Union Minister Arjunram Meghwal – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Sat, 26 Feb 2022 02:55:00 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png Union Minister Arjunram Meghwal – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट करेगा 55 कन्याओं का कन्यादान https://samacharseva.in/bhaavana-meghavaal-memoriyal-trast-karega-55-kanyaon-ka-kanyaadaan/ Fri, 25 Feb 2022 14:43:10 +0000 https://samacharseva.in/?p=18241 बीकानेर, (समाचारसेवा)। भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट करेगा 55 कन्याओं का कन्यादान, भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट का 16वां सामुहिक विवाह समारोह 28 फरवरी को पोलिटेक्निक मैदान में आयोजित किया जाएगा।

bhaavana meghavaal memoriyal trast karega 55 kanyaon ka kanyaadaan1

bhaavana meghavaal memoriyal trast karega 55 kanyaon ka kanyaadaan1

समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र सिंह यादव तथा केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति होंगी। ट्रस्ट से जुड़े से रविशेखर मेघवाल ने बताया कि समारोह के दौरान 55 कन्याओं का कन्यादान विवाह की सभी रस्मों को निभाते हुए किया जाएगा।

सामुहिक विवाह समारोह में इस बार 55 जोड़े सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे। इनमें पीराराम-आशा, प्रकाश-मौनिका, गणेश-ईशा, कालूराम-भंवरी, बिशनलाल-धापू,

जितेन्द्र-सरोज, भंवरलाल-माया, तेजपाल-बसंती, संजय-झुमा, मुकेश-ज्योति, पूनमचंद-गंगा, दूलीचंद-पार्वती, सुखदेव-राधा, अशोक-सुनीता, ओमप्रकाश-मनीषा, हेतराम-बस्टु, भूराराम-मैना, रामेश्वर-निरमा,

लेखराम-काली, चन्द्रप्रकाश-पूजा, विशाल-सेवा, तेजाराम-संतोष, रामपाल-सम्पत, कानाराम-शारदा, राजूराम-पूजा, प्रेमकुमार-टीना, मुकेश-सुनीता, रामलाल-जयश्री, पूनमचंद-पिंकी, मुकेश-प्रियंका,

गणेश-चनणा, सिकंदर-सुनीता, गजेन्द्र-आशा, भागीरथ-कांता, सोनाराम-मंजू, रेखाराम-उर्मिला, पुखराज-टीना, सुन्दरलाल-लाली, मुकेश-रोशनी, गोपालराम-लीला, राजू-तोली, जितेन्द्र-मनीषा, बलराम-माया,

संदीप-चंपा, राजेन्द्र-फुस्बा, मघाराम-रेखा, धनराज-काली, छोटूराम-मूली, सुशीलकुमार-जमना, किशनाराम-प्रेमा, गणपतराम-लक्ष्मी, संजय-जयश्री, गणेशाराम-हरखू, बबलू-सरोज तथा कैलाश-कांता शामिल हैं।

बाराती-घरातियों को बांटे पीले चावल

विवाह समारोह में आमंत्रित करने के लिये संबंधित लोगों को पीले चावल बांटे गए।  उन्होंने बताया कि विवाह वाले परिवारों को शुक्रवार को विवाह की आवश्यक सामग्री ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराई गई।

मेघवाल ने बताया कि विवाह समारोह की तैयारी शुक्रवार से विधिवत रूप से गणेश पूजन के साथ शुरूआत की गई।  आने वाले तीन दिनों में विवाह की सारी रस्में अदा की जायेगी।

पोलिटेक्निक मैदान में होगा ट्रस्ट का 16वां सामुहिक विवाह समारोह

सामुहिक विवाह समारोह पोलिटेक्निक कॉलेज के मैदान में होगा। विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़े जैसलमेर, श्रीगंगानगर, घड़साना, पदमपुर, सालासर, नागौर, बीकानेर, खाजूवाला, नोखा, कोलायत, पूगल,

किस्तुरिया, छतरगढ़, नगासर, भीनासर, हुसंगसर, लूणकरनसर, नालबड़ी, देशनोक, सींथल आदि क्षेत्रों से हैं।

]]>
पॉयलट पर सीएम गहलोत का बयान अमर्यादित, स्तरहीन : अर्जुनराम मेघवाल https://samacharseva.in/cm-gehlots-statement-on-pilot-indecisive-levelless-arjunram-meghwal/ Mon, 20 Jul 2020 14:48:51 +0000 https://samacharseva.in/?p=10654 बीकानेर, (samacharseva.in)। पॉयलट पर सीएम गहलोत का बयान अमर्यादित, स्तरहीन : अर्जुनराम मेघवाल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट  को निकम्मा, नाकारा और धोखेबाज कहे जाने पर तिखी प्रतिक्रिया देते हुये बीकानेर के सांसद व केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि एक राज्य के मुख्यमंत्री को अपने ही राज्य के उप मुख्यमंत्री रहे व्यक्ति के लिये इस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग लोकतंत्र में कांग्रेस पार्टी को शोभा नहीं देता है। 

