्टर https://samacharseva.in/uit-ki-nakara-chhavi-ko-badalana-hoga-collector/ Sat, 09 Feb 2019 09:06:55 +0000 https://samacharseva.in/?p=5290
बीकानेर (समाचार सेवा)कलक्टर व यूआईटी के चेयरमैन कुमार पाल गौतम ने कहा कि शहर में यूआईटी की नकारा संस्था की छवि बनी हुई है।

इस इमेज को हमें काम अपने काम के जरिए बदलना होगा। कलक्टर शुक्रवार को यूआईटी सभागार में यूआईटी अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

कलक्टर गौतम ने कहा कि न्यास में नियोजित कर्मचारी, अधिकारी बहुत योग्य और क्षमताएं रखने वाले हैं। बस आवश्यकता अपनी क्षमताओं में विश्वास रखते हुए हुए, स्वयं में इस पॉजिटीविटी को बनाए रखते हुए कार्य करने की है।

तभी न्यास की छवि सुधारी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई और शहर में भ्रमण के दौरान उन्हें लोगों से यूआईटी के लेटलतीफ रवैए और लापरवाही की शिकायत मिलती है।

लोगों में इस संस्था की छवि नकारात्मक है। इस इमेज को बदलना ही होगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी, कर्मचारियों को बिना किसी प्रलोभन के पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता से कार्य करना है।

पूर्व में जितने भी प्रकरण बकाया है उन्हें प्राथमिकता से निस्तारित करें जिससे जनता का इस संस्था में भरोसा पुन: कायम हो सके।

कलक्टर ने कहा कि यदि यूआईटी में नियोजित किसी तकनीकी या मंत्रालयिक कर्मचारी को ऐसा महसूस होता है कि वह अपनी सीट पर बेहतर परिणाम नहीं दे पा रहा है तो वह अपनी रूचि अनुसार सीट बदलने के लिए कह सकता है।

उन्होंने कहा कि यूआईटी अपनी कार्यशैली बदले और यह स्पष्ट संदेश दे कि यहां त्वरित व पारदर्शिता पूर्ण कार्य होता है। यूआईटी चैयरमेन ने कहा कि यदि कोई कार्य नियमानुसार संभव नहीं होता है तो ऐसे प्रकरणों में सम्बंधित व्यक्ति को कारण सहित त्वरित जवाब प्रस्तुत करें जिससे सम्बंधित के मन में संस्था की छवि खराब न हो। 

अपना शतप्रतिशत देते हुए करें कार्य

कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि अधिकारी-कार्मिक पुराने ढीले सिस्टम को बंद करते हुए अपना शतप्रतिशत देकर न्यास को बुलंदी पर पहुंचाएं। 

उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था का विकास, भविष्य उसके कर्मचारी, अधिकारी तय करते हैं। अत: अपनी कर्मशैली से सकारात्मक माहौल का निर्माण करते हुए बीकानेरवासियों को राहत पहुंचाएं।

मिलेगा इम्प्लॉयीऑफ द मन्थ अवार्ड

कलक्टर ने कहा कि यूआईटी में तकनीक व सामन्य कार्य श्रेणी में अलग-अलग इम्प्लॉय ऑफ द मन्थ का अवार्ड शुरू किया जाएगा।

बेस्ट परफार्मेंस देने वाले कर्मचारी को इम्प्लॉयी ऑफ द मन्थ का अवार्ड दिया जाएगा।

इसके तहत चयनित कर्मचारी का फोटो उसकी उपलब्धियों के साथ एक माह तक चैयरमैन के कमरे में लगाया जाएगा।

सूचना और प्रौद्योगिकी का करें अधिकतम उपयोग

कलक्टर ने कहा कि वर्तमान सूचना प्रौद्योगिकी के युग में प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए यूआईटी भी तकनीक का अधिकतम इस्तेमाल करें और लोगों को त्वरित राहत प्रदान करें।

ऑनलाईन प्रक्रियाओं को अपनाने की दिशा में और प्रयास करें।

]]>
सीएम के चैलेंज को पूरा करने में जी जान से जुटे महावीर रांका https://samacharseva.in/cm-ke-challenge-ko-pura-karne-me-jee-jaan-s-jute-mahaveer-ranka/ Sat, 28 Jul 2018 20:58:06 +0000 https://samacharseva.in/?p=3017 बीकानेर, (समाचार सेवा)। सीएम के चैलेंज को पूरा करने में जी जान से जुटे महावीर रांका। राजस्‍थान की मुख्‍यमंत्री श्रीमती वसुन्‍धरा राजे से सूरसागर को 15 दिन में साफ करवाने के मिले मिशन को तय समय में पूरा करने के लिये यूआईटी बीकानेर के अध्‍यक्ष महावीर रांका ने पूरी ताकत झौंक दी है।

