Various posts of Khajuwala – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Sun, 26 Jul 2020 03:40:22 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png Various posts of Khajuwala – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 जो समस्याएं निस्तारण योग्य नहीं है उनको रद्द कर दें – कलक्‍टर https://samacharseva.in/cancel-problems-that-are-not-resolvable-collector/ Sun, 26 Jul 2020 03:37:10 +0000 https://samacharseva.in/?p=10821 बीकानेर, (samacharseva.in)। जो समस्याएं निस्तारण योग्य नहीं है उनको रद्द कर दें – कलक्‍टर, कलेक्टर नमित मेहता ने खाजूवाला और पूगल में आयोजित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में कहा कि जो समस्याएं निस्तारण योग्य नहीं है उनको रद्द कर दें। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का फीडबैक लिया और कहा कि अधिकारी नियमित रूप से संपर्क पोर्टल को खोले और समस्याओं का निस्तारण समय पर करें। जो समस्याएं निस्तारण योग्य नहीं है उनको रद्द कर दें।

khajuwala me baithak collector Bikaner namit mehta

khajuwala me baithak collector Bikaner namit mehta

उन्होंने चिकित्सा अधिकारी, पुलिस अधिकारी और उपखंड अधिकारी को एक टीम के रूप में कोविड को नियंत्रण की कार्रवाई करने को कहा। कलेक्टर ने खाजूवाला क्षेत्र में नहर किनारे खड़े पेड़ों की वजह से आंधी के दौरान नहर टूटने के मामलों पर नहर विभाग से कहा कि नहर किनारे लगे हुए पेड़ो की कटाई छंगाई करवाये। मेहता ने वन अधिकारी को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत करवाए जाने वाले कार्य समय पर पूर्ण करवाने को कहा और इस योजना के तहत विभिन्न विभागों को आवंटित लक्ष्य को 23 अक्टूबर तक पूरे करवाने को कहा।

बैठक में बताया गया कि खाजूवाला ब्‍लॉक में सामाजिक सुरक्षा की विभिन्न पेंशनर्स की संख्या 21 हजार 377 है। 246 पालनहार के द्वारा 504 बच्चे लाभान्वित हो रहे है।  विद्युत विभाग के अभियंता ने बताया कि थारूसर में एक नया जीएसएस बनाया जाना प्रस्तावित है उसके बन जाने पर विद्युत व्यवस्था में सुधार होगा।

बैठक में जिला परिषद के सीईओ नरेन्द्रपाल सिंह, खाजूवाला एसडीएम मिथलेश कुमार, पुगल एसडीएम महेन्द्रसिंह यादव, प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया, बीडीओ रामचन्द्र मीणा, तहसीलदार विनोद कुमार, पूगल तहसीलदार सुरेशकुमार राव, सीओ खाजूवाला देवानन्द, कृषि अधिकारी छतरगढ़ रघुवरदयाल सुथार, अधिक्षण अभियंता जलदाय दीपक बंसल, अधिशाषी अभियंता जलदाय विजय वर्मा उपस्थित थे।

]]>
ही मैन ने किया ‘थार के शूरवीर’ पोस्टर का विमोचन https://samacharseva.in/he-man-released-the-poster-of-shurveer-of-thar/ Fri, 20 Dec 2019 07:49:14 +0000 https://samacharseva.in/?p=7640 हिमांशु सिंह सैनी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। खाजूवाला मुख्‍यालय पर प्रस्‍तावित ‘थार के शूरवीर’ कार्यक्रम के पोस्‍टर का विमोचन मुबंई में मशहूर अभिनेता व बीकानेर के पूर्व सांसद धर्मेन्‍द्र ने किया। इस समारोह में शहीद सैनिकों के माता-पिता और वीरांगनाओं सम्मान किया जाएगा।

यह समारोह उत्थान फाऊंडेशन की ओर से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सांसद धर्मेन्द्र सिंह देओल ने कहा कि शहीदों और उनके परिवार के प्रति दिओल परिवार सदैव नतमस्तक रहता है। इस नेक कार्य के लिए उन्होंने अशोक फ़ौज़ी ओर भवानी प्रशान्त सोनी को धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि उत्थान फाऊंडेशन के तत्वावधान में खाजूवाला में ‘थार के शूरवीर’ नाम से कार्यक्रम आयोजित होगा।  

खाजूवाला बार एसोसिएशन के चुनाव 23 को

हिमांशु सिंह सैनी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। खाजूवाला बार एसोसिएशन खाजूवाला के विभिन्‍न पदों का चुनाव आगामी 23 दिसंबर को होगा। चुनाव कार्य के लिये जयवीर सिंह तंवर को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस चुनाव में वर्ष 2020 के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्याक्ष का निर्वाचन किया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को बार की आवश्‍यक बैठक हुई।

बैठक में आम सहमती से बार संघ के निर्वाचन अधिकारी नियुक्‍त किए गए जयवीर सिंह तंवर ने बताया कि उम्‍मीदवार 21 दिसम्बर को नामांकन पत्र जमा करवा सकेंगे। आवश्यक हुआ 23 दिसम्बर को मतदान कराया जाएगा।

]]>