मेघवाल ने कहा कि जहां सारा देश कोरोना जैसी महामारी में एकजुट होकर कोरोना को हराने में लगे हुये हैं वहीं दुसरी तरफ कांग्रेस पार्टी आलीशान होटलों में मूवी देखकर और अपने ही अर्न्तकलह को लेकर आये दिन अमर्यादित बयान देते जा रहे हैं।  हालांकि केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने यह भी कहा कि सीएम गहलोत के ऐसे बयानों पर आश्चर्य नहीं होना चाहिये क्योंकि कांग्रेस पार्टी का ऐसे तुच्छ और अमर्यादित बयानों से लम्बा नाता रहा है। 

मेघवाल ने कहा कि वो मुख्यमंत्री गहलोत से पुछना चाहता हैं कि जो आरोप पायलट पर निकम्मा, नाकारा और धोखेबाज का आप लगा रहे हैं तो फिर आपने उनको उप मुख्यमंत्री और इतने साल तक प्रदेशाध्यक्ष किस आधार पर रखा? उन्होंने कहा कि गहलोत द्वारा रचित इस पटकथा का पर्दा अब उठ चुका है और जनता यह जान चुकी है कि गहलोत सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिये हर दिन किसी न किसी नये चहरे पर आरोप लगाती रही है। 

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि इस पार्टी के अध्यक्ष रहे राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री के लिये चोर शब्द का इस्तमाल करते हैं।  जबकि वो ही राहुल गांधी लोकसभा में प्रधानमंत्री जी को गले भी लगाते हैं जो कि महज छलावा और दिखावा था। मेघवाल ने कहा कि  जिस पार्टी का अध्यक्ष अगर देश के प्रधानमंत्री के प्रति ऐसे तुच्छ शब्दों का प्रयोग कर सकते हैं तो लोकतंत्र में उस पार्टी के नेताओं से और क्या उम्मिद कर सकते हैं।

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता राज बब्बर ने डॉलर के मुकाबले रूपये के मुल्य में गिरावट को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वृद्ध माता की उम्र से तुलना की थी।  मुम्बई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने हमारे प्रधानमंत्री को अनपढ़ और गंवार कहा था। कांग्रेसी नेता मणीशंकर अययर ने प्रधनमंत्री मोदी को नीच आदमी बोला था। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता सी.पी. जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय मंत्री उमा भारती की जाति और धर्म पर सवाल उठाये थे। साफ दिखता है कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास कैसा रहा है। 

मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस की पूरानी परम्परा रही है कि यदि प्रधानमंत्री या कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर कोई ‘‘गांधी नाम’’ नहीं हो तो पार्टी अपमान व अपशब्दों का एक सिलसिला शुरू कर देती है जो कि इन्होनें प्रधानमंत्री मोरारजी देशाई, चरणसिंह या फिर कांग्रेस अध्यक्ष रहे सीताराम केसरी सभी को अपने-अपने दौर में ऐसे बयानों का सामना करना पडा था।   उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की इन्हीं परम्पराओं के चलते आज राजस्थान की राजनीति पूरी तरह से प्रभावित हुई है। 

मुख्यमंत्री गहलोत को कोरोना महामारी में आम जनता के लिये धरातल पर मदद करनी चाहिये ऐसे समय में अपने ही नेताओं पर कीचड़ उछालकर राजनीति कर रहे हैं। मेघवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत आये दिन भाजपा नेताओं और अपने ही नेताओं पर जिस तरह से अमर्यादित स्तरहीन भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। यह पूरी तरह लोकतंत्र के विपरीत है।  

]]>
पीएम मोदी ने महात्मा गांधी, इन्दिरा गांधी, मनमोहन सिंह के विचारों को ही आगे बढ़ाया : अर्जुनराम मेघवाल https://samacharseva.in/pm-modi-worked-on-the-ideas-of-mahatma-gandhi-indira-gandhi-manmohan-singh-arjunram-meghwal/ Wed, 15 Jul 2020 14:31:09 +0000 https://samacharseva.in/?p=10485 बीकानेर, (samacharseva.in)। केन्द्रीय मंत्री व बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को तो मोदी सरकार का आभार जताना चाहिये क्योंकि उन्होनें महात्मा गांधी, इन्दिरा गांधी, मनमोहन सिंह जैसे नेताओं के विचारों को ही आगे बढाने का काम किया है। वर्तमान में राजस्थान की सरकार को लेकर चल रहे घटनाक्रम पर अपना बयान देते हुए मेघवाल ने कहा कि आज राजस्थान की आम जनता व्यथित है। 

indira ji manmohan ji gandhi ji

 

