BIKANER ADMINISTRATION – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Fri, 20 Sep 2024 03:46:11 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png BIKANER ADMINISTRATION – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 अमृतसर-जामनगर सिक्सलेन ग्रीन फील्ड नेशनल हाईवे सरकार की सर्वाच्च प्राथमिकता – कलक्‍टर https://samacharseva.in/amritsar-jamnagar-sixlane-green-field-national-highway-governments-top-priority-collector/ Wed, 16 Dec 2020 11:11:58 +0000 https://samacharseva.in/?p=13528 बीकानेर, (samacharseva.in)। अमृतसर-जामनगर सिक्सलेन ग्रीन फील्ड नेशनल हाईवे सरकार की सर्वाच्च प्राथमिकता – कलक्‍टर, जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि अमृतसर-जामनगर सिक्सलेन ग्रीन फील्ड नेशनल हाईवे सरकार की सर्वाच्च प्राथमिकता में है। कलक्‍टर मेहता ने स्‍थानीय अधिकारियों को जिले में प्रोजेक्ट्स के लिए अवाप्त से रही शेष भूमि की अवाप्ति का कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा है।

मेहता ने कलेक्ट्रट सभागार में आयोजित बैठक अमृतसर-जामनगर सिक्सलेन ग्रीन फील्ड नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट की समीक्षा की। उन्‍होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के लम्बित भूमि अवाप्ति, अवार्ड राशि का वितरण, भूमि का कब्जा दिलवाने एवं अवाप्त भूमि का नामान्तरण खुलवाने को कहा।कलक्‍टर ने कहा कि उपखण्ड अधिकारी अमृतसर-जामनगर सिक्सलेन ग्रीन फील्ड नेशनल हाईवे  प्रोजेक्ट को प्राथमिकता में लेकर, इससे संबंधित सभी समस्याओं का समाधान करवाते हुए भूमि अवाप्ति की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बंधित क्षेत्रों के उपखंड अधिकारियों को कहा कि प्रोजेक्ट के लिए शेष रहीं भूमि की अवाप्ति के लिए किसानों को समझाइश कर, जमीन का अधिग्रहण करें, जिससे परियोजना का कार्य की शीघ्र क्रियान्वित की जा सके।

कलक्‍टर ने कहा कि जिन किसानों को मुआवजा राशि का वितरण हो चुका है, अवाप्त भूमि का नामान्तरण भारत सरकार के पक्ष में करवाया जाए। उन्होंने उपखण्ड अधिकारी बीकानेर, लूणकनसर व नोखा से भूमि अवाप्ति और मुआवजा राशि के वितरण के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए भूमि अवाप्ति से संबंधित समस्याओं का समाधान आगामी 7 दिनों में कर लिया जाए।

]]>
रास्ते की फुटकर दुकानें हों शिफ्ट : बड़े व्यापारी, किसी की रोजी-रोटी नहीं हो प्रभावित : कलक्टर https://samacharseva.in/retail-shops-should-be-on-the-way-shift-big-businessmen-nobodys-livelihood-should-be-affected-collector/ Wed, 16 Dec 2020 05:12:16 +0000 https://samacharseva.in/?p=13510 बीकानेर, (samacharseva.in)। रारास्ते की फुटकर दुकानें हों शिफ्ट : बड़े व्यापारी, किसी की रोजी-रोटी नहीं हो प्रभावित : कलक्टर, स्थानीय व्यापारी एशोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कलक्टर नमित मेहता से विभिन्न मुद्दों पर बात करते हुए शहर के मुख्य मार्ग से फुटकर दुकानें शिफ्ट करवाने और रास्ता खुलवाने की बात कही। कलक्टर मेहता ने व्यापारियों से दो टूक कहा कि  किसी की भी रोजी रोटी को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

