sitaram gate – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Sat, 21 Jul 2018 03:12:10 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png sitaram gate – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 गौरी शंकर महादेव मंदिर के आगे नृसिंह जयंती मनाई https://samacharseva.in/gouri-shankar-mahadev-mandir-ke-aage-nrasingh-jainti-manai/ Sat, 28 Apr 2018 18:27:17 +0000 https://samacharseva.in/?p=564 बीकानेर, (समाचार सेवा)। सीताराम गेट के अंदर गौरी शंकर महादेव मंदिर के आगे नृसिंह जयंती महोत्सव भक्ति भाव से मनाया गया।

गौरी शंकर महादेव युवा मंडल की ओर आयोजित इस महोत्‍सव में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।

भक्‍तों ने इस दौरान नृसिंह देव की जय, हिरणा कृशना गोविंदा प्रहलाद बधे के नारों के साथ नृसिंह लीला में भागीदारी निभाई। उत्सव के बाद आरती व पूजन की गई तथा पंचामृत का प्रसाद वितरित किया गया।

नृसिंह का अरुण व्यास ने, हिरण्यकश्यप का अनिल स्वामी ने तथा भक्त प्रहलाद का भवेश स्वामी ने स्वरूप धारण किया। इस आयोजन में चित्रकार मोनासरदार डूडी का मार्ग दर्शन रहा।

बीएसएनएल की सेवायें गडबडाई

बीकानेर (समाचार सेवा)शहर में बीएसएनएल फोन, मोबाईल फोन तथा इंटरनेट कनेक्‍शन कब अचानक ठप हो जाएंगे ये कोई कह नहीं सकता।

अनेक लोग बीएएसएनएल की व्‍यवस्‍थायें ठप होने पर विभाग को फोन लगाते हैं तो वहां फोन उठाने वाला कोई नही होता है। यदि कस्‍टमर बीएसएनएल कार्यालय पहुंच जाए तो भी उनकी समस्‍या सुनने वाला कोई नहीं होता है। कोई मिलता है तो वो यही जवाब देता है कि समस्‍या चंडीगढ से है।

वहां से जैसे ही ठीक होगी बीएसएनएल की व्‍यवस्‍थायें सुचारू हो जाएंगी। परेशान लोग दूसरी टेलीफोन कंपनियों की ओर मुड जाते हैं।

गडबडाई शहर की सफाई व्‍यवस्‍था

बीकानेर (समाचार सेवा)बीकानेर में सफाई व्‍यवस्‍था गडबडाई हुई हे। अनेक लोगों व संगठनों ने नगर

निगम को ज्ञापन भेजकर सफाई व्‍यवस्‍था सुचारू करने की मांग की मगर व्‍यवस्‍था सुचारू नहीं हो सकी। कहीं विवाह स्‍थलों के बाहर गंदगी को हटाने की व्‍यवस्‍था नहीं है तो कहीं नालों को सफाई करने की सुचारू व्‍यवस्‍था को लेकर बार बार आग्रह करने के बावजूद नाले गंदगी से अटे पडे हैं।

सडकों के गडढे तो और भी हालात खराब करने वाले हैं। आवारा पशुओं व सडक के गडढों ने राहगीरों को कई बार चोटिल किया है। जिला प्रशासन किसी भी प्रकार की जिम्‍मेदारी नहीं लेता है।

]]>