राजस्थान सरकार जिन वादों को लेकर सत्ता में आई थी आज ऐसा प्रतीत होता है कि वो जनता के मुद्दों से कोसों दूर है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जनता को गुमराह करके चुनाव तो जीत लिया लेकिन उसके बाद से ही अर्न्तकल्ह के अलावा विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आज जहां राजस्थान में जनता कोरोना जैसी महामारी से पीड़ित है ऐसे समय में भी जनता का ध्यान नहीं रखकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने पद को बचने में लगे हुये हैं जिसका आरोप वो लगातार मोदी अमित शाह पर लगा रहे हैं, पहले राज्यसभा के नाम पर सरकारी खजाने के करोडो रूपये खर्च कर विधायकों को होटलों में रखा अब फिर करोडो रूपये खर्च कर अपनी सत्ता बचने में लगे है। 

arjunram meghwal MP bikaner

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने मुख्यमंत्री गहलोत के आरोपों को खारिज करते हुये साफ किया कि भाजपा द्वारा राजस्थान में गहलोत सरकार को अस्थिर करने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है बल्कि प्रदेश की गहलोत सरकार अपने ही अर्न्तकल्ह से ग्रसित है।   केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि जहां भाजपा में एक तरफ बूथ स्तर से लेकर राष्टÑीय अध्यक्ष तक सभी चुनाव लोकतांत्रिक ढंग से होते हैं क्योंकि भाजता खुद लोकतंत्र पर चलने वाली पार्टी है यही कारण है कि आज देश का लोकतंत्र मजबूत हो रहा है, वहीं दुसरी तरफ कांग्रेस पार्टी में चुनाव वंशवाद गुलामी की परम्परा के अधीन होते हैं। 

कांग्रेस पार्टी पर एक ही परिवार का वर्चस्व रहा है और हमेशा से यही अध्यक्ष पद पर रहे हैं।  जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी में अगले पार्टी अध्यक्ष कौन होंगे यह कोई नहीं जानता जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस में सोनिया गांधी के बाद अध्यक्ष कौन होगा यह कोई भी आसानी से बता सकता है।  केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि  कांग्रेस के पास न नेता है, न नारे है, न दिशा, न कार्यक्रम है, न रणनीति है, न ईच्छा है, न भविष्य को लेकर कोई सोपान है। 

]]>
बीकानेर स्थापना दिवस पर केन्द्रीय मंत्री ने मेघवाल ने दी शुभकामनाएं https://samacharseva.in/union-minister-meghwal-congratulates-on-bikaner-foundation-day/ Sat, 25 Apr 2020 22:34:03 +0000 https://samacharseva.in/?p=8845 बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेर नगर स्थापना दिवस आखाबीज पर केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी।

मेघवाल ने इस अवसर पर क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों से वीडियों कॉन्फ्रसिंग के जरिए संवाद किया। संवाद के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने बीकानेर के विकास को लेकर प्रबुद्धजनों से संवाद किया, सुझाव मांगे।  प्रबुद्धजनों बीकानेर में मिनरल्स, पर्यटन के क्षेत्र में विकास करने, प्राचीन मोनूमेंटस का सरंक्षण करने आदि का सुझा दिया।

क्षेत्रीय सांसद व केन्‍द्रीय मंत्री मेघवाल ने बीकानेर क्षेत्र और क्षेत्रवासियों के सर्वांगीण विकास के लिये सभी को आश्वास्त किया।

मेघवाल ने इस अवसर पर क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों से वीडियों कॉन्फ्रसिंग के जरिए संवाद किया। संवाद के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने बीकानेर के विकास को लेकर प्रबुद्धजनों से संवाद किया, सुझाव मांगे।  प्रबुद्धजनों बीकानेर में मिनरल्स, पर्यटन के क्षेत्र में विकास करने, प्राचीन मोनूमेंटस का सरंक्षण करने आदि का सुझा दिया।

क्षेत्रीय सांसद व केन्‍द्रीय मंत्री मेघवाल ने बीकानेर क्षेत्र और क्षेत्रवासियों के सर्वांगीण विकास के लिये सभी को आश्वास्त किया।

मेघवाल ने इस अवसर पर क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों से वीडियों कॉन्फ्रसिंग के जरिए संवाद किया। संवाद के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने बीकानेर के विकास को लेकर प्रबुद्धजनों से संवाद किया, सुझाव मांगे।  प्रबुद्धजनों बीकानेर में मिनरल्स, पर्यटन के क्षेत्र में विकास करने, प्राचीन मोनूमेंटस का सरंक्षण करने आदि का सुझा दिया।

क्षेत्रीय सांसद व केन्‍द्रीय मंत्री मेघवाल ने बीकानेर क्षेत्र और क्षेत्रवासियों के सर्वांगीण विकास के लिये सभी को आश्वास्त किया।

