vijay acharya – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Mon, 11 Nov 2019 11:26:55 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png vijay acharya – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 आईसीएसआई बीकानेर चैप्टर ने किया शिक्षाविदों का सम्मान https://samacharseva.in/icsi-bikaner-chapter-honors-academics/ Mon, 11 Nov 2019 11:26:53 +0000 https://samacharseva.in/?p=7028 बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर चैप्टर ने किया शिक्षाविदों का सम्मान, भारतीय कंपनी सचिव इन्स्टीयूट की ओर से रवीन्द्र रंगमंच में टीचर्स कान्फ्रेस का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें बीकानेर की सरकारी व निजी शिक्षण संस्थाओं के श्रेष्ठ शिक्षाविदों व अध्यापकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति एचडी चारण थे। समारोह में चारण ने कहा कि आज की शिक्षा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण की होनी चाहिये।

जिसमें अर्थ को प्राथमिकता ना देकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी के लिये गुरू ही माता, पिता, अभिभावक एंव मार्गदर्शक होता है। इस अवसर पर मोटिवेटर डॉ. शेखर गोयनका ने शिक्षकों को छोटी छोटी घटनाओं के आधार पर आॅडियो विजुअल के माध्यम से मोटिवेशनल स्पीच देते हुए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति दायां और बांया मस्तिष्क होता है जिनके बांया मस्तिष्क होता है वो असमंजस की स्थिति में रहते हैं। जबकि दायें मस्तिष्क वाले खुशहाल रहते हैं व सदैव सकारात्मक सोच रखते हैं।

आईसीएसआई के बीकानेर चौप्टर के चेयरमैन अनिमेश सुथार ने आगन्तुको व शिक्षकों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा ने भी विचार रखे। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद कॉलेज फॉर प्रोफेशनल स्टडीज के प्राचार्य डॉ. विजय आचार्य, नोखा जैन कन्या बीएड कॉलेज के डॉ. राजेन्द्र श्रीमाली, पिंक मॉडल की प्राचार्य डॉ. जयश्री शर्मा, आदर्श कॉलेज बिग्गा की प्राचार्य डॉ. रेणु सहित सहित बीकानेर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षाविदों व शिक्षकों का प्रशस्ती पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

]]>
रमजान मेरा भाई, 36 कॉम का है साथ – हर्षवर्धन https://samacharseva.in/ramjaan-is-my-brother-with-36-coms-harshvardhan/ Fri, 08 Nov 2019 19:36:29 +0000 https://samacharseva.in/?p=7001 बीकानेर, (समाचार सेवा)। रमजान मेरा भाई, 36 कॉम का है साथ – हर्षवर्धन, नगर निगम चुनाव में वार्ड 79 से युवा उम्‍मीदवार हर्षवर्धन जोशी कांग्रेस की टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। जोशी ने शुक्रवार को समाचार से बातचीत में चुनाव प्रचार की अपनी रणनीति सांझा की। जोशी ने कहा कि उनके वार्ड में लगभग 6800 वोट हैं इनमें 2700 वोट  अल्‍पसंख्‍यकों के हैं। शेष 4100 वोट अन्‍य जातियों के हैं।

कांग्रेस के बागी उम्‍मीदवार रमजान कच्‍छावा के चुनाव मैदान में होने पर जोशी ने कहा कि पार्टी के आला नेता इस बारे में प्रयास कर रहे हैं। उम्‍मीद ही नहीं विश्‍वास है कि भाई रमजान कांग्रेस के पक्ष में आयेंगे। कांग्रेस के उम्‍मीदवार जोशी ने कहा कि रमजान उनके बडे भाई समान है। पार्टी में साथ काम करते आये हैं।

पार्टी यदि उनको टिकट देती तो में अवश्‍य उनके साथ होता और यही आशा में रमजान भाई से करता हूं कि वो मेरे साथ आयेंगे और कांग्रेस का हाथ मजबूत करेंगे। जोशी ने बताया कि उनके चुनाव क्षेत्र में कोटगेट से बाहर और कोटगेट के भीतर का इलाका प्रमुख है।

इनमें सटटा बाजार गली, लाभूजी कटला, कोटगेट के अंदर मेमन मार्केट से अणचा बाई अस्‍पताल, लेडी एल्गिन स्‍कूल के पीछे वाला एरिया, सामने वाला एरिया, खरनाडा मठ के पीछे से होते हुए कुम्‍हारों का मोहल्‍ला, सिटी कोतवाली, खडगावतों को मोहल्‍ला, प्रकाश चित्र के पीछे मालियों का मोहल्‍ला, रामा मोदी का मकान क्षेत्र व पूरी दाउजी रोड शामिल है। कसाईयों की बारी में बाई और खटीकों का मोहल्‍ला, पाबू बारी, पाबू बारी के भुर्ज वाली साइड से मेघवाल समाज के मकान का क्षेत्र है।

जोशी ने कहा कि कोटगेट क्षेत्र की समबसे बडी समस्‍या अव्‍यवस्थित यातायात की है। रेलवे गेट बार बार बंद होने से यहां यातायात जाम हो जाता है। इस समस्‍या से वार्ड के लोगों को निजात दिलाना प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही क्षेत्र का सिवरेज सिस्‍टम वर्षों पुराना है। उनको बदलने का कहीं काम भी हुआ है मगर अनेक स्‍थानों पर नालियां टूट चुकी हैं गंदगी फैल रही है। इस समस्‍या पर भी फोकस रहेगा।

]]>