जानकारी के अनुसार यूआईटी चेयरमैन रांका अपने परिजनों व रिश्‍तेदारों के साथ 29 जुलाई से 15 दिन के लिये सिंगापुर भ्रमण के लिये जाने वाले थे मगर अब मुख्‍यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्‍ट को पूरा करने के लिये रांका ने अपना विदेश भ्रमण का कार्यक्रम निरस्‍त कर दिया है जबकि उनका परिवार सिंगापुर जा रहा है।

अब रांका ने यह भी तय किया है कि जब तक सूरसागर साफ नहीं हो जाता है तब तक वे गंगशहर स्थित घर पर भी नहीं जाएंगे।  शनिवार 28 जुलाई की देर रात को जब समाचार सेवा ने मौके पर पहुंचकर यूआईटी अध्‍यक्ष से इस संबंध में बात की तो उन्‍होंने बताया कि सूरसागर को साफ करने के लिये नौ पम्‍प लगाये गए हैं जिनसे लगातार सूरसागर से गंदा पानी बाहर निकालने का काम किया जा रहा है।

उन्‍होंने बताया कि अब तक 17 फीट तक पानी निकाला जा चुका है जबकि लगभग 7 फीट गहराई का पानी और निकाला जाना जारी है। इस कार्य के लिये नौ पम्‍प लगायग गए हैं। रांका ने बताया कि सूरसागर के रख रखाव को लेकर मुख्‍यमंत्री श्रीमती वसुन्‍धराजे सैदव चिंतित रही हैं। उन्‍होंने बताया कि पिछले दिनों आई तेज बारिश से सर्वाधिक नुकसान सूरसागर व उसके सौन्‍दर्य को पहुंचा है।

मुख्‍यमंत्री ने चैलेंज दिया है उसको पूरा करना हमारी सबसे बडी प्राथमिकता है। मौके पर देर रात को नगर निगम के उप महापौर अशोक आचार्य,  आनंद सोनी, एकस्‍ईएन भंवरू खां, यूआईटी कार्मिक राजेन्‍द्र व्‍यास (राजू भाईजी, जय जय कार) सहित कई पार्षद व समर्थक उपस्थित रहे।

धुन के पक्के यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका

]]>
घड़सीसर रेलवे फाटक से नोखा रोड तक बनेगी फोर लाइन सड़क – महावीर  https://samacharseva.in/four-line-road-to-ghadsisar-railway-gate-to-nokha-road-mahavir/ Thu, 21 Jun 2018 19:47:12 +0000 https://samacharseva.in/?p=2205 बीकानेर घड़सीसर रेलवे फाटक से नोखा रोड तक करीब पौने चार किलोमीटर फोर लाइन सड़क निर्माण की घोषणा बुधवार को नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने की।

न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि 3 करोड़ 96 लाख रुपए की लागत से डिवाइडर सहित फोर लाइन सड़क का निर्माण होगा। न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि इस मार्ग के फोर लाइन में परिवर्तित होने से न्यास की व्यापार नगर योजना, सूर्यनगर स्कीम, हनुमान नगर स्कीम तथा पत्थर मंडी योजना, जयपुर-जोधपुर बाईपास रोड व नोखा रोड से सीधी जुड़ जाएगी।

न्यास सचिव राष्‍ट्रदीप यादव ने बताया कि गंगाशहर, चौधरी कॉलोनी, शिवा बस्ती, रानी बाजार इंडस्ट्रीयल एरिया व घड़सीसर गांव आदि क्षेत्रों का यातायात सुगम होगा ही साथ ही मार्ग की भव्यता भी बढ़ जाएगी।

उक्त सड़क मास्टर प्लान में 100 फुट सेक्टर रोड है जिसे न्यास द्वारा डिवाइडर सहित बनाया जाएगा। सचिव यादव ने बताया कि मार्ग में उक्त बजट के अतिरिक्त लगभग एक करोड़ की लागत से रोड लाइटें लगाई जाएंगी। करीब पांच करोड़ की लागत से इस मार्ग का बेहतरीन उपयोग किया जा सकेगा।