]]>
पंचायत चुनाव बने सरकार व निर्वाचन आयोग की फुटबाल-मेघवाल https://samacharseva.in/panchayat-elections-became-government-and-election-commissions-football-meghwal/ Sat, 18 Jan 2020 14:41:43 +0000 https://samacharseva.in/?p=8269 बीकानेर, (samacharseva.in)। पंचायत चुनाव बने सरकार व निर्वाचन आयोग की फुटबाल-मेघवालभाजपा नेता रविशेखर मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस राज में पंचायती राज का मजाक उड़ाया जा रहा है। मेघवाल शनिवार को छतरगढ़ दौरे पर थे। उन्होंने कहा कि जिले में पंचायत समिति बीकानेर, कोलायत, लूनकरनसर, खाजूवाला   में 7 फरवरी के बाद संवैधानिक संकट खड़ा हो जायेगा।

उन्होंने कहा कि जब से पंचायती राज एक्ट लागू हुआ है उसमें स्पष्ट प्रावधान है कि पांच साल के भीतर चुनाव करवाने अनिवार्य है। प्रशासक लगाने के लिए कोई प्रावधान नहीं है। प्रशासक लगाने के लिए विधानसभा में सत्र बुलाकर पंचायत राज एक्ट में संशोधन करना पडेगा जो कि अब संभव नहीं है।

मेघवाल ने कहा कि यह समझ से परे है कि जिन पंचायत समितियों में सरपंच, उपसरपंच, वार्ड पंच के चुनाव हो रहे है उसमें उपसरपंच के चुनाव में नाम वापिस लेने का कोई विकल्प नहीं रखा गया। शनिवार को पूरे दिन अधिकारी असमंजस में रहे। जब जिला परिषद के वार्डों में कोई पुनर्गठन, परिसीमन नहीं था तो उनके चुनाव राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग क्यों नहीं करा रहे हैं। 

दोहरे चुनाव कराने से सरकारी मशीनरी, सरकारी खजाने पर भार पडेगा। अभी राज्य सरकार वित्तिय संकट से गुजर रही है फिर सरकार पर दोहरी मार क्यों। उन्होंने कहा कि बीकानेर, खाजूवाला, लूनकरनसर व कोलायत के सरपंचगण (ग्राम पंचायतों में) रोजमरा के काम कौन करेगा। चाहे इंतकाल हो, नरेगा हो अन्य सरकारी काम जो ग्राम पंचायत लेवल पर होते हैं। 

राज्य सरकार ने राजस्थान सरकार की भोलीभाली जनता के साथ धोखा करने  जा रही है।

शिविर में डीआरएम सहित 84 रेलकर्मियों ने किया रक्तदान

बीकानेर, (samacharseva.in) लालगढ़ स्थित बीकानेर मंडल रेलवे अस्पताल में शनिवार को आयोजित शिविर में डीआरएम संजय कुमार श्रीवास्तव सहित 84 रेल अधिकारियों व कार्मिकों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक संजयकुमार श्रीवास्तव ने किया।

शिविर के दौरान डीआरएम श्रीवास्तव ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर में अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रमोद कुमार, दामोदर लाल मीणा ने भी रक्तदान किया। शिविर में आरपीएफ, वर्कशॉप, ऑपरेटिंग तथा चिकित्सा विभाग सहित सभी विभागों  ने योगदान दिया। 

उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष अर्चना खत्री व टीम ने शिविर में प्रतिभागियों को अल्पाहार उपलब्ध कराया। शिविर में रेलवे चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश मांझी, डॉ. आशु भी उपस्थित रहे।

समारोह में 81 रक्तदाताओं का सम्मान आज

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ बीकानेर की ओर से रविवार 19 जनवरी को स्थानीय संघ परिसर हॉल में आयोजित समारोह में 81 रक्तदान दाताओं   का सम्मान किया जाएगा। इन रक्तदाताओं ने स्काउट संघ परिसर में गत वर्ष 29 नवंबर को स्व. सुभाषचन्द्र, स्व. कैलाशकुमार तथा स्व. डूंगरमल सुथार की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में  रक्तदान किया था। 

उमंग-2020 में झूमी गर्वनमेंट लॉ पीजी कॉलेज की छात्राएं

बीकानेर, (samacharseva.in) राजकीय विधि कॉलेज में शनिवार को हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग’ में छात्राओं ने जमकर नृत्य किया और रंगारंग प्रस्तुतिया दीं। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. बी. एल. शर्मा ने छात्राओं की रचनात्मक गतिविधियों की सराहना की।

तीन दिवसीय उमंग 2020 समारोह के दौरान मेहन्दी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित समारोह में सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