कलक्टर ने कहा कि किसी कि भी रोजी रोटी को प्रभावित किए बिना यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अव्यवस्था ना हो और ना ही कोविड-19 फैले। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन की टीम व्यापारी वर्ग के साथ मुख्य बाजार का विजिट करेगी और जो समस्याएं आ रही हैं उनका समाधान किया जाएगा। बैठक के दौरान व्यापारी एसोसिएशन की ओर से बाजार के मुख्य मार्गों के पास स्थाई या अस्थाई पार्किंग निर्माण की मांग की गई।जिला कलेक्टर ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर), नगर निगम, यूआईटी को निजी रूप से खाली पड़े भूखंड की तलाश करने को कहा जिसका प्रयोग पार्किंग बनाने के लिए किया जा सके। व्यापारी प्रतिनिधियों द्वारा महात्मा गांधी मार्ग और राजीव मार्ग,  स्टेशन रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग पर जिला कलेक्टर ने कहा कि सुरक्षा अहम मुद्दा है। इसे देखते हुए इन मार्गों पर शीघ्र ही सीसीटीवी कैमरे चालू करवाए जाएंगे। जिला कलेक्टर ने कहा कि अभी कोरोना की जंग समाप्त नहीं हुई है।

आम लोग कोरोना एडवाइजरी का अनुपालना करें

अब तक किए गए प्रयासों को फलीभूत करने के लिए यह जरूरी है कि आम लोग कोरोना एडवाइजरी का अनुपालना करें। इस कार्य में विशेष तौर पर भीड़भाड़ वाले बाजारों, दुकानों, मॉल आदि में आने वाले ग्राहकों को सभी व्यापारी अपने स्तर पर समझाइश करें और सोशल डिस्टेंसिंग  अनुपालना करने के लिए प्रेरित करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णिया ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए मुख्य बाजारों में अतिरिक्त ट्रैफिक कांस्टेबल की नियुक्ति और उचित मॉनिटरिंग की जाएगी।उन्होंने गत 5 माह से व्यापारिक संगठनों के द्वारा कोविड संकट के दौरान दिए गए सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण रोकथाम में समझाइश और जनचेतना सबसे महत्वपूर्ण पक्ष रहा है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) सुनीता चौधरी सहित महात्मा गांधी रोड व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम खंडेलवाल, श्याम कुमार तंवर और शांतिलाल कोचर, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी पी पच्चीसिया सहित विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

व्यापारियों का एक्टिव पार्टिसिपेशन जरूरी

कलेक्टर नमित मेहता ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकथाम की निरंतरता के लिए व्यापारी वर्ग का एक्टिव पार्टिसिपेशन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि व्यापारिक संगठनों द्वारा आमजन  को कोरोनावायरस एडवाइजरी की अनुपालना और समझाइश के  साथ-साथ मास्क वितरण, सैनिटाइजेशन जैसी गतिविधियों में सक्रिय सहयोग रहा है। सभी के समन्वित प्रयासों से बीकानेर में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। आने वाले समय में इस स्थिति को बनाए रखा जा सके इसके लिए विभिन्न व्यापारिक संगठनों को भी प्रयासरत रहना होगा।

]]>
डॉ. करणी सिंह स्टेडियम के बाहर के भाग में सजेगा बाजार https://samacharseva.in/market-will-be-built-in-the-part-outside-the-dr-karani-singh-stadium/ Tue, 15 Dec 2020 14:57:55 +0000 https://samacharseva.in/?p=13503 बीकानेर, (samacharseva.in)। डॉ. करणी सिंह स्टेडियम के बाहर के भाग में सजेगा बाजार, राजकीय डॉ. करणी सिंह स्टेडियम के बाहर के भाग में अब बाजार सजेगा। ऐसा स्‍टेडियम के रखरखाव के लिये पैसा जुटाने के लिये किया जाएगा। इसके  तहत स्टेडियम के बाहर के भाग में दुकानों का निर्माण करने की संभावना तलाशी जाएगी ताकि स्टेडियम में एक स्थाई आय का साधन हो जाए।
Helping hand Chowki Soc2

Helping hand Chowki Soc2

इन सब बातों पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला स्तरीय प्रशासनिक समिति की बैठक में चर्चा की गई। बैठक में कलक्‍टर नमित मेहता ने कहा कि राजकीय स्‍टेडियम के रखरखाव और खेलों के उपकरण सहित अन्य सुविधाएं विकसित हो इसके लिए स्टेडियम की आय के स्रोत बढ़ाने के  भी प्रयास किए जाएंगे। इसके लिये नगर विकास न्यास और जिला खेल अधिकारी के बीच एक एमओयू किया जाएगा। एमओयू के तहत वे सभी प्रावधान किए जाएंगे जिसमें स्‍टेडियम के बाहर के भाग में दुकानों के निर्माण कार्य नगर विकास न्यास द्वारा करवाए जाएगा।