आवारा पशुओं की समस्‍या का हो स्‍थायी समाधान

बीकानेर शहर में आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को राकने की मांग का एक ज्ञापन कलक्‍टर व निगम आयुक्‍त को भेजा गया है। शहरी क्षेत्र के लोगों की ओर से भेजे गए इस ज्ञापन में बताया गया है कि  शहर में आये‍ दिन आवारा पशुओं के सडक पर घूमने से लोग दुर्घटनाग्रस्‍त होकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि शहर की यातायात व्‍यवस्‍था सुचारू रहे इस पर न‍गर निगम के अधिकारियों को भी अपनी ओर से प्रयास करना चाहिये। आवारा सांडो व गोधों के बारे में अनेक बार नगर निगम के अधिकारियों को बताये जाने के बावजूद अनेक स्‍थानों पर आज भी आवारा पशु घूमते नजर आते हैं। लोगों ने कहा कि शहर में आवारा गोधों की समस्‍या का स्‍थायी समाधान हो। शहर में डेयरी का व्‍यवसाय करने वाले लोगों पर पशुओं को खुले में ना घूमने देने की चेतावनी दी जाए।

]]>
पत्‍थर मंडी में होंगे 3 करोड से अधिक के काम https://samacharseva.in/patthar-mandi-me-honge-3-karod-rs-ke-kaam/ Tue, 29 May 2018 11:16:55 +0000 https://samacharseva.in/?p=1694 राजेश छंगाणी

बीकानेर, (समाचार सेवा) राजेश छंगाणीपत्‍थर मंडी में होंगे 3 करोड से अधिक के काम। यूआईटी अध्‍यक्ष महावीर रांका ने बताया कि घडसीसर पत्‍थर मंडी में सडक बिजली व पानी जैसी मूलभूत आवश्‍यकताओं को सुचारु करने के लिये वहां 3 करोड रुपये से अधिक के काम करवाये जाएंगे।

रांका ने बताया कि प्‍लाट की लॉटरी से वंचित रहे पत्‍थर व्‍यवसायियों को भी जल्‍द दुबारा लॉटरी निकालकर प्‍लाट उपलब्‍ध कराने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। रांका के इस कदम का मंगलवार 29 मई को बीकानेर पत्‍थर व्‍यवसाय ऐसोसियेशन बीकानेर ने स्‍वागत किया है।

एसोसियेशन अध्‍यक्ष अमरचंद तंवर, महामंत्री प्रताप सिंह भाटी, सचिव सुशीलकुमार राठी, प्रताप सिंह, किसनलाल, गणेश गहलोत, घनश्याम तंवर, शंकर महाराज, उमेश तवर, नखतसिंह, सनी आदि ने मंगलवार को न्‍यास अध्‍यक्ष महावीर रांका से मिलकर आभार जताया।

व्‍यवसायियों ने जताया आभार

बीकानेर पत्‍थर मंडी एसोसियेशन के अध्‍यक्ष अमरचंद तंवर ने बताया कि घडसीसर पत्‍थर मंडी का अलाटमेंट वर्ष 2008 का है। अब उसका यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका द्वारा डवलपमेंट कराया जा रहा है।

इसके लिये एसोसियेशन की ओर से मुख्‍यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे व न्‍यास अध्‍यक्ष महावीर रांका का आभार जताया गया है। उन्‍होंने बताया कि बीकानेर के डवलपमेंट के लिये पत्‍थर व्‍यवसायियों ने अपनी पुराना स्‍थान खाली किया था।

उन्‍होंने बताया कि पत्‍थर व्‍यवसायी रानी बाजार बीकानेर की वॉशिग लाईन से हटाये गए अपने व्यापार को दुबारा पत्थर मंडी घडसीसर में स्‍थापित कर सकेगे।

साथ ही आम सडकों पर जो पत्‍थर व्‍यवसायी अपना काम कर रहे थे वे मंडी में आ जाएंगे और सडकें सुचारु यातायात के लिये खाली मिल सकेंगी।

