sushila rajpurohit – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Sun, 01 Dec 2019 11:04:05 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png sushila rajpurohit – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 ‘डेफिनेटली’ होगा विकास बीकानेर का – सुशीला कंवर https://samacharseva.in/definitely-to-be-development-of-bikaner-sushila-kanwar/ Sun, 01 Dec 2019 10:48:46 +0000 https://samacharseva.in/?p=7311 बीकानेर, (समाचार सेवा)।  नगर निगम बीकानेर की नवनिर्वाचित महापौर सुशीला कंवर ने कहा कि इस बार के भाजपा के निगम बोर्ड द़वारा बीकानेर का डेफिनेटली विकास होगा। महापौर सुशीला कंवर रविवार को नगर निगम परिसर में अपना पदभार ग्रहण करने के बाद ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।

उन्‍होंने कहा कि वह सबसे पहले अपने पार्षदों के दल साथ शहर के सभी वार्डों का निरीक्षण करेंगी।  

टीम निरीक्षण में जो प्रमुख समस्याएं सामने आएगी हमारे सामने आएंगी उनकी प्राथमिकता की सूची तैयार कर सभी समस्‍याओं को क्रमवार समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।  राजस्‍थान की कांग्रेस सरकार से योजनाओंक के लिये बजट लाने के सवाल पर महापौर ने कहा कि वे इस प्रकार की योजनायें बनवायेंगी जिससे प्रदेश सरकार भी जनहित में उन योजनाओं को तुरंत बजट मुहैया करवाएगी।

महापौर सुशीला कंवर ने बताया कि शहर के प्रमुख बाजारों में महिलाओं के लिये शौचालय बनवाये जाएंगे। उन्‍होंने जोर देकर कहा कि प्रमुख बाजारों में महिला शौचालय बनवाना उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल होगा। वहीं, नगर निगम के उप महापौर राजेन्द्र पंवार ने भी रविवार सुबह अपना पदभार ग्रहण किया।

नागणेचीजी मंदिर पार्किंग स्थल में शुरु हुई श्रीमद्भागवत कथा

बीकानेर, (समाचार सेवा)।  पवनपुरी स्थित नागणेचीजी मंदिर पार्किंग स्थल में रविवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ संतोष सागर जी महाराज के मुखारविंद से हुआ।

श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति के सदस्य सचिव ईंजीनियर ओमप्रकाश सोनगरा ने बताया कि 7 दिसम्बर तक चलने वाली कथा में रविवार को कथावाचक संतोष सागरजी महाराज ने सत्संग का महत्व बताया।

आयोजन से जुड़े जुगल शर्मा, जेठाराम ने बताया कि कथावाचक द्वारा पहले भी देश-विदेशों में श्रीमद्भागवत कथा के साथ-साथ शिवपुराण कथा, रामकथा, नानी बाई का मायरा एवं देवभागवत कर चुके हैं। 

]]>
भाजपा की सुशीला राजपुरोहित बनी बीकानेर की पहली लेडी मेयर https://samacharseva.in/sushila-rajpurohit-of-bjp-became-the-first-lady-mayor-of-bikaner/ Tue, 26 Nov 2019 08:26:29 +0000 https://samacharseva.in/?p=7250

बीकानेर, (समाचार सेवा)। सुशीला राजपुरोहित बीकानेर नगर निगम की पहली लेडी मेयर निर्वाचित घोषित की गई है। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्‍याशी सुशीला राजपुरोहित को 43 वोट प्राप्‍त हुए हैं।

जबकि कांग्रेस की प्रत्‍याशी अंजना खत्री को 37 वोट मिले।

इससे पूर्व मंगलवार सुबहनगर निगम बीकानेर के महापौर के चुनाव के लिये 10 बजे शुरू हुआ दोनों महापौर प्रत्‍याशियों सहित सभी दलों व निर्दलिय पार्षदों के कुल 80 पार्ष्‍दों ने अपना वोट कास्‍ट कर दिया था।

बीकानेर की पहली लेडी मेयर कौन होगी इसे लेकर लोगों में काफी उत्‍सुकता थी, हालांकि पार्ष्‍दों की संख्‍या के आधार पर पहले से ही तय माना जा रहा था कि भाजपा की सुशीला राजपुरोहित इसमें विजयी रहेगी। वही हुआ भी।