 जबकि दुकानों का स्वामित्व खेल अधिकारी के पास रहेगा। इन दुकानों से मिलने वाले किराए की एक बड़ी धनराशि न्यास को पुनर्भरण के रूप में दे दी जाएगी। शेष राशि से स्टेडियम में आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएगी। जिला कलक्टर ने कहा कि डॉ. करणी सिंह स्टेडियम के विकास कार्यों के लिए सरकार द्वारा बजट का प्रावधान हो इसके लिए भी राज्य सरकार स्तर पर प्रयास किए जाएंगे, साथ ही जरूरत के मुताबिक सीएसआर के माध्यम से भी विकास कार्य करवाए जाएंगे।

बैठक में जिला खेल अधिकारी कपिल मिर्धा ने डे बोर्डिंग व खेल मैदान, खेलो इंडिया में पानी की व्यवस्था आदि के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) सुनीता चौधरी, न्याय सचिव मेघराज सिंह मीना, भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी कनिष्क कटारिया, उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा, उपनिदेशक सत्येंद्र सिंह सहित स्टेडियम में नियुक्त सभी खेलों के प्रशिक्षक उपस्थित थे।

लागू होगी पे एंड प्ले स्कीम

राजकीय डॉ. करणीसिंह स्‍टेडियम की आय बढाने लिये अब पे एंड प्ले स्कीम की जाएगी। इसके तहत लोगों को जोड़ा जाए तथा इस कार्य के लिए 3 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी पे एंड प्ले के आधार पर बच्चों को प्रशिक्षण देगी और एक निश्चित धनराशि इनसे ली जाएगी।

कमेटी में खेल अधिकारी, एक लेखा सेवा का अधिकारी और एक राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारी होगा। यह कमेटी शुल्क का निर्धारण करने के साथ-साथ प्राप्त होने वाली राशि से  कार्य भी संपादित करेगी।

Helping hand Chowki Soc1

Helping hand Chowki Soc1

]]>
आपने हमें क्‍यूं लावारिस छोड़ रखा है मेहता साहब https://samacharseva.in/why-have-you-left-us-unclaimed-mehta-sir/ Fri, 27 Nov 2020 01:56:06 +0000 https://samacharseva.in/?p=13463 – पुरुषोत्तम रंगा 

बीकानेर, (samacharseva.in)। आपने हमें क्‍यूं लावारिस छोड़ रखा है मेहता साहब रखा है मेहता साहब, नगर  न्यास को सबसे ज्यादा राजस्व देनेवाली मुरलीधर व्यास कॉलोनी अपनी बेबसी पर आंसू बहा रही है। कॉलोनी वाले पूछ रहे हैं न्‍यास अध्‍यक्ष नमित मेहता साहब हमें लावारिस क्‍यूं छोड दिया है।

कॉलोनी में रहने वाले बताते हैं कि हाल ही में एक माह पूर्व  एम एम ग्राउंड से लेकर मुरलीधर व्यास कोलोनी की पानी की टँकी तक सडक की खुदाई कर पानी के पाइप लाइन डाली गई। इस टूटी सडक को ठीक नहीं किया गया, इस कारण यहां 24 घंटे धूल उड़ रही है। इससे लोगों में श्वाश की बीमारी होने का भय व्याप्त है। पिछले 7 दिनों से  पानी की टँकी के पास बड़े खड्डा हुआ है। यह भी हनासूर बनता जा रहा है।

Why have you left us unclaimed, Mehta sir-3

Why have you left us unclaimed, Mehta sir-3

पांच दिन पहले भी जिला प्रशासन को इस समस्या की तरफ ध्‍यान दिलाया था पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई  है।  इस कारण वहां आवागन बाधित हो रहा पास बने नाले में में भी गिरने का भय व्याप्त बना हुआ है।  नाले गन्दगी से अटे पड़े हैं। नाले जगह जगह से टूटे पड़े हैं और  कई स्थानों पर नाले अटे पड़े हैं।  मौसम विभाग के पास नाले झाड़ियों से अटे पड़े हैं। इससे कॉलोनी में मच्छरों सम्राज्य बना हुआ है।