समारोह में कॉलेज प्राचार्य भगवानाराम बिश्नोई, डॉ. कुमुद जैन, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. शिवशंकर व्यास, किशनलाल,  संजय पुरोहित, चन्द्रपुरी, गणेश उपाध्याय, पीयूष अरोड़ा, प्रशांत पारीक, विनोद, अनवर, शायरदेवी, समारोह समन्वयक रेखा आचार्य, मलिका परवीन, मीनाक्षी कुमावत ने भी विचार रखे। 

पत्रकार स्व. अभय प्रकाश भटनागर स्मृति समारोह सोमवार को

नगर के तीन साहित्यकार, तीन पत्रकारों को मिलेगा अभय-सम्मान

बीकानेर, (samacharseva.in) वरिष्ठ पत्रकार स्व. अभय प्रकाश भटनागर की प्रथम पुण्यतिथि पर सोमवार 20 जनवरी को स्टेशन रोड स्थित नरेन्द्र सिंह ऑडिटोरियम में स्मृति समारोह आयोजित किया जाएगा।

स्व. अभय प्रकाश भटनागर स्मृति संस्थान बीकानेर की ओर से आयोजित इस समारोह में वरिष्ठ पत्रकार संतोष जैन, के. डी. हर्ष, एवं उमेश सक्सेना तथा वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मीनारायण रंगा, डॉ. मदन केवलिया, और डॉ. श्रीलाल मोहता को सम्मानित किया जाएगा।

संस्थान की सचिव सरोज भटनागर ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता हिन्दी, राजस्थानी के वरिष्ठ कवि कथाकार एवं आलोचक मालचन्द तिवाडी करेंगे।

कृषि का व्यावसायिक प्रबंधन आज की आवश्यकता

बीकानेर, (samacharseva.in) कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान का 20वां स्थापना दिवस समारोह तथा एल्युमिनी मीट शनिवार को आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एच. डी. चारण थे।

उन्होंने कहा कि कृषि का व्यावसायिक प्रबंधन आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यह वर्तमान कृषि शिक्षा पद्धति का अहम हिस्सा है, जो सभी युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवा सकता है।

इस दिशा में सकारात्मक और सतत प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज हम उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो गए हैं, लेकिन अन्न का संरक्षण और इसका मूल्य संवर्धन आज भी चुनौती है। इसके लिए कृषि को व्यवसाय के रूप में अपनाना जरूरी है। इस क्षेत्र में युवा आगे आएंगे तो सकारात्मक परिणाम आ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान के लिए स्थापना दिवस बेहद महत्त्वपूर्ण दिन होता है। यह दिन, संस्थान के गौरवमयी इतिहास पर गर्व करने के साथ आगे बढने की प्रेरणा देता है। अध्यक्षता करते हुए स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने कहा कि आइएबीएम रूपी पौध को वटवृक्ष बनाने में अनेक लोगों ने अपनी ऊर्जा और समय का योगदान दिया। आज यह संस्थान देश के चुनिंदा कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थानों में शामिल है।

इसकी  प्लेसमेंट रेट’ लगभग शत-प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि आइएबीएम में पढ़े विद्यार्थी आज देश और दुनिया में संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए यह साख बनाए रखना बड़ी चुनौती है। इस अवसर पर पूर्व निदेशक प्रो. ए. के. श्रीवास्तव तथा प्रो. वाई. सुदर्शन ने भी विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के पूर्व छात्र प्रेमसुख गोदारा और कविता ने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर युवा उद्यमी गौरव पुरोहित, पूर्व विद्यार्थी सोमेश तंवर तथा अमित तैलंग का अभिानंदन किया गया।

यह भी रहे मौजूद

इस अवसर पर राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र के निदेशक डॉ. आर. के. सावल, अश्व अनुसंधान केन्द्र के निदेशक डॉ.एस. सी. मेहता, काजरी के निदेशक डॉ. एन. डी. यादव, केन्द्र भेड़ ऊन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. आर. के. नरुला, एसबीआई के उप महाप्रबंधक विपिन गुप्ता, नाबार्ड के डीजीएम रमेश तांबिया, डॉ. गोविंद सिंह सहित विश्वविद्यालय के डीन-डायरेक्टर, शैक्षणिक-अशैक्षणिक स्टाफ सदस्य तथा विद्यार्थी मौजूद रहे।  

पंचायत चुनाव में जीते सरपंचों व समर्थकों ने मनाई खुशी

बीकानेर, (samacharseva.in) पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिले की नोखा, पांचू और श्रीडूंगरगढ की ग्राम पंचायतों में नये सरपंच चुन लिये गए हैं। शुक्रवार देर रात को सभी निर्वाचित संरपंचों की सूची जारी कर दी गई।

नव निर्वाचित संरपचों व समर्थकों ने जीत की खुशियां मनाई। नव निर्वाचित सरपंचों के समर्थन में शनिवार को गांवों में धूम धड़ाके के साथ जुलुस निकाले गए। 