कांग्रेस पार्टी के के प्रयासों से महापौर के इस चुनाव में रौचकता जरूर आ गई थी

मगर गणित में वे पहले ही कमजोर थे। अपना मेयर बनाने के लिये किसी भी दल को 41 पार्षदों की आवश्‍यकता थी।

भाजपा ने यह आंकडा पार कर अपने को साबित कर दिया। महापौर के चुनाव में मतदान मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ।  महापौर की दोनों प्रत्‍याशी कांग्रेस की अंजना खत्री व भाजपा की सुशीलाकंवर राजपुरोहित ने मतदान समय पर पहुंचकर मतदान किया। सबसे पहले मतदान करने वालों कांग्रेस की पार्षद व महापौर की प्रत्‍याशी अंजना खत्री, शिवशंकर बिस्सा, आनन्द सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुनील गेदर, मेहनाज गेदर, महबीन बानों, शांतिलाल मोदी, ज्योति, वसीम खिलजी, कुसुम भाटी रहे। निर्दलिय पार्षद अनिता ने भी मतदान किया।

भाजपा की महापौर प्रत्याशी सुशीला कंवर व विनोद करल, प्रमोद सिंह ने भी मतदान कर दिया है। नगर निगम सभागार में मंगलवार सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। यह प्रक्रिया आज दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगी। निर्दलीय पार्षद रमजान कच्छावा, नंदकिशोर गहलोत ने भी मतदान कर दिया। कांग्रेस के दो दो पार्षद मतदान करने मतदान स्‍थल पर पहुंचे।  

नगर निगम के सामने हनुमान हत्था क्षेत्र में एक घर में कांग्रेसी पार्षदों को रखा गया। वहीं से पार्षद दो दो के जोडे के रूप में मतदान स्‍थल तक पहुंचे। जबकि भाजपा के अधिकतर पार्षद चार-चार एक साथ मतदान करने पहुंचे। वार्ड नंबर 33 से निर्दलीय पार्षद मनोज नायक तथा वार्ड नंबर 77 से कांग्रेसी पार्षद मनोज मेघवाल एक साथ मतदान करने पहुंचे।  

सक्रिय रहे कांग्रेस के नेता

महापौर चुनाव में कांग्रेस पार्टी की तरफ से केबिनेट मंत्री बी.डी. कल्ला, नोखा पालिका अध्‍यक्ष नारायण झंवर, महेंद्र कल्ला, पूर्व महापौर मकसूद अहमद, अब्दुल मजीद खोखर सक्रिय दिखे।

इन भाजपा नेताओं ने सम्‍हाला मोर्चा

महापौर चुनाव में भाजपा की ओर से केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, चुनाव प्रभारी सुरेन्द पाल सिंह टीटी, शहर भाजपा अध्‍यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य ने मोर्चा सम्भाले रखा।

रोका यातायात

नगर निगम महापौर चुनाव की व्‍यवस्‍थाओं के लिये प्रशासन ने नगर निगम की ओर जूनागढ से तथा तीरथम्‍ब की ओर से आने वाले रास्‍तों को रोक दिया। यहां आवागमन रोका गया तथा आवागमन सुचारू बनाने के लिये वैकल्पिक मार्ग लोगों को बताये गए।

भारी सुरक्षा, कडी नजर

महापौर चुनाव की व्‍यवस्‍था के लिये पुलिस प्रशासन ने 200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए। मतदान करने आये पार्षदों को भी मतदान केन्‍द्र पर मोबाइल व बैग ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। 

पार्षद दुबारा बाडेबंदी में

मंगलवार को महापौर चुनाव में मतदान के बाद उपमहापौर के बुधवार को होने वाले मतदान के लिये दोनों ही पार्टियों के पार्षदों ने वापस अपने अपने बाडों की ओर रुख किया। उनके बाडे में पहुंचने का यही कारण रहा कि मंगलवार को महापौर के मतदान करने के बाद बुधवार को उपमहापौर का चुनावों को लेकर दोनों की पार्टियां काफी सतर्क हैं।

बसपा प्रत्‍याशी का रहा इंतजार

मतदान में सभी पार्षदों ने मतदान कर दिया मगर बसपा के प्रत्‍याशी ने इंतजार करवाया।

]]>