Why have you left us unclaimed, Mehta sir-1

Why have you left us unclaimed, Mehta sir-1

मच्छरों के कारण अनेक बीमारियो होने का भय व्याप्त है।  पार्कों की लाइट बंद पड़ी है। नगर विकास न्यास को कहते तो वो कहते है ये पार्क नगर निगम के हैं। नगर निगम को कहते तो वे पार्क नगर विकास न्यास के बताकर अपना पल्ला झाड़ देते हैं।  एक माह पूर्व  एम एम ग्राउंड से लेकर मुरलीधर व्यास कोलोनी की पानी की टँकी तक पानी के पाइप लाइन डाली गई।

इससे पूरी सड़क टूटी हुई है जिससे धूल उड़ती है इससे श्वाश की बीमारी होने का भय व्याप्त है पानी की टँकी के पास बड़े खड्डे होने के कारण वहां आवागन बाधित हो रहा है। पास बने नाले में में भी गिरने का भय व्याप्त है।

पुरुषोत्तम रंगा7714347260

]]>
अब रात को कर्फ्यू में बाहर निकलने वालों पर चलेगा पुलिस का डंडा!   https://samacharseva.in/now-police-action-will-be-taken-on-those-who-exit-the-night-curfew/ Tue, 24 Nov 2020 16:03:13 +0000 https://samacharseva.in/?p=13440 बीकानेर, (samacharseva.in)। अब रात को कर्फ्यू में बाहर निकलने वालों पर चलेगा पुलिस का डंडा! , मंगलवार की रात को नाइट कर्फ्यू के दौरान शहर के विभिन्‍न चौराहों पर लोगों के जमघट को कलक्‍टर नमित मेहता ने गंभीरता से लिया है। उन्‍होंने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को बुधवार को नाइट कर्फयू को कडाई से लागू करने का फरमान दे दिया है।

कलक्‍टर ने अधिकारियासें से साफ-साफ कहा है कि बुधवार से रात 8 बजे बाद कोई भी व्यक्ति घर से बाहर बिना काम के घूमते हुए नहीं पाया जाना चाहिए। कलक्टर नमित मेहता शहर में नाइट कफ्र्यू को लेकर काफी सर्तक है। उन्होंने मंगलवार रात को प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ शहर में सघन भ्रमण कर, नाइट कर्फ्यू के दौरान मार्केट और आमजन का घर से बाहर घूमने की स्थिति का आंकलन किया।

मेहता ने अपने दौरे के दौरान लगभग सभी थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया और विभिन्न्न चौराहों पर अनावश्यक रूप से लोगों के बैठे रहने को गंभीरता से लिया। उन्होंने मौके पर ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से दो टूक कहा कि बुधवार रात 8 बजे बाद कोई भी व्यक्ति घर से बाहर बिना काम के घूमते हुए नहीं पाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस इसे सख्ती से लागू करे। पहले समझाईश करें तथा नहीं मानने पर कार्यवाही सुनिश्चित कर।

कलक्टर ने मंगलवार को सार्दुल सर्किल, महात्मा गांधी रोड,कोटगेट, स्टेशन रोड, गंगाशहर रोड, गोगागेट, रावतमल कोचर सर्किल, गंगाशहर मुख्य मार्केट, गांधी चैक, रानीजार, मेडिकल कॉलेज होते हुए जयनारायण व्यास कॉलोनी मूर्ति सर्किल पहुंचे और नाइट कर्फयूके दौरान जो खामियां देखने को मिली, उसे बुधवार से सुधारने को कहा।

दौरे में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) सुनीता  चौधरी, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक पवन मीना, अतिरिक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा रचना भाटिया, उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा, सहायक कलक्टर बिन्दू खत्री, सीओ सिटी सुभाष चंद्र शर्मा, कोटगेट थानाधिकारी आपीएस धर्म पूनिया सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

