sp medical college bikaner – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Tue, 20 Sep 2022 03:49:49 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png sp medical college bikaner – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 पांच सौं कमरों का होगा एसपी मेडिकल कॉलेज का नया हॉस्‍टल https://samacharseva.in/the-new-hostel-of-sp-medical-college-will-have-five-hundred-rooms/ Tue, 20 Sep 2022 03:49:49 +0000 https://samacharseva.in/?p=19670 NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)पांच सौं कमरों का होगा मेडिकल कॉलेज का नया हॉस्‍टल, राज्‍य सरकार ने सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज (एसपीएमसी) बीकानेर के नए पीजी हॉस्‍टल के लिये 59 करोड़ रुपये जारी किए हैं। नया पीजी हॉस्‍टल टिड्डी क्षेत्र की खाली भूमि पर बनाया जाना प्रस्‍तावित है।

इस नए हॉस्‍टल में 500 कमरे होंगे। इन कमरों में लेट-बाथ व किचन की सुविधा होगी। दैनिक भास्‍कर बीकानेर की रिपोर्ट के अनुसार मेडिकल कॉलेज में बढ़ाई गई सीटों के अनुसार यदि आधारभूत सुविधाएं उपलब्‍ध नहीं होती हैं तो पीजी की बढ़ी सीटों पर मान्‍यता मिलना मुश्किल हो सकता है।

ऐसे में राज्‍य सरकार ने बीकानेर में रेजीडेंट डॉक्‍टरों के लिये नए पीजी हॉस्‍टल के निर्माण की अनुमति दी गई है। निर्माण कार्य जल्‍द शुरू किया जाएगा।रेजीडेंट डॉक्‍टर एसोसिएशन (आरडीए) के अध्‍यक्ष महिपाल नेहरा के अनुसार आरडीए पिछले पांच साल से हॉस्‍टल की मांग कर रहा है। अब नया हॉस्‍टल जल्‍द बनना ही चाहिये।

वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में 325 रेजीडेंट डॉक्‍टर हैं। मेडिकल कॉलेज में सीटें बढ़ने के साथ ही रेजीडेंट डॉक्‍टरों की भी संख्‍या बढ़ेगी।

]]>
पीबीएम प्रीमियर लीग शुरू, नर्सिंग कॉलेज व भगतसिंह इलेवन ने जीते मैच https://samacharseva.in/pbm-premier-league-started-nursing-college-and-bhagat-singh-xi-won-the-matches/ Fri, 18 Feb 2022 17:15:52 +0000 https://samacharseva.in/?p=18183 -मोहन कड़ेला की रिपोर्ट

बीकानेर, (समाचार सेवा)। पीबीएम प्रीमियर लीग शुरू, नर्सिंग कॉलेज व भगतसिंह इलेवन ने जीते मैच, रेलवे खेल मैदान में शुक्रवार से शुरू हुई पीबीएम प्रीमियर लीग-2022 गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज तथा भगत सिंह इलेवन ने अपने-अपने मैच जीते। इससे पूर्व चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की 12 टीमो बीच यह मुकाबला शुक्रवार से शुरू हुआ।

PBM Premier League started, Nursing College and Bhagat Singh XI won the matches..

PBM Premier League started, Nursing College and Bhagat Singh XI won the matches..

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की कोटगेट ब्रांच के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में एसपी मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्‍त प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार की बॉल पर पीबीएम अस्‍पताल के अधीक्षक डॉ. परमेन्‍द्र सिरोही ने शॉट मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

मैच अम्‍पायर किशोर और सोनू ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला मैच रेडियो रॉयल्स और गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के मध्‍य खेला गया। 14 ओवर के मैच में गोवर्मेंट नर्सिंग कोलेज ने टॉस जीत कर 122 रन 8 विकेट पर बनाकर मैच जीता।

जबकि रेडियो रॉयल्स 89 रन पर सिमट गई। उन्‍होंने बताया कि दूसरा मैच पीडिया पैंथर्स और भगत सिंह इलेवन के मध्‍य हुआ। पीडिया पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी की। जबकि भगत सिंह इलेवन ने 9.5 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

मैच के दौरान गिरधर स्वामी ने शानदार कॉमेंट्री की। प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में डॉ. भीम राव अम्बेडकर फाउंडेशन के नव नियुक्त महानिदेशक मदन मेघवाल, पीबीएम अस्‍पताल अधीक्षक डॉ. परमेन्द्र सिरोही, अतिरिक्त प्रधानाचार्य एंव कोविड नोडल प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार, एजीएम एसबीआई हरीश राजपाल, चीफ मेनेजर एसबीआई गौरव चौधरी,