श्रीडूंगरगढ़ की 53 ग्रामपंचायतों के नये सरपंच

जिले की श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति की 53 ग्राम पंचायतों में हुए चुनावों के परिणाम देर रात घोषित हो गये, जीते प्रत्याशियों की सूची निम्न है। जैसलसर से रामप्यारी, आडसर से कलावती, टेऊ से सुनील, दुसारणा से संजू कंवर, ठुकरियासर से अमराराम, दुलचासर से सुमित्रा महिया, मिगसरिया से कि शनाराम राणा, गुसाईसर बड़ा से सत्यनारायण शर्मा, बापेऊ से चेतनराम, उदरासर से किशन गोदारा, समन्दसर से धन्नी देवी, जोधासर से निरंजन कंवर, सत्तासर से सुनील कुमार, बरजांगसर मंजू देवी सारण, बेनीसर से पार्वती देवी गोदारा, सुरजनसर से ओमप्रकाश, लिखमीसर उतरादा से राधा, धीरदेसर चोटियान से रामचंद्र चोटिया, कितासर भाटीयान से शारदा, कितासर बिदावतान से सांवरमल, उपनी से कम्मा देवी, सतासर से सुनील कुमार, कुंतासर से ओंकारराम, बिग्गा रामसरा से लक्ष्मण राम, लखासर से चन्दा देवी, तोलियासर से रेखा देवी, रिडी से गुड्डी देवी, धर्मास से महावीर, बिंझासर से मुखराम, बरजांगसर से रुखमा देवी, सांवतसर से महीराम, कुनपालसर से उर्मिला देवी, जाखासर से राजूदेवी, जालबसर से ओमप्रकाश, राजेडू से मैथीदेवी, सुरजनसर से ओमप्रकाश, सेरूणा से मंजू कंवर, बिग्गा से जसवीर, इन्दपालसंखालन से भंवरलाल, कल्याणसर नया से जेठी देवी, देराजसर से गोविन्दराम, लिखमादेसर से सरस्वती देवी, गुसांईसर से गंगादेवी, लिखमीदेसर दिखणादा से सुमित्रा, पुन्दसर से किसनाराम, सोनियासर मीठिया से नंदकिशोर, बाडेला से फूसी देवी, मोमासर से सरिता देवी, सूडसर से ममता देवी, बाना से रामरख, डेलवा से ईमीलाल, धनेरू से मोहनलाल, कल्याणसर से लाली देवी, सोनियासर शिवदान सिंह से यशोदा देवी, पूनरासर से प्रकाशनाथ निर्वाचित घोषित किए गए।

नोखा की ग्राम पंचायतों के निर्वाचित सरपंच

पंचायत चुनाव के पहले चरण में नोखा की 43 पंचायतों के परिणाम देर रात तक जारी हो गये। इनमें उत्तमादेसर से फूसी देवी, अणखीसर से रामीदेवी, कुचौर आधूणी से अनिता देवी, लालमदेसर बड़ा से कस्तूरी देवी कुकनिया से सुखी देवी, गजरूपदेसर से गोपालराम कस्वा, लालमदेसर छोटा से कस्तूरी देवी, बिलानियासर से कानी देवी, हिम्मटसर से शारदा, साधासर से काननाथ, धूपालिया से मांगूराम, मोरखाणा से तीजा देवी, बीकासर से जोगेश्वरी, बगनेऊ जमनादेवी, लालासर से तोलाराम, गोन्दूसर से गोदावरी, सोवा से लिछमा, साजनवासी से विमला देवी, सोमलसर से प्रिंयका सारण, माडिया से मोहनीदेवी, नोखा गांव से पुरखाराम मेघवाल, बेरासर से ओमप्रकाश कोठारी, कुचोर अगुणी से पूजा,  जसरासर से रामनिवास तर्ड, रोडा से ओमकंवर, चरकडा से नैन कंवर, गजसुखदेसर से नवलसिंह, जैसलसर से रामप्यारी, बनिया से बनवारी लाल, बीरमसर से सहीराम, उड़सर   से जीतू सिंह, झाड़ेली से राधा, काकड़ा से श्रीभगवान, हिंयादेसर से रेवती, सूरपुरा से भंवरलाल, बाधनूं से रामप्यारी, सलूण्डिया से सुमित्रा, सिंजगुरु, से अजीत सिंह, सिनियाला से सुखदेव, मैनसर से रूकमा, थावरिया से चूनाराम, मुकाम से कुनीदेवी, रायसर से मैना कंवर, मसूरी से संग्राम राम निर्वाचित घोषित किए गए।