]]>
बीकानेर में रात्रिकालीन कर्फ्यू https://samacharseva.in/nightly-curfew-in-bikaner/ Sun, 22 Nov 2020 17:53:28 +0000 https://samacharseva.in/?p=13417 बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेर में रात्रिकालीन कर्फ्यू, कोरोना संक्रमण से जन स्वास्थ्य की रक्षा के मद्देनजर बीकानेर जिला मुख्यालय की नगरीय सीमा में 22 नवंबर शाम 7 बजे से आगामी आदेश तक रात 8 से प्रातः 6 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू की लगा दिया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने बताया कि रात्रिकालीन कर्फ्यू के दौरान सभी बाजार, कार्यस्थल एवं  व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स प्रतिदिन शाम 7 बजे बंद करने होंगे ताकि संबंधित स्टाफ और अन्य व्यक्ति रात 8 बजे तक अपने घर पहुंच सके। नई गाइडलाइन के अनुसार नगरीय सीमा में स्थित ऐसे सभी कार्य स्थल जहां कार्मिकों की संख्या 100 से अधिक है वहां 75 प्रतिशत कार्मिक ही कार्यालय में उपस्थित रहेंगे तथा शेष 25 प्रतिशत कार्मिक वर्क फार्म होम करेंगे।

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किसी भी आयोजन में 100 से अधिक व्यक्तियों को अनुमति नहीं मिलेगी। उन्‍होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति, संस्था, संगठन द्वारा सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, सार्वजनिक जन कार्यक्रम के संबंध में जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट द्वारा ही अनुमति दी जाएगी। ऐसे किसी भी आयोजन में 100 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे।

आयोजन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा, साथ ही नो मास्क नो एंट्री की सख्ती से पालना सुनिश्चित करवाई जाएगी। ऐसे सभी समारोह में स्क्रीनिंग और स्वच्छता के सभी इंतजाम करने अनिवार्य होंगे और कुर्सियां, रेलिंग सहित मानव संपर्क में आने वाले स्थानों की बार-बार सफाई की जाएगी।

विवाह समारोह में अनिवार्य होगी वीडियोग्राफी

कोरोना संक्रमण रोकथाम के मद्देनजर जारी एक अन्य आदेश में विवाह संबंधी आयोजन में आमंत्रित मेहमानों की संख्या को प्रतिबंधित करते हुए इसकी सीमा 100 तय की गई है। समारोह में कोरोना एडवाइजरी की पूरी अनुपालना के साथ-साथ विवाह समारोह के आयोजनकर्ता को समारोह की अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी करानी होगी।

साथ ही जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा भी आवश्यकता महसूस होने पर एक टीम गठित कर विवाह समारोह की वीडियोग्राफी करवाई जा सकती है। आदेश में बताया गया है कि यदि वीडियोग्राफी के अवलोकन में समारोह में निर्धारित  से अधिक मेहमान उपस्थित पाए गए तो संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी।

ये रहेंगे आदेश से मुक्त

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश में वे फैक्ट्रियां जहां निरंतर उत्पादन हो रहा हो, वे फैक्टरी जिनमें रात्रि कालीन शिफ्ट चालू हो प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी। इसके साथ ही आईटी कंपनियां, केमिस्ट शॉप, अनिवार्य एवं आपातकालीन सेवाओं से संबंधित कार्यालय, विवाह संबंधित समारोह, चिकित्सा सेवाओं से संबंधित कार्य स्थल, चिकित्सा व अन्य आपात स्थिति के लिए कोई भी व्यक्ति और उसके वाहन, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से आने जाने वाले यात्रगण, ट्रक, मालवाहक वाहन जो माल निर्माण या अन्य किसी प्रकार की सामग्री लेकर परिवहन करते हो अथवा खाली लौट रहे हो, का आवागमन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेगा। इन समस्त कार्यों के लिए अलग से किसी पास की आवश्यकता नहीं होगी।

]]>
श्रीडूंगरगढ़, नोखा व पांचू पंचायत समिति में मतदान सोमवार को https://samacharseva.in/polling-in-panchayat-samiti-sridungargarh-nokha-and-panchu-on-monday/ Sun, 22 Nov 2020 12:26:38 +0000 https://samacharseva.in/?p=13412 बीकानेर, (samacharseva.in)। श्रीडूंगरगढ़, नोखा व पांचू पंचायत समिति में मतदान सोमवार को, जिले की श्रीडूंगरगढ़, नोखा व पांचू पंचायत समिति में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान सोमवार 23 नवम्बर को सुबह 7.30 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा। इन तीनों पंचायत समितियों की 129 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा।