शिशु विभागाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार बेरवाल, जिला मुख्य नर्सिंग अधीक्षक हरिराम पड़िहार, कस्टम अधीक्षक राजकुमार पन्नू, समाजसेवी लियाकत अली, सुरेश चौधरी, अनीता फ्लोरेन्स, तुलसी नायर, कमिटी अध्यक्ष महेश मेघवाल उपस्तिथि रहे।

मैच के दौरान रेलवे खेल मैदान में कमेटी के सदस्य सतीश कुमार, जगदीश कलवा, सोफिन भाटी, विजय मीणा, रमजान तंवर, ओम सिंह गहलोत, बाबू खान, ज़ाहिद हुसैन, राकेश बिश्नोई, साज़िद पड़िहार, सुंदर लूणा, शहनवाज़ भाटी, राजकुमार चौधरी, जोगेन्द्र,

गणपत बिश्नोई, धन्ना राम नैण, हरीश आचार्य, अनीश, दीपक लेखाला, गजराज जल, रउफ खान, सन्दीप पायल, सन्दीप तेतरवाल, सन्दीप बेरवाल, अनिल मीणा, केवल कृष्ण, अनूप पथिर, गिरधर स्वामी, अरविन्द स्वामी, विकास गोठवाल,

कपिल कटारिया, राजवीर सिंह, जयप्रकाश, सुनील कुमार, बिरबल मीणा, मुकेश पंवार, शांति लाल आदि उपस्तिथ थे।

]]>
बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस का उपचार शुरू https://samacharseva.in/treatment-of-black-fungus-started-in-sp-medical-college-bikaner/ Tue, 25 May 2021 06:01:22 +0000 https://samacharseva.in/?p=15145 बीकानेर, (समाचारसेवा)बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस का उपचार शुरू, बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस का उपचार प्रारम्भ किया जा चुका है। वर्तमान में पीबीएम अस्‍पताल में ब्लैक फंगस के 06 मरीज नोटिफाइड हुए हैं।  इनमें से 04  मरीज भर्ती हैं।

यह जानकारी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश चंद्र आर्य ने कलेक्‍ट्रेट सभागार में कलक्टर नमित मेहता की अध्‍यक्षता में हुई वरिष्ठ चिकित्सकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में दी। उन्‍होंने बताया कि पीबीएम अस्पताल के पोस्ट कोविड ओपीडी में मेडिसिन, ईएनटी और नेत्र चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों द्वारा सुबह 08 से दोपहर 02 बजे तक ब्लैक फंगस के मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया जा रहा है।

ऐसे मरीजों को भर्ती करने के लिए पीबीएम अस्पताल के पी वार्ड को चिन्हित किया गया है। डॉ. आर्य ने बताया कि पीबीएम में ब्लैक फंगस के मरीजों की शल्य क्रिया की सुविधा एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हैं। उन्‍होंने बताया कि ब्लैक फंगस के लिए पंद्रह विभागों के चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है।

ईएनटी विभाग के आचार्य डॉ. गौरव गुप्ता तथा एड्रोक्रायनोलॉजी के सहायक आचार्य डॉ. हरदेवराम नेहरा इसके समन्वयक होंगे। वहीं नेत्र विभाग की वरि. आचार्य डॉ. अंजू कोचर को नोडल अधिकारी तथा वरि. प्रदर्शक डॉ. जितेन्द्र आचार्य को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया हैं।

समन्वयक डॉ. गौरव गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में पीबीएम में ब्लैक फंगस के छह मरीज नोटिफाइड हुए हैं, इनमें से चार मरीज भर्ती हैं। बैठक में कलक्टर नमित मेहता ने पीबीएम अस्पताल में ब्लैक फंगस के उपचार से संबंधित समीक्षा की। कलक्टर ने वर्तमान में कोविड मैनेजमेंट, भर्ती मरीजों की स्थिति, ऑक्सीजन की उपलब्धता, कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर अस्पताल द्वारा की जाने वाली तैयारियों सहित पीबीएम अस्पताल में बनने वाले नए ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति के बारे में भी जाना।

बैठक में एडीएम (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, नगर निगम आयुक्त एएच गौरी, प्रशिक्षु आइएएस सिद्धार्थ पलनिचामी तथा पीबीएम अधीक्षक डॉ.परमिंदर सिरोही मौजूद रहे।