]]>
पत्थर मंडी में होंगे तीन करोड़ के विकास कार्य https://samacharseva.in/pthar-mandi-me-honge-teen-karod-ke-kaam/ Fri, 25 May 2018 17:35:12 +0000 https://samacharseva.in/?p=1547 बीकानेर,( समाचार सेवा) पत्थर मंडी में होंगे तीन करोड़ के विकास कार्य। पत्थर व्यवसायी अपना व्यवसाय कर सकें व इस  मूलभूत सुविधाएं हर हालत में दी जाए। यह बात नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने शुक्रवार को घड़सीसर स्थित पत्थर मंडी के निरीक्षण के दौरान कही।

न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि पत्थर मंडी आवासीय योजना में रेलवे वॉशिंग लाइन के निर्माण के दौरान विस्थापित हुए पत्थर व्यवसायियों को भूखंड आवंटन किए गए थे तथा मूलभूत सुविधाओं के अभाव में पत्थर व्यवसायी अपना व्यवसाय पुन: प्रारंभ नहीं कर पा रहे थे।

उनकी पीड़ा को समझत हुए पत्थर मंडी आवासीय योजना में तीन करोड़ रुपए की लागत से पेयजल के लिए ट्यूबवैल, रोड लाइट की व्यवस्था तथा सड़कों का निर्माण करवाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियन्ता ओमप्रकाश गोदारा, अशोक चौहान, शिवकुमार शामिल रहे।

बीएसएनएल की सेवायें गडबडाई

बीकानेर (समाचार सेवा)शहर में बीएसएनएल फोन, मोबाईल फोन तथा इंटरनेट कनेक्‍शन कब अचानक ठप हो जाएंगे ये कोई कह नहीं सकता।

अनेक लोग बीएएसएनएल की व्‍यवस्‍थायें ठप होने पर विभाग को फोन लगाते हैं तो वहां फोन उठाने वाला कोई नही होता है। यदि कस्‍टमर बीएसएनएल कार्यालय पहुंच जाए तो भी उनकी समस्‍या सुनने वाला कोई नहीं होता है। कोई मिलता है तो वो यही जवाब देता है कि समस्‍या चंडीगढ से है।

वहां से जैसे ही ठीक होगी बीएसएनएल की व्‍यवस्‍थायें सुचारू हो जाएंगी। परेशान लोग दूसरी टेलीफोन कंपनियों की ओर मुड जाते हैं।

 गडबडाई शहर की सफाई व्‍यवस्‍था

बीकानेर (समाचार सेवा)बीकानेर में सफाई व्‍यवस्‍था गडबडाई हुई हे। अनेक लोगों व संगठनों ने नगर

निगम को ज्ञापन भेजकर सफाई व्‍यवस्‍था सुचारू करने की मांग की मगर व्‍यवस्‍था सुचारू नहीं हो सकी। कहीं विवाह स्‍थलों के बाहर गंदगी को हटाने की व्‍यवस्‍था नहीं है तो कहीं नालों को सफाई करने की सुचारू व्‍यवस्‍था को लेकर बार बार आग्रह करने के बावजूद नाले गंदगी से अटे पडे हैं।

सडकों के गडढे तो और भी हालात खराब करने वाले हैं। आवारा पशुओं व सडक के गडढों ने राहगीरों को कई बार चोटिल किया है। जिला प्रशासन किसी भी प्रकार की जिम्‍मेदारी नहीं लेता है।

]]>
रामपुरा बाइपास पर बनेगी चार किमी लम्बी सड़क : रांका https://samacharseva.in/rampura-bipass-par-banegi-char-kimi-lambi-sadak/ Fri, 25 May 2018 15:32:41 +0000 https://samacharseva.in/?p=1541 बीकानेर,( समाचार सेवा) रामपुरा बाइपास पर बनेगी चार किमी लम्बी सड़क : रांका। पूगल रोड रेलवे ओवरब्रिज से लेकर लालगढ़ रेलवे क्रॉसिंग तक थ्री लाइन की सड़क बनाई जाएगी। नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि रामपुरा बाइपास पर इस सड़क निर्माण से पूगल रोड व दोनों मंडियों का मार्ग आपस में जुड़ जाएगा।

यह सड़क गंगानगर रोड व पूगल रोड के लिए बाइपास का काम करेगी। न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि यातायात की सुगमता के साथ-साथ क्षेत्रवासियों के लिए भी यह सुविधाजनक रहेगी। राज्य सरकार से स्वीकृति के बाद न्यास द्वारा लगभग पांच करोड़ की लागत से इस बाइपास रोड का निर्माण किया जाएगा। करीब चार किलोमीटर लम्बी इस सड़क का कार्य जून में प्रारंभ हो जाएगा।