पांचू के नवनिर्वाचित सरपंच

बंधड़ा से दुर्गादेवी, जयसिंह देसर मगरा से जगदीश खींचड, शोभाणा से गुलाबाराम चौधरी, काहिरा से कोयल देवी, रासीसर पुरोहितान से गंगादेवी, दावा से हीरादेवी, भामटसर से मनीष, पिथरासर से हुकमाराम, जेगला से सुमित्रा देवी, रातडियÞा से सफू कंवर, सीलवा से चणना देवी, हंसासर से मैना देवी, नाथूसर से सज्जन कंवर, उदासर से बाधू, स्वरूपसर से भंवरी देवी, किसनासर से कानसिंह,  धरनोक से जयपाल सिंह, कक्कू से हेमेन्द्र सिंह, जांगलू से मोहनी देवी, रासीसर से पार्वती देवी, बंधाला से भंवरी देवी, कंवलीसर से नेमीचंद, कूदसू से मनोहर, साधुणा से निर्मला, सांरूडा से चेतनराम, भादला से बसंती देवी, केडली से भंवरी देवी, चिताणा से किसनाराम, ढ़ीगसरी से धर्मसिंह राजवी, सार्इंसर से श्रवणराम, पांचू से हवा देवी, देसलसर से रामनिवास, पारवा से सुषमा निर्वाचित घोषित की गई।

अपराध / दुर्घटना समाचार

कांग्रेस पार्षद ने दर्ज कराया अपराधिक केस

बीकानेर, (samacharseva.in) नगर निगम में कांग्रेस पार्षद एवं प्लाईबोर्ड कारोबारी शांतिलाल मोदी ने अपनी फर्म में काम करने वाले सेल्समेन के खिलाफ अपराधिक केस दर्ज कराया है। पार्षद ने कोटगेट थाना पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि गुंसाईसर निवासी रामनिवास पुत्र मांगीलाल ब्राह्मण उसकी फर्म में काम करता था। आरोपी ने अपने परिचितों और रिश्तेदारों को हजारों रूपये के प्लाईबोर्ड और सनमाईक बेच दिये और रूपये गबन कर गया। पुलिस ने इस मामले में रामनिवास के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी में रहे कि रामनिवास ने पिछले सप्ताह पार्षद पुत्र पर हमला भी कर दिया था।

युवक पर गाड़ी चढाने का प्रयास   

बीकानेर, (samacharseva.in) सेरूणा पुलिस थाना पुलिस ने एक युवक पर गाड़ी चढ़ाने के प्रयास के आरोप में नारसीसर गांव के निवासी शिवसिंह पुत्र बच्चनसिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित के दादा ने  नारसीसर गांव निवासी उदाराम पुत्र चुनाराम नायक ने पुलिस को बताया कि आरोपी शिवि सिंह ने 17 जनवरी को सुबह  अपनी गाड़ी को गफलत व लापरवाही से चलाते उसके पोते पर चढ़ाने का प्रयास किया व जाति सूचक गालियां निकाली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू की।

]]>
सीएए के समर्थक हैं, 88662-88662 पर तुरंत करें मिस कॉल – अविनाश जोशी https://samacharseva.in/supporters-of-caa-immediately-call-miss-88882-88662-avinash-joshi-2/ Fri, 03 Jan 2020 18:50:01 +0000 https://samacharseva.in/?p=7966 अमित शाह ने जोधपुर में जारी किए नंबर, अविनाश जोशी रहे मौजूद

जोधपुर (samacharseva.in)यदि आपनागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थक हैं तो जोधपुर में केन्द्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द़वारा जारी फोन नंबर 88662-88662 पर मिस कॉल कर अपना समर्थन सार्वजनिक करें।

भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने प्रदेश के लोगों से आग्रह किया है कि वे पाकिस्तान, बांगलादेश, अफगानिस्तान से यात्नाएं झेलकर भारत आए लाखों-करोड़ों शरणार्थियों को न्याय और अधिकर दिलाने वाले, उनकी जिंदगी में नया सवेरा लाने वाले नागरिकता संशोधन अधिनियम को अधिक से अधिक संख्‍या में समर्थन दें।

जोशी ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को जोधपुर में नागरिकता संशोधन अधिनियम को समर्थन देने के लिए मिस कॉल नंबर जारी किए।

https://samacharseva.in/supporters-of-caa-immediately-call-miss-88882-88662-avinash-joshi-2/
supporters-of-caa-immediately-call-miss-88882-88662-avinash-josh/

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी सहित सांसद एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

जोशी ने लोगों से आव्‍हान किया कि  आमजन 88662-88662 पर मिस्ड कॉल देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प को मजबूती दें। 

लेखाकर्मी खेलकूद प्रतियोगिता के तहत हुई दौड की प्रतियोगिताए

बीकानेर, (samacharseva.in)।राजस्थान एकाउण्टेन्ट्स एसोसियेशन जिला शाखा, बीकानेर की ओर से आयोजित लेखाकर्मी खेलकूद प्रतियोगिता 2019-20 के तहत शनिवार को विभिन्न खेल-कूद की प्रतियोगिताएं हुईसंगठन के जिलाध्यक्ष श्रीलाल भाटी ने बताया कि लेखाकर्मी खेल सप्ताह अन्तर्गत 100 मीटर की दौड़ में सुनील दिवाकर प्रथम, दुष्यन्त छीपा द्वितीय और कुलदीप सहारण तृतीय स्थान पर रहे।

