voluntary organizations. In these clinics – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Wed, 18 Dec 2019 17:45:32 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png voluntary organizations. In these clinics – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 जयपुर के वाल्मीकि नगर में खुला पहला जनता क्लिनिक https://samacharseva.in/first-janata-clinic-opens-in-valmiki-nagar-jaipur/ Wed, 18 Dec 2019 17:45:00 +0000 https://samacharseva.in/?p=7612 जयपुर, (समाचार सेवा)।लोगों को अच्छी चिकित्सा सुविधाएं उनके घर के नजदीक ही मिल सकें, इसके लिए राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने जनता क्लिनिक योजना शुरू की है। इसके तहत पहला जनता क्लिनिक बुधवार को जयपुर के वाल्‍मीकि नगर में खोल गया।

इसका शुभारंभ मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। जयपुर के इस पहले जनता क्लिनिक की शुरूआत में समाजसेवी विनोद अग्रवाल ने सहयोग किया है। योजना के पहले चरण में जयपुर में 12 तथा जोधपुर में 3 जनता क्लिनिक की शुरूआत की जा रही है। सरकार की इस योजना के तहत भामाशाहों, सीएसआर गतिविधियों, विधायक-सांसद निधि, स्वयंसेवी संस्थाओं सहित आमजन के सहयोग से अधिक से अधिक जनता क्लिनिक खोले जाएंगे।

इन क्लिनिकों में निशुल्क दवाओं के साथ आवश्यक निशुल्क जांच की सुविधा घर के नजदीक ही मिल सकेंगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि जनता क्लिनिक खुलने से सवाई मानसिंह अस्पताल पर मरीजों का दबाव कम हो सकेगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने बताया कि सीएम गहलोत ने बजट में जनता क्लिनिक खोले जाने की घोषणा की थी।

Chief Minister Ashok Gehlot

समारोह में ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, शिक्षा राज्यमंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई, उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी, विधायक गंगा देवी, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन मौजूद थे।

]]>