
NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। वर्षा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से चलाए जाने वाले 15 दिवसीय वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ गुरुवार को स्वरूपदेसर गांव में किया गया। यहां ग्रामीणों ने कलश यात्रा निकाली। पीपल पूजन किया। पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। योग के माध्यम से आरोग्यता का संदेश दिया गया और पौधारोपण करते हुए इनकी देखभाल का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने प्रभात रैली निकालकर आमजन को जागरूक होने का संदेश दिया। प्रभारी सचिव ने अमृत सरोवर का अवलोकन किया।
साइकिल रैली
बीकानेर में पंद्रह दिवसीय ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ गुरुवार से शुरू हुआ। गुरुवार सुबह 7.15 बजे सर्किट हाउस से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि गंगा दशहरे के अवसर पर अभियान की शुरुआत हुई है।
Editor's team of Samachar Seva for you! to get fastest and latest updates for your local area