yk sharma yogi – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Tue, 29 May 2018 20:20:04 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png yk sharma yogi – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 बैंककर्मियों का एेेलान, दो दिन नहीं खुलेंगे कई बैंक https://samacharseva.in/do-din-nahi-khulenge-kai-bank/ Tue, 29 May 2018 20:13:36 +0000 https://samacharseva.in/?p=1721 बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर सहित देशभर में बुधवार 30 मई व गुरुवार 31 मई को अनेक बैंक बंद रहेंगे। इनमें एस.बी.आई., बैंक ऑफ बडौदा, यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र, इलाहाबाद बैंक, इण्डियन बैंक, सेन्ट्रल बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इण्डिया, देना बैंक, सिण्डीकैंट बैंक, विजया बैंक, पंजाब नेशनल बैंक आदि 20 बैंक शामिल हैं।

बैंक कर्मियों ने अपना वेतन बढ़ाने, बैंक में स्टाफ की कर्मी पूरी करने तथा बढ़ते काम के बोझ को कम करने की मांग को लेकर आंदोलन के तहत दो दिन हड़ताल पर जाने का निश्चय किया है। बैंक कर्मियों का कहना है कि दो दिन की हड़ताल के बावजूद अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो बेमियादी हड़ताल की जाएगी।

आंदोलन के इसी क्रम में युनाईटेड फोरम ऑफ बैंक युनियन्स के आव्हान पर मंगलवार सुबह स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के पब्लिक पार्क स्थित प्रशासनिक कार्यालय के समक्ष बैंक अधिकारी व कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनका गत समझौता सितम्बर 2017 में पूर्ण हुआ था।

इससे छ: माह पूर्व यू.एफ.बी.यू. ने संयुक्त मांग पत्र प्रस्तुत कर दिया था। बैंक कर्मियों के अनुसार गत वार्ता के दौर में आई.बी.ए. द्वारा  वेतन में 2 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव देकर बैंककर्मियों को आंदोलन करने पर विवश कर दिया है। आई.बी.ए. स्केल -3  से उच्च पदों के अधिकारियों के वेतन समझौते का लाभ देने के विरूद्ध है।

मंगलवार को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल से पूर्व पूरे देश में आयोजित किये जा रहे प्रदर्शनों की श्रृंखला में बीकानेर में भी प्रदर्शन किया गया। इनमें एस.बी.आई., बैंक आॅफ बडौदा, यूको बैंक, बैंक आॅफ महाराष्‍ट्, इलाहाबाद बैंक, इण्डियन बैंक, सेन्ट्रल बैंक, यूनियन बैंक, बैंक आॅफ इण्डिया, देना बैंक, सिण्डीकैंट बैंक, विजया बैंक, पंजाब नेशनल बैंक आदि 20 बैंकों के अधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे।

बैंक अधिकारी नेता जितेन्द्र माथुर ने कहा कि आगामी दो दिनों में कोई भी बैंक अधिकारी अपनी बैंक शाखा नहीं खोलेगा। एन.सी.बी.ई. के पवन सिंघल ने हड़ताल को पूर्ण सफल बनाने का आव्हान किया। ए.आई.बी.ई.ए. के एस.के. आचार्य, खुशाल रंगा व जयशंकर ने भी र्प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित किया।

र्प्रदर्शन का नेतृत्व राजीव गुप्ता, सीताराम कच्छावा, जे.पी.वर्मा, आनन्द शुक्ला, रामदेव राठौड, अनिरूद्ध आदि ने किया। यू.एफ.बी.यू. के जिला संयोजक वाई.के. शर्मा ’योगी’ ने चेतावनी दी कि दो दिन की हड़ताल के सकारात्मक परिणाम न आने पर देश के 10 लाख बैंककर्मी बेमियादी हड़ताल पर जाने पर मजबूर होगा।

बुधवार को सभी बैंक कर्मी पब्लिक पार्क शाखा के समक्ष एकत्रित होकर जुलूस के रूप में जिलाधीश कार्यालय के समक्ष पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे।

]]>
घर छोडकर आये छात्र को किशोर गृह में मिला आसरा https://samacharseva.in/%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%9b%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8b/ Sun, 29 Apr 2018 19:31:35 +0000 https://samacharseva.in/?p=623 बीकानेर (समाचार सेवा) चाइल्ड लाइन 1098 बीकानेर ने हिसार से अपना घर छोडकर आये 13 वर्ष के छात्र वासु कारगवाल उर्फ बोबी को स्‍थानीय किशोर गृह में अस्थाई आश्रय दिलाया है।

बातचीत के दौरान बच्‍चे ने चाइल्‍ड लाइन वालों को बताया कि वह पांचवी का छात्र है। स्‍कूल का होमवर्क नहीं करने पर उसे उसके पापा ने मारा था। इस कारण 27 अप्रैल को तडके हिसार से रेल में दिल्‍ली पहुंच गया।