नाले का होगा दुरुस्तीकरण- न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि रोड के साथ ही नाले का दुरुस्तीकरण भी किया जाएगा। करीब एक करोड़ रुपए की लागत से इस नाले का दुरुस्तीकरण होगा जिससे क्षेत्र का गंदा पानी निकासी किया जाएगा। नाले का कार्य लगभग 10 दिवस में प्रारंभ हो जाएगा।

बीएसएनएल की सेवायें गडबडाई

बीकानेर (समाचार सेवा)शहर में बीएसएनएल फोन, मोबाईल फोन तथा इंटरनेट कनेक्‍शन कब अचानक ठप हो जाएंगे ये कोई कह नहीं सकता।

अनेक लोग बीएएसएनएल की व्‍यवस्‍थायें ठप होने पर विभाग को फोन लगाते हैं तो वहां फोन उठाने वाला कोई नही होता है। यदि कस्‍टमर बीएसएनएल कार्यालय पहुंच जाए तो भी उनकी समस्‍या सुनने वाला कोई नहीं होता है। कोई मिलता है तो वो यही जवाब देता है कि समस्‍या चंडीगढ से है।

वहां से जैसे ही ठीक होगी बीएसएनएल की व्‍यवस्‍थायें सुचारू हो जाएंगी। परेशान लोग दूसरी टेलीफोन कंपनियों की ओर मुड जाते हैं।

गडबडाई शहर की सफाई व्‍यवस्‍था

बीकानेर (समाचार सेवा)बीकानेर में सफाई व्‍यवस्‍था गडबडाई हुई हे। अनेक लोगों व संगठनों ने नगर

निगम को ज्ञापन भेजकर सफाई व्‍यवस्‍था सुचारू करने की मांग की मगर व्‍यवस्‍था सुचारू नहीं हो सकी। कहीं विवाह स्‍थलों के बाहर गंदगी को हटाने की व्‍यवस्‍था नहीं है तो कहीं नालों को सफाई करने की सुचारू व्‍यवस्‍था को लेकर बार बार आग्रह करने के बावजूद नाले गंदगी से अटे पडे हैं।

सडकों के गडढे तो और भी हालात खराब करने वाले हैं। आवारा पशुओं व सडक के गडढों ने राहगीरों को कई बार चोटिल किया है। जिला प्रशासन किसी भी प्रकार की जिम्‍मेदारी नहीं लेता है।

]]>
यूआईटी की सीएम आवास योजना में बनेंगे 1064 फ्लेट्स https://samacharseva.in/uit-ki-cm-awas-yojana-me-banege-1064-flets/ Wed, 23 May 2018 15:31:10 +0000 https://samacharseva.in/?p=1420 बीकानेर, (समाचार सेवा) यूआईटी की सीएम आवास योजना में बनेंगे 1064 फ्लेट्स।यूआईटी ने मुख्यमंत्री जन आवासीय योजना के तहत 1064 फ्लेट्स का निर्माण होगा, प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका ने बुधवार को मुख्यमंत्री जन आवासीय योजना के तहत स्वर्ण जयंती विस्तार आवासीय योजना में बनने वाले फ्लेट्स के लिए भूखंड का निरीक्षण किया।

न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि इस योजना के तहत व जून माह के शुरुआत में ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पानी-बिजली व सड़क की व्यवस्था हो चुकी है। पेड़-पौधों व पार्कों का कार्य भी प्रगति पर है। न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि जोड़बीड़ स्वर्ण जयंती विस्तार आवासीय योजना में भी विकास कार्य प्रगति पर हैं।

स्ट्रीट लाइट, डिवाइडर, के साथ 40, 60 व 80 फुट चौड़ी रोड का ग्रेवल कम्पलीट हो चुका है तथा सभी मूलभूत आवश्यकताओं के साथ ही पर्यावरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पार्कों के साथ ही पेड़-पौधों के प्लांटेशन का कार्य लगभग तैयार है। जैसलमेर पत्थर पर कलात्मक रूप से प्रवेश द्वार का निर्माण किया जा रहा है जो कि जल्द ही तैयार हो जाएगा।

