Loading Now

updates

मोदी सरकार जो भी विकास कार्य का संकल्प लेती है उन्हें सिद्ध करती है- संतोष अहलावत

संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के संयोजक महावीर रांका ने अतिथियों को भेंट किया सिंदूर का पौधा
बीकानेर, 7 जून। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री व झुंझुनूं की पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने कहा कि संकल्प से सिद्धि नाम का मतलब मोदी सरकार जो भी विकास कार्य का संकल्प लेती है उन्हें सिद्ध करती है।

श्रीमती अहलावत शनिवार को भाजपा संभाग कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि अभियान कार्यशाला को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रही थी। उन्होंरने कहा कि जिन विकास कार्यों का केन्द्रा की मोदी सरकार ने शिलान्यास किया उनका उद्घाटन भी किया है। सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर मोदी सरकार काम कर रही है। पूर्व सांसद ने कहा कि आपातकाल लगाकर देश पर कलंक लगाने का काम कांग्रेस ने किया है। इनको संविधान की एक लाइन नहीं पता ये संविधान बचाने की बाते करते है संविधान को लेकर कांग्रेस ने हमेशा भ्रमित किया है। श्रीमती अहलावत ने कहा कि इंदिरा गांधी चुनाव हारती है तो कांग्रेस संविधान बदल देती है। मुस्लिम बहनों के तीन तलाक जैसे कलंक को भाजपा सरकार ने मिटाया है। महिलाओं को हर घर शौचालय देकर महिला को सम्मान दिलाया है। उज्वला योजना के साथ मुफ्त गैस सलेंडर भाजपा सरकार ने दिया। उन्होंोने कहा कि कांग्रेस सरकार में पेपर लीक होते थे और आज भजनलाल सरकार ने एस आई टी गठन कर पेपर माफियाओं को जेल भेजा है। भाजपा शहर ओर देहात की यह संयुक्त कार्यशाला शहर भाजपा अध्यकक्ष सुमन छाजेड़ और देहात भाजपा अध्यतख श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यशाला का उद्देश्य सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से मोदी सरकार की बीते 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यशाला में श्याम चौधरी, हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, दीपक पारीक, विजय उपाध्याय, मंत्री मनीष सोनी, इंद्रा व्यास, जगदीश सोलंकी, कैलाश विश्नोई, भारती अरोड़ा, अनु सुथार, पवन मेहनोत, मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा, राजाराम विश्नोई, चंद्रमोहन जोशी, सोहन चांवरिया, भंवरलाल जांगिड़, मंडल अध्यक्ष प्रेम गहलोत, विशाल गोलछा, कपिल शर्मा, मुकेश सैनी, मस्तानरम पूनिया, तोलाराम कूकना, करनाराम कुमावत, दीनदयाल भाटी, राकेश सुथार, राम निवास खिचड़, मांगू सिंह, श्याम सिंह हांडला, ओमप्रकाश मीणा, सुशील आचार्य, देवकिशन मारू, सरिता नाहटा, मधुरिमा सिंह, खुशबू दत, जेठमल नाहटा, अजय खत्री, आदित्य भाटी, राजेंद्र जीनगर, गोविंद सारस्वत, पूनमचंद पूनिया, दीपक व्यास, रघुनंदन आचार्य, जसकरण मारू, पुखराज स्वामी, अनुराधा आचार्य, संगीता शेखावत, मघाराम नाई, ओम राजपुरोहित, संतोष शर्मा आदि उपस्थित रहे।
मंडल स्तर तक मनाया जाएगा योग दिवस-महावीर रांका
संयोजक महावीर रांका ने बताया कि मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां योजनाएं बूथ स्तर तक चौपाल का आयोजन कर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करना है ताकि अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति को सरकार की योजना का लाभ मिले। उन्होंंने बताया कि मंडल स्तर पर कार्यक्रम होंगे जिसमें विश्व पर्यावरण दिवस अभियान, सरकार की उपलब्धियां की प्रदर्शनी उद्घाटन और प्रोफेशनल मीट, विकसित भारत संकल्प सभा, शक्तिकेन्द्र-मोहल्ला/पंचायत चौपाल, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 23 जून डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी बलिदान दिवस एवं 6 जुलाई मुखर्जी जी कि जन्म जयंती, 25 जून को संविधान हत्या दिवस आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष पर कार्यक्रम तय हुए है।
जल संरक्षण पूर्वजों की धरोहर-डॉ. विश्वेनाथ
खाजूवाला के विधायक विश्वनाथ मेघवाल ने कहा जल संरक्षण हमारे पूर्वजों की धरोहर है जल को हमे संकल्प के साथ बचाना है मानसून का फायदा लेते हुए एक पेड़ मां के नाम हम सभी पेड़ लगाएंगे तो हरा भरा बीकानेर हम विकसित करेंगे। संयोजक बिहारीलाल विश्नोई ने कहा संकल्प से सिद्धि के 11 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण को ध्यान रखते हुए अनेक योजना दी है। इससे गरीब कल्याण हुआ है। महिला के लिए जनधन योजना में खाते हुए महिला को स्वावलंबी बनाने का काम मोदी सरकार ने किया है। विकसित संकल्प सभाओं का मंडल स्तर पर आयोजन होगा योग का परचम पूरी दुनिया में हमारे प्रधानमंत्री ने लहराया है।
मोदी है तो मुमकिन है-विजय आचार्य
शहर भाजपा के पूर्व अध्य।क्ष विजय आचार्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल को हमने देखा हर व्यक्ति के मन से एक ही आवाज निकलती है, मोदी है तो मुमकिन है और भाजपा है तो भरोसा है पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को नरेंद्र मोदी ने साकार किया। प्रभारी ओम सारस्वत ने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन की सफलता का जिक्र किया किसान सम्मान निधि, धारा 370 की समाप्ति और राम मंदिर निर्माण जैसी उपलब्धियों को रेखांकित किया। मंच संचालन जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने किया। उपमहापौर राजेंद्र पंवार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
जनता को बताएंगे सरकारी योजनाएं-श्या म पंचारिया
देहात भाजपा अध्यसक्ष श्याम पंचारिया ने कहा बीजेपी जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार ओर राज्य सरकार की योजनाओं, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, पीएम-किसान सम्मान निधि, और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे कार्यों को जनता के सामने बताएंगे इसके अलावा यह यात्रा सरकार की नीतियों और सुशासन के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत करने का प्रयास करेगी।
मोदी की अगुवाई में ऐतिहासिक परिवर्तन-सुमन छाजेड़
कार्यशाला में शहर भाजपा अध्यरक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है। उनकी नीतियों से भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से देश आत्मनिर्भर और समृद्ध बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Share this content:

Editor's team of Samachar Seva for you! to get fastest and latest updates for your local area

You May Have Missed

error: Content is protected by SITInovations!!