पंचायत समिति नोखा में 17, पांचू में 15 तथा श्रीडूंगरगढ़ में 21 सदस्यों के लिए मतदान होगा, जबकि नोखा व पांचू में 07 तथा श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में 4 जिला परिषद सदस्यों के लिए पहले चरण में मतदान होगा। पहले चरण में पंचायत समिति नोखा, पांचू और श्रीडूंगरगढ़ में 53 पंचायत समिति सदस्य और 11 जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान होगा। तीनों पंचायत समितियों के लिए 647 मतदान दलों की रवानगी पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर से हुई।

पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया

मतदान दलों को रवाना होने से पहले दक्ष प्रशिक्षकों ने मतदान केन्द्रों को तैयार करने, मॉकपोल, ईवीएम की सुरक्षा सहित माईक्रो लेवल की जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने बताया कि सवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथ को चिन्हित किया हुआ है, वहां पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक प्रहलाद कृष्णिया ने कहा कि मतदान कार्मिक भयमुक्त होकर मतदान सपन्न करवाएं। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त पंकज शर्मा, संबंधित पंचायत समितियों के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, नगर विकास न्यास के सचिव मेघराज मीना,नियुक्ति प्रकोष्ठ प्रभारी अजीत सिंह राजावत, राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गोपाल राम बिरधा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

]]>
जानें बीकानेर में कहां-कहां लागू नहीं होगी धारा 144 https://samacharseva.in/know-where-in-bikaner-section-144-will-not-apply/ Sun, 22 Nov 2020 02:34:34 +0000 https://samacharseva.in/?p=13409 बीकानेर, (samacharseva.in)। जानें बीकानेर में कहां-कहां लागू नहीं होगी धारा 144, जिले में कोरोना संक्रमण से जन स्वास्थ्य के बचाव के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने शनिवार शाम 6 बजे से 20 जनवरी 2021 की शाम 6 बजे तक निषेधाज्ञा लागू करने के आदेश दिए हैं। हालांकि ये प्रतिबंध रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड चिकित्सा संस्थान, राजकीय और सार्वजनिक कार्यालय, विद्यालय और महाविद्यालय में प्रयुक्त होने वाले परीक्षा कक्ष स्थानों में लागू नहीं होंगे।

साथ ही गृह विभाग के द्वारा जारी किए गए आदेशों में जो अनुमत और नकारात्मक सूची की श्रेणी में नहीं है वह गतिविधियां सावधानी के साथ जारी रह सकेंगी। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि जन स्वास्थ्य की रक्षा के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं।आदेशानुसार सार्वजनिक स्थान पर प्रत्येक व्यक्ति 6 फीट यानी दो गज की दूरी बनाए रखने और नौ मास्क नो एंट्री के नियम की सख्ती से पालना की जाएगी। आदेशानुसार सामान्य सुविधाओं और मानव संपर्क में आने वाले सभी स्थानों जैसे रैलिंग्स, डोर हैंडल्स और सार्वजनिक सतह पर बार-बार सफाई की जाएगी।

बड़े सामूहिक आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा  जारी आदेशानुसार बिना अनुमति के सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम तथा अन्य बड़े सामूहिक आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे। विवाह संबंधी आयोजन के लिए आयोजन कर्ता को उपखंड मजिस्ट्रेट को पूर्व में सूचित करना अनिवार्य होगा।कार्यक्रमों के दौरान सामाजिक दूरी सुनिश्चित करते हुए मास्क पहनना भी अनिवार्य किया गया है। इन कार्यक्रमों में नौ मास्क नो एंट्री की सख्ती से पालना सुनिश्चित करवाई जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशानुसार जिले के किसी भी सार्वजनिक स्थल पर 5 से अधिक व्यक्ति इकट्ठे नहीं होंगे। सार्वजनिक स्थल पर प्रत्येक व्यक्ति मास्क पहनने  और समाज दूरी बनाए रखने के आदेशों की पालना करेगा। सभी सार्वजनिक, भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, प्रमुख बाजारों में व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कार्य स्थलों में, परिवहन के दौरान फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि यह सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य है कि ऐसे किसी भी समारोह में 100 से अधिक अतिथि आमंत्रित नहीं किए जाएंगे। अंत्येष्टि या अंतिम संस्कार संबंधी कार्यक्रम में 20 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे तथा अनिवार्य रूप से फेस मास्क पहनने, सामाजिक दूरी, थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड वॉश और सैनिटाइजर जैसे नियमों की पालना करनी होगी।