]]>
बाइक चोरी का मुख्‍य केन्‍द्र बना पीबीएम अस्‍पताल https://samacharseva.in/pbm-hospital-becomes-the-main-center-of-bike-theft/ Sun, 26 Jul 2020 06:33:43 +0000 https://samacharseva.in/?p=10832 बीकानेर, (samacharseva.in)। बाइक चोरी का मुख्‍य केन्‍द्र बना पीबीएम अस्‍पताल, बीकानेर का पीबीएम अस्‍पताल जेबकतरों, उठाईगिरों तथा चोरों का मुख्‍य अडडा तो रहा ही है, अस्‍पताल परिसर बाइक चोरी का मुख्‍य केन्‍द्र बनता जा रहा है। हर दिन पीबीएम अस्‍पताल से बाइक चोरी की घटनायें सामने आती रहती हैं। गत दिवस एक और बाइक पीबीएम अस्‍पताल परिसर से गायब हो गई।

नयाशहर थाना क्षेत्र स्थित मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी में एफ-295 मकान के निवासी रोहिणीकुमार हर्ष पुत्र बद्रीदास हर्ष ने सदर थाना पुलिस को शनिवार शाम को दी रिपोर्ट में बताया कि सुबह लगभग 6 बजे उसकी पीबीएम अस्‍पताल में रखी बाइक कोई अज्ञात बाइक चोर चोरी कर ले गया।

थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच हैड कांस्‍टेबल साहबराम को सौंपी जा चुकी है। चोर और चोरी हुई बाइक की तलाश की जा रही है।

]]>
अस्पताल के कमरों पर डॉक्टरों का अवैध कब्जा https://samacharseva.in/patient-forced-to-show-doctor-in-cold-air-openings/ Tue, 21 Jan 2020 07:32:40 +0000 https://samacharseva.in/?p=8305 सर्द हवा में खुले बरामदों में डॉक्टर को दिखाने को मजबूर मरीज

बीकानेर, (samacharseva.in)। अस्पताल के कमरों पर डॉक्टरों का अवैध कब्जा, पीबीएम अस्‍पताल से जुडे ईएनटी अस्‍पताल में पहुंचने वाले मरीज तेज सर्द हवा के बीच अस्‍पताल परिसर में बने बरामदे में डॉक्‍टर को अपना रोग बताने व जांच कराने को मजबूर है।

इसका कारण है कि अस्‍पताल परिसर के कई कमरों पर दंत रो‍ग विभाग के डॉक्‍टरों ने अवैध रूप से अपला ताला जडा हुआ है। जबकि दंत विभाग अब नई बिल्डिंग में स्‍थानांतरित कर दिया गया है।

ईएनटी अस्‍पताल परिसर में मरीजों ने बताया कि यहां पहले दंत विभाग भी था जो पूर्व में ईएनटी, ईवीई, चर्म विभाग की अस्‍पताल में ही लगता था। गत वर्ष संपूर्ण दंत विभाग को यूरोलॉजी व टीबी अस्‍पताल के पीछे बनी नई बिल्डिंग में स्‍थानांतरित कर दिया गया।

इसके बावजूद भी एसपी मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिन्सिपल व दंत विभाग के एचओडी डॉ. रंजन माथुर ने ईएनटी अस्‍पताल में अपने पुराने ओपीडी कक्ष मय हॉल व 2-3 कमरों पर अवैध रूप से ताला जडा हुआ है। इस कारण अस्‍पताल में आज भी आने वाले नेत्र व चर्म रोगों के मरीजों को पर्याप्‍त स्‍थान के अभाव में खुले बरामदे में डॉक्‍टर को अपने रोग के बारे में बताकर इलाज करवाना पड रहा है।

दंत रोग विभाग के एचओडी ने अब भी अपने पूर्व के कमरों व हॉल की चाबी पीबीएम असपताल को सुपुर्द नहीं की है। मरीजों के अनुसार डॉ. माथुर अपनी राजनीतिक पहुंच की जोर पर ईएनडी अस्‍पतालक के अपने पुराने डेंटल हॉल व उन कमरों पर ताला लगाए बैठे हैं। 

आज हालत ये है कि नेत्र विभाग व चर्म विभाग में मरीजों की संख्‍या अधिक है। नेत्र विभाग में डॉ. खुले बरामदे में टेबल लगाकर सर्द माहोल में मरीजों को देखने को मजबूर हैं क्‍योंकि उनके पास कमरे व हॉल की संबंधित स्‍थान का अभाव है।

इनका कहना है

डैंटल बिल्डिंग शिफट हो गई है। मैने अधीक्षक को निर्देश दिये थे कि पुरानी बिल्डिंग ईएनटी / आई विभाग को दे दी जाए। अभी तक ऐसा क्‍यों नहीं हुआ मैं पीबीएम अधीक्षक से बात करता हूं।

डॉ. एच. एस. कुमार

प्रिन्सिीपल एवं नियंत्रक

एसपी मेडिकल कॉलेज

बीकानेर।  

]]>