उन्हांेेने बताया कि 200 मीटर की दौड में रामचंद्र बिश्नोई प्रथम, सुनील द्वितीय और तृतीय स्थान पर अजय मेहरा रहे। इसी प्रकार से 400 मीटर की दौड में प्रथम कमल सोलंकी, द्वितीय अजय मेहरा, तृतीय स्थान पर सुनील चैधरी रहे।श्रीलाल भाटी ने बताया कि 1600 मीटर दौड में मोती राम कस्वां प्रथम, अजय मेहरा द्वितीय तथा मांगीलाल मेघवाल तृतीय स्थान पर रहे।

क्रिकेट प्रतियोगिता-आशीष शर्मा के नेतृत्व में खेलते हुए टीम ’ए’ ललित चैधरी की टीम ’बी’ को 26 रन से हराया। टीम ’ए’ के कप्तान आशीष शर्मा की बदौेलत विजय प्राप्त की और वे मैन आॅफ मैच चुने गए।उन्होंने बताया कि कैरम प्रतियोगिता में धर्मेन्द्र शर्मा ने रतन तम्बोली को 30-27 से हराकर फाइनल मुकाबला जीता।

]]>
सीएए के समर्थक हैं, 88662-88662 पर तुरंत करें मिस कॉल – अविनाश जोशी https://samacharseva.in/supporters-of-caa-immediately-call-miss-88882-88662-avinash-joshi/ Fri, 03 Jan 2020 18:06:12 +0000 https://samacharseva.in/?p=7960 अमित शाह ने जोधपुर में जारी किए नंबर, अविनाश जोशी रहे मौजूद

जोधपुर (samacharseva.in)। यदि आपनागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थक हैं तो जोधपुर में केन्द्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द़वारा जारी फोन नंबर पर 88662-88662 मिस कॉल कर अपना समर्थन सार्वजनिक करें।

भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने प्रदेश के लोगों से आग्रह किया है कि वे पाकिस्तान, बांगलादेश, अफगानिस्तान से यात्नाएं झेलकर भारत आए लाखों-करोड़ों शरणार्थियों को न्याय और अधिकर दिलाने वाले, उनकी जिंदगी में नया सवेरा लाने वाले नागरिकता संशोधन अधिनियम को अधिक से अधिक संख्‍या में समर्थन दें।

जोशी ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को जोधपुर में नागरिकता संशोधन अधिनियम को समर्थन देने के लिए मिस कॉल नंबर जारी किए।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी सहित सांसद एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

जोशी ने लोगों से आव्‍हान किया कि  आमजन 88662-88662 पर मिस्ड कॉल देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प को मजबूती दें। 

लेखाकर्मी खेलकूद प्रतियोगिता के तहत हुई दौड की प्रतियोगिताए

बीकानेर, (samacharseva.in)। राजस्थान एकाउण्टेन्ट्स एसोसियेशन जिला शाखा, बीकानेर की ओर से आयोजित लेखाकर्मी खेलकूद प्रतियोगिता 2019-20 के तहत शनिवार को विभिन्न खेल-कूद की प्रतियोगिताएं हुई

संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीलाल भाटी ने बताया कि लेखाकर्मी खेल सप्ताह अन्तर्गत 100 मीटर की दौड़ में सुनील दिवाकर प्रथम, दुष्यन्त छीपा द्वितीय और कुलदीप सहारण तृतीय स्थान पर रहे। उन्हांेेने बताया कि 200 मीटर की दौड में रामचंद्र बिश्नोई प्रथम, सुनील द्वितीय और तृतीय स्थान पर अजय मेहरा रहे। इसी प्रकार से 400 मीटर की दौड में प्रथम कमल सोलंकी,

द्वितीय अजय मेहरा, तृतीय स्थान पर सुनील चैधरी रहे।श्रीलाल भाटी ने बताया कि 1600 मीटर दौड में मोती राम कस्वां प्रथम, अजय मेहरा द्वितीय तथा मांगीलाल मेघवाल तृतीय स्थान पर रहे।

क्रिकेट प्रतियोगिता-आशीष शर्मा के नेतृत्व में खेलते हुए टीम ’ए’ ललित चैधरी की टीम ’बी’ को 26 रन से हराया। टीम ’ए’ के कप्तान आशीष शर्मा की बदौेलत विजय प्राप्त की और वे मैन आॅफ मैच चुने गए।

उन्होंने बताया कि कैरम प्रतियोगिता में धर्मेन्द्र शर्मा ने रतन तम्बोली को 30-27 से हराकर फाइनल मुकाबला जीता।

]]>