बाद में दिल्‍ली से एक ट्रेन में बैठा तो 28 अप्रैल को बीकानेर पहुंच गया। यहां लालगढ रेलवे स्‍टेशन पर खाली ट्रेन के डिब्‍बे में बैठ गया। बाद मे ंजब पानी पीने निकला तो रेलवे पुलिस ने पकड लिया और पूछताछ की।

चाइल्ड लाइन 1098 जिला समन्वयक चेनाराम बिश्नोई ने बताया कि बच्‍चे ने पहले रेल्वे सुरक्षा बल को अपनी गलत पहचान बताई तथा माता पिता का जिन्‍दा ना होना बताया था। बच्‍चे ने अपना फर्जी नाम विजय कुमार तथा पिता का नाम विपिन कुमार बताया था।

 उसने अपने को झुग्गी बस्ती पटेल नगर नई दिल्ली का रहने वाला भी बताया था। चाइल्ड लाइन बीकानेर समन्वयक चेनाराम बिश्‍नोई व टीम सदस्य रेखा सिद्व ने बच्चें कि काउंसलिग की तब असली कहानी सामने आई।

उसके पास मिले मोबाइल नंबर पर बात की गई तो बच्‍चे के पिता सुरेश कुमार कारगवाल से ही बात हुई।  पता चला कि बच्चा घर से प्लानिंग के साथ निकला था। उसने एक बैग में तीन जोडी कपडे, एक जोडी चम्पल, शीशा, कंघा, तेल मोबाइल, बैटरी बैक पावर चार्जर रूपये आदि सामान साथ लाया था।

 बच्चें को बाल कल्याण समिति अध्यक्ष वाई.के शर्मा के समक्ष प्रस्तुत कर किशोर गृह में अस्थाई आश्रय दिलाया गया। चाइल्ड लाइन बीकानेर के द्वारा बच्चे के पिता से बता कर बीकानेर बुलाया गया है।

]]>
मजदूर दिवस पर 1 मई को निकालेंगे मशाल रैली https://samacharseva.in/%e0%a4%ae%e0%a4%9c%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-1-%e0%a4%ae%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87/ Sat, 28 Apr 2018 18:12:20 +0000 https://samacharseva.in/?p=562 बीकानेर, (समाचार सेवा)। मजदूर दिवस 1 मई को बीकानेर के विभिन्‍न श्रमिक व कर्मचारी संगठनों की ओर से रेलवे स्‍टेशन के सामने स्थित गोलबाग से शाम को 7 बजे मशाल रैली निकाली जाएगी।

यह जुलूस स्‍टेशन रोड, सांखला फांटा, केईएम रोड होते हुए रतन बिहारी पार्क पहुंचेगा। रतन बिहारी पार्क में श्रमिकों की सभा होगी। जुलूस में रोडवेज, बैंक, राज्य कर्मचारी, बीएसएनएल, रेलवे, भवन निर्माण श्रमिक, सीटू, एटक व ईंटक से संबद्ध सभी संगठनों के सदस्य विद्युत विभाग के कमचारी, टैक्सी यूनियन, होटल वरकर्स आदि भाग लेंगै।

इस संबंध में शनिवार को राजस्थान एस.बी.आई्र. एम्पलॉयज एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक्‍ में जुलूस के लिये मजदूर कर्मचारी संगठनों द्वारा संयुक्त कार्यक्रम की भागीदारी पर चर्चा की गई। संगठन के मुख्य सरंक्षक वाई.के. शर्मा ’योगी’ ने मजदूर दिवस के इतिहास व वर्तमान स्थिति में ट्रेड युनियनों के दायित्व पर अपने विचार रखे।

यूनियन के सचिव कॉ. एस.के. आचार्य ने 1 मई को सभी कर्मचारियों को अधिक से अधिक संख्या में जुलूस में शामिल होने का आह्वान किया। बैठक में साथी गोपाल आत्रेय, जे.पी.वर्मा, मुश्ताक प्र्रतापसिंह, कर्ण सिंह देवडा, विजय शर्मा ने भी विचार व्यक्त किये। बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के पश्चात् अध्यक्षता कर रहे साथी मुश्ताक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

एकपक्षीय कार्रवाई को गलत बताया

सभा में एस.बी.आई. पल्लू के अधिकारियों व कर्मचारी के विरूद्ध की गई एकपक्षीय कार्यवाही की भर्त्सना की गई। सिस्टम डाउन होने के कारण बैंक कार्य ठप्प होने से आक्रोशित गाहकों ने स्टाफ के दुर्व्यवहार किया। प्रबन्धन वर्ग ने बिना किसी अन्वेषण के कार्मिकों के खिलाफ प्रताडना पूर्ण कार्यवाही की गई।

वहीं वक्‍ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जहां स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है वहां बीकानेर की स्टेट ऑफ इण्डिया की शिक्षा निदेशालय शाखा में महिलाओं व पुरूषों के लिए एव ग्राहक, स्टाफ किसी के लिए भी सुविधाओं की व्यवस्था नहीं है, जबकि मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध कराना आवश्यक है।

]]>