पालना नहीं होने पर होगी कड़ी कार्रवाई

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशानुसार  इन आदेशों की अवहेलना या उल्लंघन पाए जाने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269, 270 तथा राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 व आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 तथा अन्य प्रावधानों के तहत संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

]]>
इलेक्‍शन मीटिंग में 200 से अधिक लोग मिले तो लगेगा जुर्माना https://samacharseva.in/more-than-200-people-will-be-fined-in-election-meeting/ Sat, 21 Nov 2020 04:33:11 +0000 https://samacharseva.in/?p=13402 बीकानेर, (samacharseva.in)। इलेक्‍शन मीटिंग में 200 से अधिक लोग मिले तो लगेगा जुर्माना, कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर यदि कहीं सोशल डिस्टेंसिंग मास्क या किसी चुनावी सभा में 200 लोगों की अनुमति के बाद अधिक भीड़ मिलती है तो ऐसी स्थिति में जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी।

उन्‍होंने बताया कि वर्तमान में शादी  में 100 लोगों तक  शामिल होने की अनुमति है, यदि कहीं 100 लोगों से अधिक भीड़ दिखाई देती है तो निरीक्षण कर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि शादियों और चुनाव के मद्देनजर सभी एरिया मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण कर कोरोना एडवाइजरी की अनुपालना सुनिश्चित करवाएंगे।

कोताही  पाएं तो चालान काटें

उन्होंने कहा कोविड-19 को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए नियमित रूप से एरिया मजिस्ट्रेट राउंड लें और यदि कहीं कोताही  पाएं तो चालान काटें। कलक्टर ने कहा कि एसएसबी और एमसीएच विंग  में सफाई कर्मियों की आवश्यकता के संबंध में नगर निगम के साथ समन्वय कर नए सफाई कर्मी  लिए जाएं।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए एच गौरी, कोविड-19 नोडल अधिकारी गोपालराम बिरधा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन मीना, प्राचार्य सरदार एसपी मेडिकल कॉलेज डॉ एस एस राठौड़, अधीक्षक पीबीएम अस्पताल डा. परमेंद्र सिरोही, सीएमएचओ डॉ बी एल मीना  सहित संबंधित एरिया मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

]]>
बीकानेर में कोविड-19 पॉजिटिव के 16 हजार मरीज हुए रिकवर https://samacharseva.in/16-thousand-patients-of-kovid-19-positive-recovered-in-bikaner/ Sat, 21 Nov 2020 04:16:15 +0000 https://samacharseva.in/?p=13399 बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेर में कोविड-19 पॉजिटिव के 16 हजार मरीज हुए रिकवर, जिले में कोविड-19 संक्रमित मरीजों की रिकवरी रेट बढ़ कर 94.29: हो गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्यय अधिकारी डॉ बीएल मीना  ने बताया कि बीकानेर जिले में रिकवरी रेट में तेजी से सुधार हुआ है। अब तक कुल 16 हजार  966 पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें से 15988 मरीज रिकवर हो चुके हैं।

डॉ मीना ने बताया कि पिछले 7 दिनों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1633 रही जबकि इससे पिछले सप्ताह में पॉजिटिव आए मरीजों की संख्या 1756 थी। इस आधार पर साप्ताहिक और दैनिक रूप से भी मरीजों की संख्या तुलनात्मक रूप से कम हुई है। डॉ. बी एल मीना ने बताया कि जिले में अब तक 2 लाख 25613 सैंपलिंग की जा चुकी है वर्तमान में रोजाना 1500 से 2000 के बीच सैंपल लिए जा रहे हैं।

34 कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे जिनमें से वर्तमान में 27 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। वर्तमान में 561 मरीज होम आइसोलेट हैं जबकि  कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 815 है। सीएमएचओ ने बताया कि बीकानेर जिले में 13 कोविड-19 केयर सेंटर चल रहे हैं। साथ ही चार निजी अस्पतालों को भी कोविड मरीज रखने के लिए अधिकृत किया गया है जहां वर्तमान में  90  पॉजिटिव का इलाज जारी है।उन्होंने बताया कि पीबीएम अस्पताल सहित सभी निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड की कुल संख्या 800 है। जिनमें से एसएसबी में वर्तमान में 153 मरीज उपचाराधीन है। ऑक्सीजन की कमी नहीं है सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही है।

]]>