yashpal gahalot – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Fri, 04 May 2018 18:58:06 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png yashpal gahalot – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 दिल्‍ली रैली में शामिल हुए बीकानेर के कांग्रेसी नेता https://samacharseva.in/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a5%81/ Sun, 29 Apr 2018 19:01:45 +0000 https://samacharseva.in/?p=619 बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर के कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ताओं ने रविवार को दिल्‍ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में भाग लिया।

रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह व यूपीये की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने केन्‍द्र सरकार व प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर जमकर हमला किया। भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने तथा दमनात्मक नितियों के विरूद्ध आवाज उठाने के लिए दिल्ली ‘‘जन आक्रोश रैली‘‘ का आयोजन किया गया।

रैली में राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष  व पूर्वत्री डॉ: बुलाकीदास कल्‍ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्‍द्र सेन गहलोत सहित सैकडो की तदादा में  कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

प्रदेश संगठक मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि दिल्‍ली रैली में जिला प्रमुख सुशीला सींवर, पीसीसी सदस्य किशनालाल मेधवाल, पांचू प्रधान प्रतिनिधि भ्ंवरलाल गोरछिया, सरपंच प्रतिनिधि रामनिवास जसरासर, सम्भाग अध्यक्ष अम्बाराम इणखिया, लोकसभा अध्यक्ष बिशनाराम सियाग एनएसयूआई के अध्यक्ष सुन्दर बैरड शामिल हुए।

रैली में किसान कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश खीचड, सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष तुलसीराम गोदारा, देहात महिला अध्यक्ष शशिकला राठौड, सेवादल अध्यक्ष प्रेमलता राठौड, प्रकोष्ठ अध्यक्ष तेंजाराम धतरवाल, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुरखराम गेधर शामिल हुए।

रैली में  पुखराज गोदारा, याकूब जोईया, चेतनराम सियाग, गिरधारीराम, रायसिंह गोदारा, भागूराम सहू, मोहनलाल भादू, हरीराम बाना, गणेशाराम दावां, अब्दुल मुस्तफा, सत्तुखा, देहात कांग्रेस प्रवक्ता ओमप्रकाश सैन, अकबर, हैदर बैग, पनाराम, मनोज नायक, आदि सेकड़ों कांग्रेसजन ‘‘जन आक्रोश रैली‘‘ में शामिल हूए।

]]>
भाजपा सरकार को हटाने का मानस बना चुकें है लोग -डॉ. कल्ला https://samacharseva.in/bjp-is-not-competent-says-dr-kalla/ Wed, 25 Apr 2018 20:41:08 +0000 https://samacharseva.in/?p=418 बीकानेर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी,बीकानेर द्वारा की जारही परिवर्तन पद यात्रा और मेरा बूथ मेरा गौरव आज वार्ड नम्बर 13 के लौहार, तेली, सोनार, भिष्ति, चौबदार, महावत, फराष, भार्गव एवं मूडिया माली आदि मौहल्लों में घर-घर जाकर जन-सम्पर्क किया गया। वार्ड के लोगों द्वारा डॉ. बी.डी. कल्ला मालाऐं पहनाकर जोष-खरोष से नारे लगाकर स्वागत किया।

यात्रा के दौरान वार्डवासियों में भारतीय जनता पार्टी की जन-विरोधी नीतियों एवं कार्यक्रमों के प्रति गहरा रोष देखने में आया। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेष कांग्रेस कमेटी,बीकानेर के महासचिव,पूर्व सांसद एवं शहर कांग्रेस के प्रभारी भरत मेघवाल भी इस यात्रा में सम्मलित हुए।

इस अवसर पर आयोजित नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान सरकार ने आम नागरिकों को मिलने वाली मुफ्त दवाओं की संख्या में कमी करके लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस के राज में बिना किसी कठिनाई के एक रू. किलो गेहूं मिलता था इस सरकार ने कभी आधार के नाम पर तो कभी भामाषाह कार्ड के नाम पर अंडगे लगाकर लोगों को मिलने वाली सुविधा को लगभग दुर्लभ कर दिया है।

उन्होंने ये भी कहा कि साढ़े चार साल के भाजपा शासनकाल में इस सरकार के पास दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है। इसलिए उन्मादी और उत्तेजनापूर्ण नारों के सहारे चुनाव जीतना भाजपा का एक मात्र उद्देष्य है। किन्तु लोग भारतीय जनता पार्टी की सच्चाई को जान चुके है, और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार को हटाने का मानस बना चुके है। सभा को सम्बोधित करते हुए भरत राम मेघवाल ने कहा कि जिस प्रकार से बीकानेर के लोगों में कांग्रेस प्रति उत्साह है, वैसा ही उत्साह पूरे राजस्थान में देखने को मिल रहा है। आने वाले समय में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अब्दूल मजीद खोखर वार्ड पार्षद हारून राठौड़, मौहम्मद हुसैन, हारून खोखर, इकबाल, सैयद अख्तर अली, मौहम्मद रफीक, मौहम्मद उस्मान, शौकत अली, एडवोकेट इब्राहिम आदि मौजुद रहे।

इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यषपाल गहलोत ने वार्ड के लोगों द्वारा कांग्रेस में व्यक्त किये जा रहे भरोसे के लिए आभार जताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी छत्तीस कौमों की पार्टी है। कांग्रेस ने सदैव समाज के कमजोर वर्ग के लोगों का साथ दिया है और आगे भी देती रहेगी।

इस अवसर पर नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी बल्लभ कोचर, युवक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष आजम अली, सचिव अब्दूल रहमान लोदरा, सचिव राजेष आचार्य, सचिव मोहम्मद इकबाल, सचिव षिव गहलोत, युवक कांग्रेस अध्यक्ष अरूण व्यास, आई टी सैल के राहुल जादू संगत, पूर्व पार्षद रमजान कच्छावा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़, शर्मिला पंचारिया, सुमित कोचर, चित्रेष गहलोत, मनोज किराडू प्रवक्ता गौरीषंकर व्यास आदि कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।

]]>