न्याय आपके द्वार अभियान में बुधवार को निस्तारित हुए 871 प्रकरण
बीकानेर, (समाचार सेवा)।राजस्व लोक अदालत अभियान-न्याय आपके द्वार के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित हुए शिविरों में 871 प्रकरण निस्तारित किए गए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) यशवंत भाकर ने बताया कि उपखंड स्तर पर आयोजित राजस्व शिविरों के तहत लूनकरनसर में 8, श्रीडूंगरगढ़ में 4 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इनमें धारा 136 के 6, धारा 88 के 5, एक्ट 83, 183 212 का 1 प्रकरण शामिल है।  भाकर ने बताया कि तहसीलदार राजस्व न्यायालयों के तहत कुल 859 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इनमें श्रीडूंगरगढ में 180, कोलायत के 286, नोखा में 92, लूणकरनसर में 196, बीकानेर में 106 प्रकरण निस्तारित हुए। इनमें से धारा 135 के 155, खाता दुरूस्ती के 4, खाता विभाजन के 24, सीमाज्ञान के 3, रेवेन्यू काॅपी के 139 तथा अन्य 534 प्रकरण शामिल है।

राजीविका का मेगा क्रेडिट कैंप गुरुवार को
बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजीविका के 100 स्वयं सहायता समूहों को स्टेट बैंक आॅफ इंडिया द्वारा मेगा क्रेडिट कैंप गुरुवार को दोपहर 2 बजे मुरलीधर व्यास नगर स्थित पुण्यानंद आश्रम में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान एसबीआई द्वारा सोलर प्लांट, डेयरी तथा ट्रेक्टर लोन •ाी वितरित किए जाएंगे। राजीविका के परियोजना प्रबंधक रमेश व्यास ने बताया कि एसबीआई के उपमहाप्रबंधक (कृषि) निशिथ कुमार समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

 

]]>
धुन के पक्के यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका https://samacharseva.in/dhun-ke-pakke-uit-chairman-mahaveer-ranka/ Mon, 21 May 2018 16:38:00 +0000 https://samacharseva.in/?p=1369 बीकानेर, (समाचार सेवा)  धुन के पक्के यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका । नगर किवास न्‍यास यानि यूआईटी के वर्तमान चेयरमैन धुन के पक्‍के नेता के रूप में उभरे हैं। रांका ने 18 नवम्बर 2016 में नगर विकास न्यास के अध्यक्ष का पद ग्रहण किया। उस समय न्यास करीब 70 करोड़ के कर्ज से दबा था।

रांका ने पद सम्‍हालने के तुरंत बाद से अस्त-व्यस्त आर्थिक व्यवस्था के बोझ तले दबे न्‍यास को घाटे से उबारने का लक्ष्‍य तय किया और लक्ष्‍य को पूरा कर सबको बता दिया कि किसी प्रकार धुन के धनी लोग अपने लक्ष्‍यों में सफलता पाते हैं। अपने लक्ष्‍य को पूरा करने के लिये रांका ने सबसे पहले यूआईटी से मिलने वाले मासिक वेतन व अन्य सुविधाओं को लेने से मना कर दिया।

यूआईटी की योजनाओं को लाभ में लाने का प्रयास किया और कुछ ही महीनों में उन्‍होंने यूआईटी को एक सुदृढ़ स्थिति तक पहुंचा दिया। शहर में विकास कार्य की गंगा बहा दी। रांका के नेतत्‍व में नगर विकास न्यास बीकानेर ने नगर की सांस्कृतिक विरासत, आपसी भाईचारे एवं साप्रदायिक सद्भावना को बनाये रखने एवं उसमें वृध्दि करने में भी अपना पूरा योगदान दिया। उन्‍होंने लोगों से अपील की कि वे न्यास द्वारा स्वीकृत योजनाओ में ही भूखण्ड़ खरीदे। न्‍यास भूमि पर किसी को अतिक्रमण न करने दें।

लोगों को इस बात के लिये भी जागरूक किया कि वे न्यास द्वारा कृषि भूमि पर अनुमोदित/स्वीकृत कॉलोनियों में ही भूखण्ड़ क्रय करे। भवन निर्माण न्यास से निर्माण की स्वीकृति पश्चात् ही करे तथा न्यास द्वारा अनुमोदित प्लान के अनुसार ही भवन निर्माण करे। रांका के अनुसार बीकानेर के संपूर्ण विकास के लिये बीकानेर के प्रत्‍येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

]]>